कहीं बारिश-आंधी तो कहीं 40 डिग्री तक जाएगा पारा, जानें अगले 7 दिनों का पूरा मौसम अपडेट

आने वाला सप्ताह मौसम के लिहाज से काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. कहीं बारिश और आंधी से राहत मिलेगी तो कहीं गर्मी परेशान करेगी. ऐसे में जरूरी है कि लोग सतर्क रहें और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

आईएमडी अलर्ट Image Credit: AI/canva

IMD Weather Alert: देशभर में मौसम एक बार फिर तेजी से करवट ले रहा है. पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन जैसे सिस्टम एक्टिव होने से कई राज्यों में बारिश, आंधी और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक मौसम का अलग-अलग रूप नजर आएगा.

UP में अगले 7 दिनों तक जारी रहेगा तापमान में उतार-चढ़ाव का खेल

उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा, बल्कि लगातार बदलता रहेगा. शुरुआत के दो दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे हल्की गर्मी महसूस होगी. इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट आएगी और मौसम थोड़ा सुहावना हो सकता है. फिर एक बार तापमान में बढ़ोतरी होगी और उसके बाद अंत में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी. यानी पूरे सप्ताह तापमान ऊपर-नीचे होता रहेगा. हालांकि राहत की बात यह है कि न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, जिससे रात के समय मौसम ज्यादा कठोर नहीं होगा.

देशभर में एक्टिव हुआ मौसम सिस्टम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार इस समय एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं, जिसका असर खासकर उत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में दिखेगा. 27 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है. इसके बाद 28 से 31 मार्च के बीच एक नया सिस्टम आने से बारिश और तेज हो सकती है.
मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर भारत में मौसम ज्यादा एक्टिव रहेगा, जहां असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और आसपास के राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है.

गर्मी भी दिखा रही तेवर, कई राज्यों में 40°C तक पहुंचा पारा

एक तरफ जहां कई इलाकों में बारिश का असर है, वहीं दूसरी तरफ देश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है. पिछले 24 घंटे में विदर्भ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन के हिसाब से काफी ज्यादा है. हालांकि उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे बना हुआ है, जिससे लोगों को हल्की राहत मिली है. रात के समय तापमान 12- 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से सुबह-शाम हल्की ठंडक भी महसूस हो रही है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम ?

दिल्ली में फिलहाल मौसम शांत दिख रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें बदलाव साफ नजर आएगा. 26 मार्च को मौसम अचानक करवट ले सकता है, जब हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं 40 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं, जिससे धूल भरी आंधी भी उठ सकती है.

27 मार्च को भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक जारी रह सकती है. इसके बाद 28 मार्च को मौसम थोड़ा सामान्य होगा, लेकिन बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी.

इसे भी पढ़ें- ये देश नहीं यूज करते अमेरिकी डॉलर, ट्रंप की धमकी का नहीं पड़ता असर; ऐसे बिगाड़ते हैं खेल






Latest Stories

कहीं लू तो कहीं बारिश-ठंड का कहर, दिल्ली-यूपी में नया अलर्ट; जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

DELHI BUDGET 2026: रेखा गुप्ता ने पेश किया ₹103700 करोड़ का बजट, इन लोगों को फ्री में मिलेगी साइकिल

PM मोदी ने बताया देश के स्ट्रैटेजिक रिजर्व में कितना तेल, वेस्ट एशिया संकट से चुनौतीपूर्ण समय, हमें तैयार रहना होगा

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव पर मोदी सरकार अलर्ट, फ्यूल और पावर सप्लाई पर हाई लेवल मीटिंग; कई मंत्री शामिल

WITT Summit 2026: PM मोदी से लेकर कई राज्यों के CM होंगे शामिल, क्रिकेट और राजनीति समेत तमाम विषयों पर होगी चर्चा

सरकार का बड़ा फैसला, कमर्शियल LPG आवंटन बढ़ाकर 50% किया; होटल-रेस्टोरेंट सेक्टर को मिलेगी राहत