India vs Pakistan T20 World Cup: भारत के सामने पाकिस्तान ने टेक दिए घुटने, 97 रन पर ढेर हो गए 9 प्लेयर

India vs Pakistan T20 World Cup का महामुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास है. ग्रुप A में टॉप पर पहुंचने की जंग में आज भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दोनों टीमों ने अब तक अपने सभी मैच जीते हैं.

इंडिया vs पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप Image Credit: tv9 bharatvarsh

India vs Pakistan T20 World Cup: T20 World Cup के महामुकाबले में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है यानी भारत के बल्लेबाजों को टारगेट देना होगा. इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार खेल प्रेमी काफी लंबे समय से कर रहे थे. आज दोनों टीमों के बीच इस World Cup की 27वीं भिडंत कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेली जा रही है. इस World Cup में भारत और पाकिस्तान ने दो-दो मैच खेले हैं और दोनों टीमों को दोनों मुकाबलों में जीत मिली है. आज जो टीम जीतेगी, वह ग्रुप स्टेज में टॉप पर पहुंच जाएगी.

लाइव स्कोर अपडेट्स

भारत – 175/4
पाकिस्तान- 106/9

शाहीन शाह अफरीदी – 16

उस्मान तारिक – 0

ओवर- 17

पावरप्ले रहा भारत के नाम

पाकिस्तान शुरुआत के 6 ओवर में पूरी तरह दबाव में नजर आया है. पाकिस्तान के 6 ओवर में 38 रन पर 4 विकेट गिर चुके हैं. भारत ने पहले ओवर से ही दबाव बनाकर रखा है. 4 विकेट में से 2 विकेट बुमराह को मिले हैं, वहीं हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली है.

पाकिस्तान को लगा पहला झटका

पाकिस्तान को पहला झटका 0 रन पर लग गया है. हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को शून्य पर आउट किया. पांड्या की गेंद पर रिंकू सिंह ने शानदार कैच लपककर भारत को पहली सफलता दिलाई है.

भारत ने दिया 176 रन का लक्ष्य

भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए हैं. पाकिस्तान को जीतने के लिए 176 रनों की जरूरत होगी. भारत को शुरुआती झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा, लेकिन ईशान किशन ने तेजी से रन बनाते हुए भारत पर दबाव नहीं आने दिया. किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 32 रन बनाए. इनके अलावा तिलक वर्मा ने 25 रन और शिवम दुबे ने 27 रन बनाए. रिंकू सिंह ने भी 11 रनों की अहम पारी खेली.

भारत को लगा 5वां झटका

भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव 32 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव.

भारत को लगा चौथा झटका

भारत को लगातार दो झटके एक ही ओवर में लगे हैं। तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं, वहीं हार्दिक पांड्या 0 के स्कोर पर आउट हो गए. दोनों ही बल्लेबाजों को सईम अयूब ने आउट किया है.

मैच में भारत मजबूत

पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भारत मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है. 14 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं. कप्तान सूर्य कुमार यादव 21 रन पर और तिलक वर्मा 25 रन पर बैटिंग कर रहे हैं.

ईशान किशन ने कर दिया अपना काम

ईशान किशन ने भारत के लिए अपना काम कर दिया है. किशन ने 192 के स्ट्राइक रेट से 40 गेंदों में 77 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 10 चौके लगाए। ईशान किशन के आउट होने के बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव बैटिंग करने के लिए मैदान पर उतरे हैं.

ईशान किशन ने बनाया अर्धशतक

ईशान किशन ने दमदार शुरुआत करते हुए 50 रन बना लिए हैं. उन्होंने पारी के दौरान 2 छक्के और 7 चौके लगाए हैं. ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर पूरी तरह दबाव बनाकर रखा है.

अभिषेक शर्मा 0 पर आउट

भारत को पाकिस्तान के खिलाफ पहला झटका लग गया है. अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले 0 पर आउट हो गए हैं. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने पहले ही ओवर में उन्हें आउट किया है.

प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव.

पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन शाह अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.

आज जो जीतेगा, ग्रुप में टॉप पर पहुंचेगा

भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें ग्रुप A में हैं. भारत ने अब तक खेले गए दो मैचों में दोनों मुकाबले जीते हैं. भारत ने जहां अमेरिका को 29 रनों से, वहीं नामिबिया को 93 रनों से हराया है. पाकिस्तान ने अमेरिका को 32 रनों से हराया, जबकि नेपाल को 3 विकेट से पराजित किया है. आज के मुकाबले में जो टीम जीतेगी, वह ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी.

भारत का भारी है पलड़ा

T20 World Cup में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड 7-1 से जीत-हार का है. हालांकि पाकिस्तान की हालिया फॉर्म और दोनों टीमों के बीच हुए पिछले तीन T20 World Cup मुकाबलों को देखते हुए भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें: इतिहास, तनाव, चमक और दिल टूटने जैसी कई परतों पर टिका भारत-पाक का महा-मुकाबला, क्यों दो पॉइंट्स से कहीं ज्यादा का है मामला?

Latest Stories

दिल्ली-UP में मौसम फिर पलटेगा! अगले 48 घंटे में बारिश के साथ ठंड की होगी वापसी, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला, कौन खेलेगा और कौन होगा बाहर; जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

इतिहास, तनाव, चमक और दिल टूटने जैसी कई परतों पर टिका भारत-पाक का महा-मुकाबला, क्यों दो पॉइंट्स से कहीं ज्यादा का है मामला?

IND vs PAK: T20 WC में भारत-पाक की टक्कर, मौसम डाल सकता है खलल; जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

1,2 नहीं…पूरे 10 विकेट से जब पाक ने भारत को हराया, दुबई की वो काली रात, जब Ro-Ko के रहते टीम को मिली थी हार

T20 में पाकिस्तान के खिलाफ किन भारतीय खिलाड़ियों ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के? जानें नंबर वन पर कौन