सीजफायर के 4 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने तोड़ा वादा, सीमा पर फिर गोलाबारी और ड्रोन अटैक

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर बनी सहमति सिर्फ चार घंटे ही टिक पाई. शनिवार रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में गोलीबारी और ड्रोन से हमला कर फिर से तनाव बढ़ा दिया. भारतीय सेना को सख्त जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं.

पाकिस्तान और भारत Image Credit: @Money9live

भारत और पाकिस्तान के बीच 86 घंटे तक चले तनाव के बाद शनिवार शाम 5 बजे जब सीजफायर पर सहमति बनी, तब लगा कि अब हालात सामान्य होंगे. लेकिन यह उम्मीद ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी. समझौते के सिर्फ 4 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने एक बार फिर उकसावेभरी हरकत करते हुए सीजफायर का उल्लंघन कर दिया. भारतीय सेना को मुंहतोड़ जवाब देने का निर्देश दिया गया है.

कई जगहों पर दिखें ड्रोन हमले

शनिवार देर रात पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी गोलाबारी की गई. खासतौर पर अखनूर, राजौरी और आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हमला किया गया. वहीं, बारामुला जिले में एक संदिग्ध ड्रोन के जरिए धमाका किया गया, जिसे ड्रोन अटैक माना जा रहा है. श्रीनगर में 7-8 जगहों पर धमका हुआ है. इसके अलावा, पलनवाला सेक्टर में भी संघर्षविराम तोड़ते हुए फायरिंग की गई. इससे इतर, गुजरात में भी ड्रोन देखे गए हैं. इस अचानक बढ़ी गतिविधि के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. भारतीय सेना को पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का सख्ती से जवाब देने का निर्देश दिया गया है. सेना की जवाबी कार्रवाई शुरू हो चुकी है और नियंत्रण रेखा (LoC) पर निगरानी बढ़ा दी गई है.

इसी के साथ कई इलाकों में ब्लैकआउट भी देखी जा रही है. टीवी9 की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीनगर में 50 से ज्यादा धमाके सुनाई दिए.

कुछ घंटे पहले हुआ था सीजफायर

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को अमेरिका की मध्यस्थता के बाद सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाई रोकने का निर्णय लिया था. यह समझौता जमीन, आसमान और समुद्र- तीनों क्षेत्रों में लागू होना था. लेकिन पाकिस्तान की तरफ से जल्द ही समझौते की अनदेखी कर दी गई. अब सभी की नजर इस बात पर है कि भारत सरकार और सेना अगला कदम क्या उठाती है. ओमर अबदुल्ला ने एक्स पर पोस्ट भी किया. उन्होंने लिखा, “सीजफायर के साथ क्या हुआ? श्रीनगर के आस पास विस्फोट सुना.”

खबर अपडेट हो रही है…

Latest Stories

रंगों की होली पर गर्मी का रंग होगा गहरा! यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

सेमीफाइन भारत जीतेगा या नहीं, जानें इंग्लैंड के खिलाफ क्या है चांस, इन 3 रिकॉर्ड से साफ हो गई तस्वीर !

होली के दिन शराब मिलेगी या नहीं? दिल्ली, मुंबई और यूपी समेत जान लें अपने राज्यों का हाल; चेक करें डिटेल्स

मिडिल ईस्ट में जारी लड़ाई के बीच भारत ने किया अलर्ट, इन देशों में रहने वाले भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी

देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी, 3 से 5 डिग्री तक ऊपर जाएगा पारा, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट

1 मार्च 2026 से लागू होंगे नए नियम: रेलवे ऐप, LPG, सिम कार्ड और बैंकिंग बदलावों का आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर