मुंबई में सनसनी, फिल्म निर्देशक Rohit Shetty के घर के बाहर फायरिंग; जांच में जुटी पुलिस

फिल्म निर्देशक Rohit Shetty के घर के बाहर गोलियां चलने की खबर सामने आई. सुबह-सुबह हुए इससे इलाके में डर का माहौल बन गया और तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. सोशल मीडिया पर जांच से जुड़े वीडियो वायरल होने लगे, जिनमें अधिकारी परिसर के अंदर छानबीन करते नजर आए.

Rohit Shetty के घर के बाहर फायरिंग Image Credit: Money9 live

Rohit Shetty residence in Mumbai targeted: रविवार को सुबह मुंबई के जुहू इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब मशहूर फिल्म निर्देशक Rohit Shetty के घर के बाहर गोलियां चलने की खबर सामने आई. सुबह-सुबह हुए इससे इलाके में डर का माहौल बन गया और तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. सोशल मीडिया पर जांच से जुड़े वीडियो वायरल होने लगे, जिनमें अधिकारी परिसर के अंदर छानबीन करते नजर आए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन अभी तक हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है. न ही इस घटना के पीछे की वजह साफ हो पाई है. निर्देशक और उनके परिवार की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है. पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी.

क्या हुआ, कब और कहां

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, रविवार तड़के निर्देशक के घर के बाहर फायरिंग की गई. पपराजी Viral Bhayani ने दावा किया कि चार गोलियां चलाई गईं. इसके बाद तुरंत इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. Mumbai Police और फॉरेंसिक टीम ने घर के अंदर और बाहर जांच शुरू की. बैरिकेड्स लगाए गए हैं, लेकिन ट्रैफिक पूरी तरह बंद नहीं किया गया है. अधिकारी CCTV फुटेज और बाकी सबूतों की जांच कर रहे हैं. फिलहाल न तो कोई संदिग्ध पकड़ा गया है और न ही किसी के घायल होने की खबर है.

बॉलीवुड को मिल रही धमकियों का संदर्भ

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब कुछ महीने पहले Lawrence Bishnoi gang ने मुंबई में माहौल खराब करने की धमकी दी थी. तब कहा गया था कि सुपरस्टार Salman Khan के साथ काम करने वालों को निशाना बनाया जाएगा. हालांकि इस ताजा मामले में अभी तक किसी गिरोह से जुड़ाव की पुष्टि नहीं हुई है.

परिवार की तरफ से बयान नहीं

अब तक रोहित शेट्टी या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. पुलिस का औपचारिक बयान भी अभी आना बाकी है. रोहित शेट्टी को बड़ी पहचान अजय देवगन के साथ बनी फिल्मों से मिली. उन्होंने Ajay Devgn के साथ गोलमाल और सिंघम जैसी हिट फिल्में दीं. इसके अलावा Shah Rukh Khan के साथ चेन्नई एक्सप्रेस बनाई, जो सुपरहिट रही. यह फिल्म Aamir Khan की 3 इडियट्स के रिकॉर्ड से आगे निकल गई थी.

यह भी पढ़ें: ‘यह बहुत अच्छा बजट होगा’, Budget 2026 से पहले बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जानें उन्होंने और क्या कहा

Latest Stories

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम का गेम, पंजाब-यूपी समेत कई राज्यों में 7 दिन बारिश का अलर्ट; शीतलहर से गिरेगा तापमान

NCP विधायक दल की नेता चुनी गईं सुनेत्रा पवार, महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM के रूप में ली शपथ

बारिश, बर्फबारी और शीतलहर का अलर्ट! यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान की संभावना, कोहरे का भी असर बरकरार

किस्मत का खेल, आखिरी वक्त पर बदला अजित पवार का पायलट, ऐसे बच गई जान

30 जनवरी से 3 फरवरी तक मौसम का डबल अटैक! कई राज्यों में बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट; 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा- भाषा सही नहीं; नई कमेटी बनाने का आदेश