बदल गया राहुल गांधी का आशियाना, यहां हुए शिफ्ट; क्यों खास है यह बंगला
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सुनेहरी बाग रोड स्थित बंगला नंबर 5 में शिफ्ट होना शुरू कर दिया है. पहले वह अपनी मां सोनिया गांधी के साथ 10 जनपथ में रहते थे. यह बंगला पहले ए. नारायणस्वामी को आवंटित था. विपक्ष के नेता को कैबिनेट मंत्री के समकक्ष दर्जा मिलने के कारण राहुल को टाइप-8 श्रेणी का बंगला मिला है.
Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आशियाना अब बदल गया है. वह अब सुनेहरी बाग रोड स्थित बंगला नंबर 5 में शिफ्ट हो गए हैं. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने यहां शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी थी, लेकिन वह आगामी संसद सत्र (21 जुलाई से शुरू) से पहले आधिकारिक रूप से यहां रहना शुरू कर देंगे. इससे पहले वह अपनी मां सोनिया गांधी के साथ 10, जनपथ स्थित आवास में रह रहे थे.
क्या है नए बंगले का इतिहास
यह बंगला पहले केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री और कर्नाटक से बीजेपी नेता ए. नारायणस्वामी को आवंटित था, जो 2021 से 2024 तक मोदी सरकार में मंत्री रहे. ए. नारायणस्वामी 2024 के लोकसभा चुनाव में हार गए थे. अब यह बंगला लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आधिकारिक आवास होगा.
राहुल गांधी के पिछले आवास
2019 में सांसद बनने के बाद से राहुल गांधी तुगलक लेन स्थित बंगला नंबर 12 में रह रहे थे. हालांकि, 2023 में एक मानहानि मामले में सजा और लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद उन्होंने यह बंगला खाली कर दिया था.
इसके बाद वह अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 10, जनपथ स्थित आवास में शिफ्ट हो गए थे. सदस्यता बहाल होने के बावजूद वह यहीं रह रहे थे.
क्यों मिला यह बंगला
लोकसभा में विपक्ष के नेता का दर्जा कैबिनेट मंत्री के समकक्ष होता है, इसलिए राहुल गांधी को टाइप-8 श्रेणी का बंगला आवंटित किया गया है. सरकारी नियमों के अनुसार, इस श्रेणी के बंगलों में 5 बेडरूम, बड़ा लॉन और सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था होती है.
यह भी पढ़ें: इजरायल से भारतीयों की निकासी प्रक्रिया शुरू, दूतावास में कराएं रजिस्ट्रेशन; सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
कब तक पूरी होगी शिफ्टिंग
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने गुरुवार से अपना सामान नए बंगले में भेजना शुरू कर दिया है. हालांकि, वह जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले यहां रहना शुरू कर देंगे.
Latest Stories
लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, जानें- समर्थन और विरोध में कितने पड़े वोट
अप्रैल में बढ़ी तपिश! दिल्ली में 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
मेरठ में पकड़ा गया 28 क्विंटल नकली पनीर, खरीदते समय ऐसे करें असली की पहचान
