IMD Weather Update: यूपी समेत कई पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार, दिल्ली में 28 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी देखने को मिलेगी है. वहीं 17 और 18 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों जैसे पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है.

क्या है मौसम का हाल Image Credit: social media

मध्य फरवरी में मौसम पर मुख्य असर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा. दो अलग-अलग पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं. इनके कारण 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी देखने को मिलेगी है. वहीं 17 और 18 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों जैसे पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

UP में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक दिन और रात के तापमान में खास उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा यानी जो तापमान अभी महसूस हो रहा है, वही स्थिति करीब एक दिन तक बनी रह सकती है. इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में हल्की बढ़ोतरी का रुझान दिखाई देगा. अधिकतम तापमान यानी दिन का तापमान, लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है इसका मतलब यह है कि दोपहर के समय हल्की गर्माहट पहले से थोड़ी ज्यादा महसूस हो सकती है वहीं न्यूनतम तापमान, यानी रात का तापमान, में भी करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है, जिससे रातें पहले की तुलना में कम ठंडी लगेंगी.

पिछले 24 घंटो में कैसा रहा मौसम का तापमान

अगर तापमान की बात करें, तो पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 0 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया यानी ठंड अभी भी महसूस हो रही है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तर राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, असम-मेघालय जैसे राज्यों में न्यूनतम तापमान 6 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. देश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों जैसे गुजरात और महाराष्ट्र के अंदरूनी भाग में न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा यानी वहां ठंड कम हो चुकी है. मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान राजस्थान के सीकर में 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

कहीं ठंड तो कहीं गर्मी

मौसम सिस्टम के लिहाज से, बंगाल की खाड़ी के पास मध्य ट्रोपोस्फियर में एक ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके असर से 15 फरवरी के आसपास उसी क्षेत्र में एक लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जो आगे चलकर पूर्वी और दक्षिणी भारत के मौसम को प्रभावित कर सकता है. इसके अलावा, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 16 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में असर दिखाना शुरू करेगा. आने वाले दिनों के तापमान का ट्रेंड देखें तो उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. मध्य भारत और महाराष्ट्र में भी लगभग ऐसा ही रुझान रहेगा पहले स्थिर तापमान, फिर हल्की बढ़त. अधिकतम तापमान महाराष्ट्र और कर्नाटक में अगले कुछ दिनों तक थोड़ा बढ़ सकता है, उसके बाद हल्की गिरावट आ सकती है.

कहां पड़ेगा कोहरा और दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

कोहरे की स्थिति की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में 15 फरवरी तक सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा रह सकता है. वहीं तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा क्षेत्र में कुछ दिनों तक “हॉट एंड ह्यूमिड” यानी गर्म और उमस भरा मौसम महसूस हो सकता है. दिल्ली-एनसीआर के लिए पूर्वानुमान यह कहता है कि 13 से 16 फरवरी के बीच ज्यादातर समय आसमान साफ रहेगा. 13 फरवरी को रात में हल्की धुंध या मिस्ट रह सकती है. दिन का तापमान लगभग 25 से 27 डिग्री और रात का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है. 14 और 15 फरवरी को भी मौसम साफ रहेगा, सुबह हल्की धुंध रह सकती है और दिन में हल्की गर्माहट बढ़ सकती है. 16 फरवरी को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है, लेकिन कोई बड़ी बारिश की संभावना नहीं दिख रही।.कुल मिलाकर, दिल्ली में इन दिनों ठंड कम और दिन में हल्की गर्मी जैसा मौसम बना रहेगा.

इसे भी पढ़ें- 6 गेंदों में 6 छक्के वाला बल्ला युवराज के पास नहीं; इस शख्स के पास सुरक्षित, बदले में दिया था खास तोहफा

Latest Stories

रैंकिंग में टॉप, मैदान पर ढेर! जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 23 रन का झटका, ये बने असली हीरो

घूमती गेंद की फिरकी में उलझे भारतीय बल्लेबाज, अभी सुलझा लें सवाल, क्योंकि पाकिस्तान मांगेगा जवाब

PMO का बदला पता, अब ‘सेवा तीर्थ’ में बैठेंगे नरेंद्र मोदी; किसानों-युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान

Pak को पानी पिलाने वाला S-400 के लिए 288 मिसाइलें खरीदेगा भारत, लागत ₹10000 करोड़, Pantsir सिस्टम से बनेगी दोहरी सुरक्षा

6 गेंदों में 6 छक्के वाला बल्ला युवराज के पास नहीं; इस शख्स के पास सुरक्षित, बदले में दिया था खास तोहफा

UP-MP और पहाड़ी इलाकों में अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार, दिल्ली में 28 डिग्री तक चढ़ेगा पारा