IND vs PAK: T20 WC में भारत-पाक की टक्कर, मौसम डाल सकता है खलल; जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

ICC Men's T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार 15 फरवरी को अपने तीसरे ग्रुप मैच में आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और टॉस 6:30 बजे होगा.

IND-PAK Image Credit: Canva/Money9 live

T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला माना जाता है. जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं तो सिर्फ खेल नहीं, बल्कि भावनाएं भी मैदान पर उतरती हैं. फैंस इस मुकाबले का लंबे समय से इंतजार करते हैं. ICC Men’s T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार 15 फरवरी को अपने तीसरे ग्रुप मैच में आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और टॉस 6:30 बजे होगा.

कोलंबो में बारिश का खतरा

इस बार इस हाई-वोल्टेज मैच पर मौसम का खतरा मंडरा रहा है. श्रीलंका के कोलंबो में होने वाला यह मैच बारिश से प्रभावित हो सकता है. अगर बारिश आई तो फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है. भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर आगे बढ़ना चाहती हैं, लेकिन मौसम का खेल सब पर भारी पड़ सकता है. ऐसे में सभी की नजरें अब सिर्फ खिलाड़ियों पर नहीं, बल्कि आसमान पर भी टिकी हुई हैं.

AccuWeather के अनुसार पूरे दिन 100 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे. शाम के समय करीब 13 प्रतिशत बारिश की संभावना है. शाम 6 बजे बारिश की संभावना 49 प्रतिशत तक बताई गई है. हालांकि 7 बजे के बाद बारिश की संभावना घटकर 9 प्रतिशत रह सकती है, लेकिन बादल बने रहेंगे. अगर मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा क्योंकि इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है.

कहां देखें भारत पाकिस्तान का महामुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बड़ा मुकाबला फैंस टीवी और मोबाइल दोनों पर आसानी से देख सकते हैं. यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और टॉस 6:30 बजे होगा. टीवी पर इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस हिंदी, इंग्लिश समेत कई भाषाओं में कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं. यह हाई-वोल्टेज मैच होने की वजह से लाखों लोग इसे लाइव देखेंगे, इसलिए पहले से ऐप या चैनल तैयार रखना बेहतर रहेगा.

भारत और पाकिस्तान की टीमों की स्क्वॉड

टीमकप्तानखिलाड़ियों की लिस्ट
भारतसूर्यकुमार यादव (कप्तान)अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह
पाकिस्तानसलमान आगा (कप्तान)अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक

यह भी पढ़ेंमेरठ में बनेगा देश का पहला ड्रोन रनवे, ऑपरेशन सिंदूर के बाद तैयारी तेज; 900 एकड़ में ₹406 करोड़ का स्पेशल एयरबेस

Latest Stories

इतिहास, तनाव, चमक और दिल टूटने जैसी कई परतों पर टिका भारत-पाक का महा-मुकाबला, क्यों दो पॉइंट्स से कहीं ज्यादा का है मामला?

1,2 नहीं…पूरे 10 विकेट से जब पाक ने भारत को हराया, दुबई की वो काली रात, जब Ro-Ko के रहते टीम को मिली थी हार

T20 में पाकिस्तान के खिलाफ किन भारतीय खिलाड़ियों ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के? जानें नंबर वन पर कौन

15 से 18 फरवरी के बीच पंजाब, यूपी समेत इन इलाकों में होगी बारिश, दिल्ली में 27 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

ट्रेन-मेट्रो की बढ़ेगी रफ्तार, कैबिनेट ने ₹18,509 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स और नोएडा मेट्रो विस्तार को दी मंजूरी

Henley Passport Index में 75वें स्थान पर पहुंचा भारत, 56 देशों का वीजा फ्री एंट्री, फिर एक बार सिंगापुर टॉप पर