TV9 CBC 2026: दूसरे दिन IT कंपनियों के खिलाड़ियों का जलवा, रोमांचक मुकाबलों में कई स्टार खिलाड़ी अगले राउंड में पहुंचे

हैदराबाद में आयोजित TV9 Corporate Badminton Championship 2026 के दूसरे दिन Microsoft, Amazon, TCS, Infosys और Deloitte जैसी बड़ी IT कंपनियों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में चल रहे इस टूर्नामेंट में मिक्स्ड डबल्स, महिला सिंगल्स और पुरुष एकल मुकाबलों में कई रोमांचक मैच देखने को मिले. खिलाड़ियों ने जबरदस्त फिटनेस और तेज खेल के दम पर अगले राउंड में जगह बनाई.

TV9 CBC 2026 Image Credit: tv9

TV9 CBC 2026: TV9 Network की ओर से हैदराबाद में आयोजित TV9 Corporate Badminton Championship 2026 का दूसरा दिन बेहद रोमांचक रहा. पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में चल रहे इस टूर्नामेंट में देश की कई बड़ी IT और कॉर्पोरेट कंपनियों के कर्मचारियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया. भारतीय बैडमिंटन के दिग्गज पुलेला गोपीचंद के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में Microsoft, Amazon, TCS, Infosys, Deloitte, CultFit और Netplay जैसी बड़ी कंपनियों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जबरदस्त फिटनेस, तेज रफ्तार और शानदार स्मैश के दम पर अगले राउंड में जगह बनाई.

मिक्स्ड डबल्स में दिखा दमदार प्रदर्शन

मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ 16 मुकाबलों में कई रोमांचक मैच देखने को मिले.

  • Netplay Caffeine की साई तेजाहरिथा और उनके पार्टनर की जोड़ी ने शुभम-यशस्वी की जोड़ी को 15-8 और 15-3 से हराकर शानदार जीत दर्ज की.
  • वहीं Microsoft के प्रणव जैन और अनुजा दास की जोड़ी ने साई राम और आकांक्षा को 15-10, 15-8 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.
  • Ryan LLC के K. राहुल वदलापुडी और उनके पार्टनर ने इमरान-पुनीता की जोड़ी को 15-6, 15-7 से हराया.
  • इसके अलावा Microsoft के अनिल कुमार और गौरी दल्वे की जोड़ी ने एकतरफा मुकाबले में 15-2, 15-3 से जीत दर्ज की.
  • CultFit के जय साई सुनील और पार्वती की जोड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 15-10, 15-11 के स्कोर के साथ अगले दौर में प्रवेश किया.

महिला सिंगल्स में कांटे की टक्कर

महिला सिंगल्स मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया.

  • N Ranga Rao & Sons की चिन्मयी G जम्मनाकट्टी ने शैली जलोरी को 15-10, 15-9 से हराया.
  • Siri Planning की K. जीवन रेड्डी ने वद्देपल्ली प्रमादा के खिलाफ बेहद करीबी मुकाबले में 16-14, 15-12 से जीत हासिल की.
  • वहीं Sanofi की प्रत्युषा सतपथी ने प्रिया शर्मा को 15-8, 15-6 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई.

पुरुष एकल मुकाबलों में छाया रोमांच

  • पुरुष एकल वर्ग में Amazon के Lauhit ने Narendra Kumar को 15-5, 15-6 से हराकर शानदार जीत दर्ज की.
  • Sapiens के Aditya BS ने Raju के खिलाफ बेहद रोमांचक मुकाबले में 16-18, 15-13, 15-11 से जीत हासिल की.
  • TCS के Tokala Kaushik ने Ram को 15-11, 15-9 से हराया.
  • Microsoft के Abhinav Sharma ने जोरदार वापसी करते हुए Sai Ram को 15-13, 7-15, 16-14 से मात दी.
  • Infosys के Anurag Bhatt ने Teja Anvesh Yadav को 15-12, 16-14 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की.

बढ़ता जा रहा टूर्नामेंट का रोमांच

TV9 Corporate Badminton Championship 2026 अब क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल की ओर बढ़ रही है. जैसे-जैसे मुकाबले आगे बढ़ रहे हैं, प्रतियोगिता और ज्यादा रोमांचक होती जा रही है. इस टूर्नामेंट का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि कॉर्पोरेट कर्मचारियों में फिटनेस, टीम स्पिरिट और खेल भावना को बढ़ावा देना भी है. खिलाड़ियों और दर्शकों के उत्साह को देखते हुए यह आयोजन कॉर्पोरेट स्पोर्ट्स जगत का बड़ा आकर्षण बनता जा रहा है.