6-11 फरवरी के बीच यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों का मौसम लेगा करवट, IMD का बारिश-बर्फबारी और आंधी को लेकर अलर्ट

आने वाले दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते फरवरी के दूसरे हफ्ते में देश के कई राज्यों के मौसम में उलटफेर होने वाली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में फिलहाल एक हफ्ते तक कोहरे से लेकर बारिश की भी संभावना है. इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में 7 से 8 फरवरी तक बादल छाए रहने की संभावना है.

मौसम का हाल Image Credit: social media

IMD Weather Update: लगातार दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते फरवरी महीने में देश के अलग अलग राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इन मौसमी विक्षोभों के कारण कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि इसका असर उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों तक देखने को मिल सकता है. आईएमडी के अनुसार पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 और 6 फरवरी को हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश हो सकती है. इसके बाद 6 से 11 फरवरी के बीच एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से इन इलाकों में दोबारा बारिश और स्नोफॉल का दौर देखने को मिल सकता है. उत्तराखंड में 5 फरवरी को कहीं कहीं पाला पड़ने की भी संभावना जताई गई है.

वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में इन मौसमी सिस्टम्स के प्रभाव से बारिश तथा सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है. वहीं उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो से तीन दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिससे ठंड का एहसास बढ़ सकता है.

क्या है तापमान का हाल?

तापमान को लेकर आईएमडी ने बताया है कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. पूर्वी भारत में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है. महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में फिलहाल न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है.

क्या है दिल्ली-NCR में मौसम का हाल?

दिल्ली एनसीआर में 5 से 8 फरवरी के बीच मौसम आंशिक रूप से साफ और हल्के बादलों वाला रहने की उम्मीद है. इस दौरान सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है. 6 और 7 फरवरी को दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग ने किसानों और बागवानी से जुड़े लोगों को सलाह दी है कि तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए फसलों और फलदार पौधों को सहारा दिया जाए, ताकि नुकसान से बचा जा सके. कुल मिलाकर फरवरी की शुरुआत में मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा और लोगों को ठंड, कोहरा और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के लिए सतर्क रहने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें- हड़ताल पर जाएंगे Ola-Uber और रैपिडो के ड्राइवर्स, 7 फरवरी को करेंगे चक्‍काजाम, लोगों की बढ़ेगी परेशानी

Latest Stories

हड़ताल पर जाएंगे Ola-Uber और रैपिडो के ड्राइवर्स, 7 फरवरी को करेंगे चक्‍काजाम, लोगों की बढ़ेगी परेशानी

T20 World Cup 2026: PAK अब चलेगा नया पैंतरा, ICC के सेंक्शन से बचने के लिए इस नियम का लिया सहारा, अब ऐसे घेरेगा BCCI

यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में फिर शीतलहर का अलर्ट, दिल्ली-NCR में छाएगा कोहरा; दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव

T20 World Cup 2026: इस भारतीय के हाथ में अमेरिकी टीम की कमान, दिल्ली-गुजरात से लेकर पंजाब के हैं ये 9 खिलाड़ी

भारत से नहीं हुआ मैच तो 315 करोड़ गंवाएगा पाकिस्तान! PCB पर जियोस्टार कर सकता है केस, ICC ने दी चेतावनी

यूपी-पंजाब समेत कई राज्यों में ओले -बिजली गिरने का अलर्ट; अगले 7 दिनों में 3 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का दिखेगा असर