बारिश, आंधी और ठंडी हवाओं का दौर हो गया शुरु! दिल्ली-यूपी समेत 8 राज्यों को IMD ने किया अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है. 29 और 30 मार्च को बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर चरम पर रहेगा. दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि देश के दूसरे हिस्सों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

क्या है मौसम का हाल Image Credit: Firdous Nazir/NurPhoto via Getty Images

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है. उत्तर भारत में आने वाले दिनों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का असर देखने को मिलेगा. खासतौर पर 29 और 30 मार्च को मौसम की गतिविधियां चरम पर रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में पूरे सप्ताह बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 28 से 30 मार्च के बीच बड़े स्तर पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं 30 मार्च को कश्मीर घाटी में भारी बारिश या बर्फबारी भी हो सकती है.

इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. हवा की गति 40 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 28 मार्च को मौसम सामान्य रहेगा लेकिन बादल छाए रहेंगे. वहीं 29 मार्च को मौसम ज्यादा एक्टिव रहेगा और दिन में दो बार हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. 30 मार्च को भी बादल और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी.

यूपी के तापमान में उतार-चढ़ाव

उत्तर प्रदेश में अगले सात दिनों के दौरान तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा. पहले 24 घंटे में अधिकतम तापमान करीब 2 डिग्री तक बढ़ सकता है, इसके बाद 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आएगी. फिर दोबारा तापमान बढ़ेगा और उसके बाद फिर गिरावट दर्ज की जाएगी. न्यूनतम तापमान में भी इसी तरह उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. इससे लोगों को कभी गर्मी तो कभी हल्की ठंड का अहसास होगा.

देश के दूसरे हिस्सों में भी असर

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भी पूरे सप्ताह बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बनी रहेंगी. कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. दक्षिण भारत में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. पिछले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया. महाराष्ट्र के अकोला में सबसे ज्यादा 41.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ. वहीं उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है.

इसे भी- Hyundai Exter vs Tata Punch: छोटी SUV में किसका जलवा; जानें कीमत, फीचर्स और सेफ्टी में कौन दमदार?





Latest Stories

UP, दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम का मिजाज

कहीं बारिश-आंधी तो कहीं 40 डिग्री तक जाएगा पारा, जानें अगले 7 दिनों का पूरा मौसम अपडेट

कहीं लू तो कहीं बारिश-ठंड का कहर, दिल्ली-यूपी में नया अलर्ट; जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

DELHI BUDGET 2026: रेखा गुप्ता ने पेश किया ₹103700 करोड़ का बजट, इन लोगों को फ्री में मिलेगी साइकिल

PM मोदी ने बताया देश के स्ट्रैटेजिक रिजर्व में कितना तेल, वेस्ट एशिया संकट से चुनौतीपूर्ण समय, हमें तैयार रहना होगा

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव पर मोदी सरकार अलर्ट, फ्यूल और पावर सप्लाई पर हाई लेवल मीटिंग; कई मंत्री शामिल