दिल्ली से सोहना जाना है तो पकड़ें ये नया रास्ता, इन लोगों को मिलेगी सहूलियत

मथुरा रोड होकर फरीदाबाद, पलवल और सोहना जाने वाले लोगों को आज से ट्रैफिक नहीं मिलेगी. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फरीदाबाद बॉर्डर से एक नया रास्ता तैयार किया है. मंगलवार, 12 नवंबर यानी आज से ये आम लोगों के लिए खोल दिया गया है.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अब जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां. (सांकेतिक फोटो) Image Credit: @GettyImages

दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. मथुरा रोड होकर फरीदाबाद, पलवल और सोहना जाने वाले लोगों को आज से ट्रैफिक नहीं मिलेगी. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फरीदाबाद बॉर्डर से एक नया रास्ता तैयार किया है. मंगलवार, 12 नवंबर यानी आज से ये आम लोगों के लिए खोल दिया गया है. 24 किमी. का यह हाईवे मीठापुर से शुरू हो रहा है जो सोहना में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ देगा.

मथुरा रोड पर नहीं लगेगा जाम

एनएचएआई भारत माला प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने के लिए हाईवे का निर्माण कर रहा है. लोग अब अपोलो अस्पताल के बाद मथुरा रोड के बजाए बाएं जसौला होकर मीठापुर पहुंचेंगे और वहां से सीधे छह लेन के हाईवे से बगैर रुके सोहना दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के जरिये आना जाना कर सकेंगे. यह रास्ता फरीदाबाद में सेक्टर 65 से गुजरेगा. गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा की ओर जाने वाले वाहन चालक कालिंदी कुंज होते ही सीधा मीठापुर पहुंचकर हाईवे पर चढ़ जाएंगे. मालूम हो कि ये हाईवे 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है.

किसे होगा फायदा?

बन रहे नए हाईवे के शुरू होने के बाद सबसे अधिक फायदा साउथ दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के लोगों को होगा. इसके अलावा मेरठ, हरिद्वार, हापुड़, बिजनौर, राजस्थान के अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर और अन्य शहरों के लिए आना जाना आसान हो जाएगा. नए हाईवे के बाद दिल्ली-आगरा पर गाड़ियों की ट्रैफिक कम हो जाएगी. जिससे उस हाईवे पर चलने वाले लोगों को काफी आफियत मिलेगी. 

Latest Stories

रंगों की होली पर गर्मी का रंग होगा गहरा! यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

सेमीफाइन भारत जीतेगा या नहीं, जानें इंग्लैंड के खिलाफ क्या है चांस, इन 3 रिकॉर्ड से साफ हो गई तस्वीर !

होली के दिन शराब मिलेगी या नहीं? दिल्ली, मुंबई और यूपी समेत जान लें अपने राज्यों का हाल; चेक करें डिटेल्स

मिडिल ईस्ट में जारी लड़ाई के बीच भारत ने किया अलर्ट, इन देशों में रहने वाले भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी

देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी, 3 से 5 डिग्री तक ऊपर जाएगा पारा, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट

1 मार्च 2026 से लागू होंगे नए नियम: रेलवे ऐप, LPG, सिम कार्ड और बैंकिंग बदलावों का आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर