Amir Chand Jagdish Kumar IPO: 24 मार्च से खुलेगा ये इश्‍यू, GMP ने पकड़ी रफ्तार, चेक करें प्राइस बैंड समेत ये डिटेल

Amir Chand Jagdish Kumar Exports का 440 करोड़ रुपये का IPO 24 मार्च से 27 मार्च तक खुलेगा, जिसका प्राइस बैंड तय कर दिया गया है. Aeroplane ब्रांड वाली यह बासमती चावल कंपनी जुटाई गई रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल और कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी. इसके जीएमपी में भी तेजी देखने को मिल रही है.

Amir Chand Jagdish Kumar IPO Image Credit: money9 live

Amir Chand Jagdish Kumar IPO: बासमती चावल निर्यातक कंपनी Amir Chand Jagdish Kumar एक्सपोर्ट्स लिमिटेड अब शेयर बाजार में दस्तक देने जा रही है. कंपनी ने अपने आगामी IPO के लिए प्राइस बैंड भी तय कर दिया है. इस प्राइस बैंड के आधार पर कंपनी का वैल्यूएशन करीब 2,200 करोड़ रुपये बैठता है. यह 440 करोड़ रुपये का IPO 24 मार्च से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 27 मार्च को बंद होगा. वहीं एंकर निवेशकों के लिए बोली 23 मार्च को लगाई जाएगी.

हरियाणा की इस कंपनी का IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा. यानी इसमें ऑफर फॉर सेल का कोई हिस्सा नहीं रखा गया है. इसका मतलब यह है कि इस इश्यू से जुटाई गई रकम सीधे कंपनी के पास जाएगी. कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 201 रुपये से 212 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

शेयर कोटा

इश्यू स्ट्रक्चर के मुताबिक, कुल इश्यू साइज का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व रखा गया है. वहीं 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए और बाकी 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए तय किया गया है. इस बासमती राइस कंपनी के शेयर 2 अप्रैल को बाजार में लिस्ट हो सकता है.

GMP में बढ़ोतरी

इंवेस्‍टरगेन के मुताबिक अमीर चंद जगदीश कुमार IPO का लेटेस्ट GMP 19 मार्च को 6.5 रुपये दर्ज किया गया. यह आईपीओ प्राइस बैंड 212 रुपये के मुकाबले 218.5 रुपये पर लिस्‍ट हो सकता है. मौजूदा GMP के हिसाब से निवेशकों को प्रति शेयर करीब 3.07 फीसदी का संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है. इसके GMP में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. पहले ये 4 रुपये था, जो 18 मार्च को बढ़कर 6 रपये पर पहुंचा, अब ये 6.5 पर आ गया है.

कंपनी का कामकाज

Amir Chand Jagdish Kumar अपने मशहूर “Aeroplane” बासमती राइस ब्रांड के लिए जानी जाती है, इस IPO से मिलने वाली शुद्ध रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी. भारत की बासमती चावल प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों में शामिल है. कंपनी अपने उत्पाद “Aeroplane” ब्रांड के तहत बेचती है. इस सेक्टर में इसका मुकाबला KRBL, LT Foods, Sarveshwar Foods और कई अन्य असंगठित प्रोसेसर्स से है.

यह भी पढ़ें: 5 टुकड़ों में बंटेगा इस AI एडटेक कंपनी का शेयर, बोर्ड की मंजूरी मिलते ही भागा स्‍टॉक, एक दिन में 5 फीसदी उछला

सिर्फ बासमती कारोबार तक सीमित न रहकर कंपनी ने अपने बिजनेस का विस्तार FMCG प्रोडक्ट्स तक भी किया है. अब यह रसोई से जुड़े जरूरी सामान और स्टेपल प्रोडक्ट्स भी ऑफर करती है. कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो 31 दिसंबर 2024 को समाप्त नौ महीने की अवधि में इसका ऑपरेशंस से रेवेन्यू 1,421.3 करोड़ रुपये रहा, जबकि प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 48.77 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.

कंपनी ने घटाया इश्‍यू साइज

इस IPO को सेबी से अक्टूबर 2025 में मंजूरी मिल चुकी थी. कंपनी ने अपने इश्यू का आकार पहले के मुकाबले घटा दिया है. जून 2025 में दाखिल किए गए DRHP में कंपनी ने 550 करोड़ रुपये का इश्यू प्रस्तावित किया था, लेकिन अब इसे घटाकर 440 करोड़ रुपये कर दिया गया है. पब्लिक इश्यू से पहले कंपनी ने प्री-IPO राउंड में भी 13 करोड़ रुपये जुटाए थे. इसके तहत कंपनी ने 7.55 लाख शेयर 172 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आवंटित किए थे.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories