1,2 नहीं…पूरे 10 विकेट से जब पाक ने भारत को हराया, दुबई की वो काली रात, जब Ro-Ko के रहते टीम को मिली थी हार

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से जुनून, रोमांच और भावनाओं का संगम रहा है. इतिहास में भारत का पलड़ा भारी रहा, लेकिन दुबई 2021 की वो रात आज भी फैंस के दिलों में ताजा है, जब रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी में पाकिस्तान ने 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर नया इतिहास रच दिया.

T20 Men’s World Cup 2026: आज यानी 15 फरवरी 2026 को क्रिकेट की दुनिया की निगाहें एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं. टी20 वर्ल्ड कप के मंच पर जब-जब ये दो टीमें आमने-सामने आई हैं, रोमांच चरम पर रहा है. आंकड़े बताते हैं कि भारत का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन इतिहास के पन्नों में एक ऐसी रात भी दर्ज है जब पाकिस्तान ने भारत को करारी शिकस्त देकर सबको चौंका दिया था. रन मशीन कोहली और हिट मैन रोहित के रहते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को करारी हार मिली थी.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का दबदबा

टी20 वर्ल्ड कप में अब तक भारत और पाकिस्तान की टीमें आठ बार आमने-सामने आ चुकी हैं. इनमें से सात मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की है. चाहे वह 2007 के पहले टी20 वर्ल्ड कप का रोमांचक बॉल-आउट हो या विराट कोहली की शानदार पारियां भारत ने अक्सर बड़े मैचों में पाकिस्तान पर दबदबा बनाया है. साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच एक ऐसा मैच हुआ था, जो टाई (बराबरी) पर खत्म हुआ. उस समय सुपर ओवर का नियम नहीं था, इसलिए विजेता तय करने के लिए बॉल-आउट का सहारा लिया गया. इसमें भारत ने जीत हासिल की थी. यही कारण है कि जब भी ये दोनों टीमें भिड़ती हैं, भारतीय फैंस को जीत की उम्मीद ज्यादा रहती है.

दुबई की वो काली रात

24 अक्टूबर 2021 की रात भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थी. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया था. उस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. बिना एक भी विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर पाकिस्तान ने इतिहास रच दिया और भारत को 10 विकेट से हार मिली.

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर पाकिस्तान के सामने 152 रनों का लक्ष्य रखा. पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज रिजवान और बाबर आजम ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए पाकिस्तान को जीत दिलाई. भारतीय बल्लेबाजों में सिर्फ विराट कोहली ने ही 49 गेंद में 57 रन बनाकर टिम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

बल्लेबाजरन गेंद चौके (4s)छक्के (6s)स्ट्राइक रेट (SR)
केएल राहुल380037.50
रोहित शर्मा01000.00
विराट कोहली (कप्तान)574951116.32
सूर्यकुमार यादव11811137.50
ऋषभ पंत (विकेटकीपर)393022130.00
रविंद्र जडेजा131310100.00
हार्दिक पांड्या11820137.50
भुवनेश्वर कुमार5400125.00
मोहम्मद शमी0000
Source – ESPN

रोहित-कोहली की मौजूदगी में मिली करारी हार

उस मुकाबले में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी और टीम में विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी मौजूद थे. इसके बावजूद टीम इंडिया बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संघर्ष करती नजर आई. पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने शुरुआत में ही भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया था. बाद में बाबर-रिजवान की जोड़ी ने मैच को एकतरफा बना दिया. यह हार इसलिए भी ज्यादा चुभी क्योंकि इससे पहले पाकिस्तान कभी भी टी20 वर्ल्ड कप में भारत को नहीं हरा पाया था.

आज फिर वही जंग?

आज जब दोनों टीमें फिर आमने-सामने होंगी, तो दुबई की वह हार भारतीय खिलाड़ियों और फैंस के जेहन में जरूर ताजा होगी. क्या भारत अपने शानदार रिकॉर्ड को और मजबूत करेगा? या पाकिस्तान एक बार फिर इतिहास दोहराएगा? क्रिकेट के इस महासंग्राम में सिर्फ दो टीमें नहीं, बल्कि करोड़ों भावनाएं मैदान में उतरेंगी. टी20 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा की लड़ाई है और आज फिर इतिहास लिखे जाने को तैयार है.

Latest Stories

इतिहास, तनाव, चमक और दिल टूटने जैसी कई परतों पर टिका भारत-पाक का महा-मुकाबला, क्यों दो पॉइंट्स से कहीं ज्यादा का है मामला?

IND vs PAK: T20 WC में भारत-पाक की टक्कर, मौसम डाल सकता है खलल; जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

T20 में पाकिस्तान के खिलाफ किन भारतीय खिलाड़ियों ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के? जानें नंबर वन पर कौन

15 से 18 फरवरी के बीच पंजाब, यूपी समेत इन इलाकों में होगी बारिश, दिल्ली में 27 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

ट्रेन-मेट्रो की बढ़ेगी रफ्तार, कैबिनेट ने ₹18,509 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स और नोएडा मेट्रो विस्तार को दी मंजूरी

Henley Passport Index में 75वें स्थान पर पहुंचा भारत, 56 देशों का वीजा फ्री एंट्री, फिर एक बार सिंगापुर टॉप पर