ठंड गई नहीं है अभी, यूपी-बिहार से दिल्ली तक बदलेगा मौसम, दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का अलर्ट; बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

फरवरी के दूसरे हफ्ते की शुरुआत में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश व ठंड बढ़ सकती है. ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी दी है. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है, जबकि इसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है.

क्या है मौसम का हाल Image Credit: Sunil Ghosh/HT via Getty Images

फरवरी का पहला हफ्ता खत्म होते-होते मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने लगा है. उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम तो हो रहा है, लेकिन अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने नए बदलाव के संकेत दिए हैं. आईएमडी के मुताबिक, आने वाले दिनों में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने जा रहे हैं, जिनका असर देश के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा. इसके चलते बारिश, बर्फबारी और ठंड बढ़ने की संभावना है.

बढ़ रहा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय उत्तर अफगानिस्तान और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके साथ ही मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं के साथ एक ट्रफ भी एक्टिव है. सबट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर प्रभावी बनी हुई है, जिसकी कोर विंड स्पीड करीब 130 नॉट्स तक पहुंच रही है. इसके अलावा, लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र के आसपास भी ऊपरी हवा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि 8 फरवरी 2026 की रात से एक और ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है.

देश के इन इलाकों में बदलेगा मौसम

इन मौसमी सिस्टम के असर से 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 9 से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक और वेट स्पेल यानी मौसम की वह अवधि, जब लगातार कई दिनों तक औसत से अधिक बारिश या वर्षा होती है या फिर देखने को मिल सकता है, जहां कहीं-कहीं से लेकर कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, बर्फबारी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 से 3 दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं.

कितना रहेगा न्यूनतम तापमान

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है, जबकि इसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. मध्य भारत में अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहेगा और उसके बाद करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है. पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जबकि इसके बाद 6 दिनों तक खास बदलाव नहीं होगा. महाराष्ट्र में अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 7 फरवरी तक और हिमाचल प्रदेश में 8 फरवरी तक सुबह और रात के समय घने कोहरे की संभावना जताई है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम

7 फरवरी को भी मौसम साफ रहेगा, सुबह के समय हल्की धुंध छा सकती है. अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 8 फरवरी को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय धुंध रहने की संभावना है. तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा. 9 फरवरी को सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है. इस दिन अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं.

इसे भी पढे़ं- Holi Special Train: घर जाने का टेंशन खत्म, होली में रेलवे चलाएगा 1410 स्पेशल ट्रेनें, बिहार-UP के लिए चलेंगी 285 गाड़ियां

Latest Stories

Holi Special Train: घर जाने का टेंशन खत्म, होली में रेलवे चलाएगा 1410 स्पेशल ट्रेनें, बिहार-UP के लिए चलेंगी 285 गाड़ियां

RAC टिकट पर पूरा किराया क्यों? संसदीय समिति ने रेलवे से मांगा जवाब; बर्थ नहीं मिला तो किराए का हिस्सा लौटाने का दिया सुझाव

6-11 फरवरी के बीच यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों का मौसम लेगा करवट, IMD का बारिश-बर्फबारी और आंधी को लेकर अलर्ट

हड़ताल पर जाएंगे Ola-Uber और रैपिडो के ड्राइवर्स, 7 फरवरी को करेंगे चक्‍काजाम, लोगों की बढ़ेगी परेशानी

T20 World Cup 2026: PAK अब चलेगा नया पैंतरा, ICC के सेंक्शन से बचने के लिए इस नियम का लिया सहारा, अब ऐसे घेरेगा BCCI

यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में फिर शीतलहर का अलर्ट, दिल्ली-NCR में छाएगा कोहरा; दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव