ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां जो मिलकर देती है 70 लाख लोगों को नौकरी

दुनिया में अकेली भारत सरकार सबसे ज्यादा लोगों को रोजगार देने की लिस्ट में शामिल है. लेकिन इसके अलावा भारत की प्राइवेट कंपनियां कितने लोगों को रोजगार देती है. यहां देखें पूरी लिस्ट...

टॉप 10 प्राइवेट बैंकों ने वित्त वर्ष 2026 में 10,114 कर्मचारियों की संख्या घटाई है. Image Credit: Getty Images Creative

भारत में भले ही बेरोजगारी को लेकर खूब चर्चा होती है लेकिन भारत दुनिया में ऐसा देश हैं जहां की कंपनियां सबसे ज्यादा रोजगार देती है. आज हम आपको भारत की ऐसी 10 कंपनियों के बारे में बताएंगे जो सबसे ज्यादा रोजगार देती हैं. इन टॉप 10 कंपनियों में केवल छह कंपनियां ही ऐसी हैं जो प्राइवेट कंपनी है. चलिए जानते हैं ये कौन सी टॉप 10 कंपनियां हैं.

रक्षा मंत्रालय:
अगर आप ये सोच रहे थे कि सबसे ज्यादा नौकरी देने वाली कंपनी कोई प्राइवेट है तो आप गलत हैं. भारत का रक्षा मंत्रालय देश में सबसे ज्यादा लोगों को नौकरी देता है. जाहिर है सेना में भर्ती रक्षा मंत्रालय के तहत होती है. रक्षा मंत्रालय 29.92 लाख लोगों को नौकरी देता है.

भारतीय रेलवे:
दूसरे नंबर पर भारत में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाला भारतीय रेलवे है. रेलवे पूरे देश को जोड़ने का काम करती है. ऐसे में यहां कई लोगों की जरूरत पड़ती है. रेलवे ने 12.13 लाख लोगों को नौकरी पर रखा है.

TCS:
हाल ही में टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा का निधन हुआ है. ये वही शख्स हैं जो भारत में तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा नौकरियां देते हैं. रतन टाटा की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS) में लगभग 6.02 लाख लोग काम करते हैं.

इंडिया पोस्ट:
भारतीय डाक या इंडिया पोस्ट में लगभग 4.30 लाख लोग काम करते हैं.

रिलायंस:
टॉप 5 में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का नाम भी शामिल है जिसने करीब 3.89 लाख लोगों को नौकरी दी है.

यह भी पढ़ें: IT की नौकरी छोड़ दो दोस्तों ने कमरे में शुरू की केसर की खेती, पहले साल ही इतना हुआ उत्पादन

इंफोसिस:
नारायण मूर्ति की आईटी कंपनी इंफोसिस में लगभग 3.43 लाख लोग काम करते हैं.

एक्सेंचर:
आयरलैंड की कंपनी एक्सेंचर भी भारत में कई लोगों को नौकरी देती है. एक्सेंचर ने करीब 3 लाख लोगों को नौकरी दी हुई है.

कॉग्निजेंट:
अमेरिकी कंपनी कॉग्निजेंट ने लगभग 2.5 लाख लोगों को नौकरी दी है.

कोल इंडिया:
भारत सरकार की एक और कंपनी कोल इंडिया ने 2.38 लाख लोगों को नौकरी दी हुई है.

विप्रो:
अजीम प्रेमजी की आईटी कंपनी विप्रो ने लगभग 2.34 लाख लोगों को नौकरी दी हुई है.

अपने व्यापार और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध, अमेरिकी 100% टैरिफ बिल पर भारत ने साफ किया रुख

69 करोड़ रुपये का सोलर ऑर्डर मिलते ही शेयर में आया तूफान, 20% का लगा अपर सर्किट; 4 महीने में पूरा करेगी काम

Opening Bell: सेंसेक्स 100 अंक गिरा, निफ्टी 23250 के करीब; HDFC बैंक और TCS ने बाजार पर डाला सबसे अधिक दबाव

8th Pay Commission: 7 साल में 1.52 लाख रुपये तक पहुंच सकती है सैलरी! लेवल 6 एम्प्लॉइज पर पड़ेगा बड़ा असर

सऊदी अरामको ने भारतीय रिफाइनरियों के लिए रोकी तेल की सप्लाई, बढ़ती कीमतें और ढुलाई का खर्च बढ़ाएगा परेशानी

NSE IPO में आज से मिलेगा दांव लगाने का मौका, एंकर इन्वेस्टर्स से जुटाए 6746 करोड़ रुपये; जानें GMP का हाल