इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, पॉलिटिकल और रोमांटिक ड्रामा से भरी ये 5 नई रिलीज; Aspirants 3 भी होगी रिलीज
13 मार्च 2026 को शुक्रवार को फिल्म और वेब सीरीज प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है. इस हफ्ते सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई कहानियां रिलीज हो रही हैं. जहां एक ओर कोर्टरूम ड्रामा और रोमांटिक फिल्म थिएटर में आएंगी, वहीं ओटीटी पर पॉलिटिकल ड्रामा और लोकप्रिय वेब सीरीज के नए सीजन दर्शकों को देखने को मिलेंगे.
Film, Web series Releases this week: इस हफ्ते सिनेमाघरों और ओटीटी पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. 13 मार्च 2026 को बॉलीवुड, हॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग जॉनर की कहानियां दर्शकों के सामने आएंगी. कोर्टरूम ड्रामा से लेकर रोमांटिक फिल्म और पॉलिटिकल सीरीज तक, इस हफ्ते मनोरंजन के कई विकल्प मौजूद हैं. इस रिपोर्ट में इस सप्ताह रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में बताया गया है.
सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये बॉलीवुड फिल्म
किस्सा कोर्ट कचहरी का – 13 मार्च
‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ एक हिंदी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसे राजनिश जायसवाल ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में राजेश शर्मा, बृजेंद्र काला और नीलू कौर कोहली जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. अरुण कुमार द्वारा लवली फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी यह फिल्म एक दिलचस्प कानूनी कहानी को दिखाती है. यह फिल्म 13 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
हॉलीवुड फिल्म भी होगी रिलीज
रिमाइंडर्स ऑफ हिम – 13 मार्च
‘रिमाइंडर्स ऑफ हिम’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन वनेसा कैसविल ने किया है. फिल्म में माइका मोनरो और टायरिक विथर्स मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म लेखिका कोलीन हूवर के मशहूर उपन्यास पर आधारित है. फिल्म को हूवर, लॉरेन लेविन और जीना मैथ्यूज ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 13 मार्च 2026 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज
द ताज स्टोरी – Lionsgate Play – 13 मार्च
‘द ताज स्टोरी’ में परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन तुषार अमरीश गोयल ने किया है. कहानी एक टूर गाइड के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अदालत में याचिका दायर करता है कि ताजमहल पहले एक हिंदू मंदिर था. फिल्म में तेजो महालय से जुड़े विवाद और उससे जुड़े तर्कों को दिखाया गया है. यह फिल्म 13 मार्च को Lionsgate Play पर स्ट्रीम होगी.
संकल्प – Amazon MX Player – 13 मार्च
‘संकल्प’ एक पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज है, जिसमें चाणक्य और चंद्रगुप्त की रणनीतिक सोच को आधुनिक भारतीय राजनीति के संदर्भ में दिखाया गया है. इस सीरीज से नाना पाटेकर ओटीटी पर डेब्यू कर रहे हैं. वे एक ऐसे गुरु की भूमिका निभाते हैं जो यूपीएससी छात्रों को मार्गदर्शन देने के साथ-साथ बड़े राजनीतिक नेताओं को भी प्रभावित करता है. उनके और उनके शिष्य के बीच विचारों का टकराव कहानी का मुख्य हिस्सा है.
अस्पिरेंट्स सीजन 3 – Amazon Prime Video – 13 मार्च
लोकप्रिय वेब सीरीज ‘अस्पिरेंट्स’ का तीसरा सीजन भी इस हफ्ते रिलीज हो रहा है. इसमें नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार और अभिलाष थपलियाल अपने पुराने किरदारों में वापस नजर आएंगे. नई कहानी में उनके सपनों, दोस्ती और रिश्तों की चुनौतियों को दिखाया जाएगा. साथ ही कुछ नए किरदार भी कहानी में शामिल होंगे. यह सीरीज 13 मार्च से Amazon Prime Video पर उपलब्ध होगी.
Latest Stories
भयंकर हीटवेव के बीच दिल्ली समेत 5 राज्यों को मिली बड़ी राहत, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; UP का बांदा शहर बना सबसे गर्म
Exit Poll 2026: 5 राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? बंगाल से तमिलनाडु तक मिल रहे कई उलटफेर के संकेत
उड़ान भरते ही खत्म हुआ तेल, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई Air India Express की बड़ी चूक
