TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के बाद क्या बदलेगा? जानिए जमीनी हालात में आए बदलाव

बॉर्डर इलाकों में लंबे समय से जारी तनाव अब शांत होने की ओर है. कई शहरों में लगाए गए ब्लैकआउट और सख्त आदेशों को हटाया जा रहा है. वहीं, राजनयिक और सामरिक स्तर पर भी बदलाव दिखने लगे हैं, लेकिन हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं कहे जा सकते.

भारत पाक युद्धविराम के बाद क्या बदला Image Credit: FreePik

India Pakistan Ceasefire: पाहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया. हालांकि, अमेरिका की मध्यस्थता से 10 मई को दोनों देशों ने युद्धविराम पर सहमति जताई जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में सामान्य स्थिति की बहाली शुरू हो गई है.

सीमावर्ती शहरों में सामान्य स्थिति की बहाली

युद्धविराम के प्रभाव से भारत के सीमावर्ती शहरों में पहले लगाए गए ब्लैकआउट और प्रतिबंधात्मक आदेशों को हटाया जा रहा है. संगरूर, कपूरथला और होशियारपुर जैसे जिलों में प्रशासन ने दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को फिर से खोलने की अनुमति दी है जिससे स्थानीय लोगों को अब राहत मिलेगी.

जम्मू-कश्मीर ही नहीं बल्कि पंजाब, चंडीगढ़, गुजरात समेत जिन-जिन शहरों में ब्लैकआउट हो रहा था और कर्फ्यू जैसी स्थिती पैदा हो रही थी अब इन चीजों से लोगों को आराम मिलेगा. इसके अलावा किसी भी शहर में सायरन या इमरजेंसी अलार्म नहीं बजाए जाएंगे.

पाकिस्तान ने हवाई क्षेत्र फिर से खोला

युद्धविराम के बाद पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को सभी प्रकार की उड़ानों के लिए फिर से खोल दिया है, जिससे दोनों देशों के बीच हवाई यातायात सामान्य होने की उम्मीद है. हालांकि भारत ने अपना एयर स्पेस अभी भी पाकिस्तान के लिए बंद रखा है और इस मामले में किसी तरह के कोई बदलाव की सूचना नहीं दी है.

यह भी पढ़ें: ‘युद्ध विराम पर सहमति लेकिन पाक ने की अब कोई नापाक हरकत, तो मुंहतोड़ मिलेगा जवाब’

सिंधु जल संधि अभी भी निलंबित

युद्धविराम लागू हो गया है लेकिन भारत द्वारा निलंबित की गई 1960 की सिंधु जल संधि अभी भी प्रभावी नहीं हुई है. भारत ने यह कदम पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को लगातार फंड करने और पनाह देने के विरोध में उठाया था. मौजूदा हालात के चलते भारत-नेपाल सीमा पर भी तनाव तेज थे लेकिन हालिया फैसले के साथ वहां भी स्थिती सामान्य की जा सकती है.