6 गेंदों में 6 छक्के वाला बल्ला युवराज के पास नहीं; इस शख्स के पास सुरक्षित, बदले में दिया था खास तोहफा
टी20 वर्ल्ड कप 2007 में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर इतिहास रचा दिया. इस ऐतिहासिक पारी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी है. जिस बल्ले से युवराज सिंह ने यह कारनामा किया, वह आज उनके पास नहीं है. आखिर वो बल्ला किसके पास है और उसके बदले युवराज को क्या मिला था, आइए जानते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप का जिक्र होते ही क्रिकेट फैंस की यादों का पिटारा खुल जाता है. इस बार टूर्नामेंट 2026 में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है और हर बार की तरह भारत-पाकिस्तान मुकाबला चर्चा के केंद्र में है. लेकिन जब टी20 विश्व कप की बात होती है, तो साल 2007 का वो ऐतिहासिक लम्हा अपने आप सामने आ जाता है, जब युवराज सिंह ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर क्रिकेट इतिहास में अमिट छाप छोड़ दी थी. यह पारी आज भी फैंस को रोमांचित करती है. मगर इस ऐतिहासिक कारनामे से जुड़ा एक ऐसा दिलचस्प किस्सा भी है, दरअसल जिस बल्ले से युवराज ने वो छह छक्के लगाए थे, वो बल्ला आज उनके पास नहीं है. आखिर वो बल्ला किसके पास है और उसके बदले युवराज को क्या मिला था, आइए जानते हैं.
6 छक्कों के बदले मिला था खास तोहफा
इंडियन प्रीमियर लीग के पहले चेयरमैन और कमिश्नर ललित मोदी ने इस यादगार पल से जुड़ा एक रोचक खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि 2007 टी20 विश्व कप के दौरान उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों से एक खास वादा किया था. वादा यह था कि अगर कोई खिलाड़ी एक ओवर में छह छक्के लगाएगा या छह विकेट लेगा, तो उसे पोर्श कार इनाम में दी जाएगी. कुछ ही दिनों बाद युवराज सिंह ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ वह ऐतिहासिक ओवर खेला और छह गेंदों पर छह छक्के जड़ दिए. युवराज के इस अविश्वसनीय परफॉर्मेंस के बाद ललित मोदी ने अपना वादा निभाया.
बल्ला गया, कार मिली
इस कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा यहीं से शुरू होता है. राज शमानी पॉडकास्ट में ललित मोदी ने बताया कि युवराज सिंह तुरंत उनके पास पहुंचे और पोर्श कार की मांग करने लगे. तब मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कार बल्ले के बदले मिलेगी. ललित मोदी के अनुसार, युवराज सिंह ने वह बल्ला उन्हें दे दिया और बदले में पोर्श कार हासिल की. मोदी ने बाद में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में भी यह बात दोहराई. उन्होंने बताया कि वह ऐतिहासिक बल्ला आज भी उनके पास सुरक्षित है.
क्या थी पूरी कहानी?
बता दें कि युवराज सिंह के करियर का यह ऐतिहासिक लम्हा 19 साल पहले साउथ अफ्रीका के किंग्समीड मैदान पर घटा. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय पारी का यह 19वां ओवर था, जिसे स्टुअर्ट ब्रॉड फेंक रहे थे. यहां युवराज ने ऐसा बल्ला चलाया कि छह की छह गेंदों को सीधे सीमा रेखा के बाहर पहुंचा दिया.
इस मैच में उन्होंने टी20 इंटरनैशनल में सिर्फ 12 गेंदों पर अर्धशतक भी पूरा किया. यह रिकॉर्ड आज भी टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक माना जाता है.
इसे भी पढ़ें- केंद्र की मंजूरी के बाद दिल्ली सरकार ने मेट्रो के फेज V को दी मंजूरी, बनेंगे तीन नए कॉरिडोर
Latest Stories
UP-MP और पहाड़ी इलाकों में अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार, दिल्ली में 28 डिग्री तक चढ़ेगा पारा
Bharat Bandh 12 February: आज भारत बंद, जानें क्या है खुला और क्या रहेगा बंद
केंद्र की मंजूरी के बाद दिल्ली सरकार ने मेट्रो के फेज V को दी मंजूरी, बनेंगे तीन नए कॉरिडोर
