5 टुकड़ों में बंटेगा इस AI एडटेक कंपनी का शेयर, बोर्ड की मंजूरी मिलते ही भागा स्टॉक, एक दिन में 5 फीसदी उछला
Mobavenue AI Tech के बोर्ड ने 1:5 स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है, जिसके बाद कंपनी का शेयर इंट्राडे में करीब 5 फीसदी उछल गया.हालांकि इसके लिए अभी शेयरधारकों की मंजूरी बाकी है. यह कंपनी AI आधारित विज्ञापन कारोबार में तेजी से आगे बढ़ रही है. इसके तिमाही नतीजे भी दमदार रहे है.
Stock Split: AI एडटेक कंपनी Mobavenue Ai Tech के शेयरों में आज हलचल देखने को मिली. कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी उछाल के साथ इंट्राडे में 1,300 रुपये तक पहुंच गया. उछाल की वजह कंपनी के बोर्ड की ओर से स्टॉक स्प्लिट की मंजूरी के बाद देखने को मिला.इसी के चलते निवेशकों की दिलचस्पी और बढ़ गई.
AI आधारित विज्ञापन, मार्केटिंग और कंज्यूमर मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने वाली इस डिजिटल-फर्स्ट कंपनी के शेयर की वर्तमान कीमत 1250 रुपये है. इसका इंट्रा डे हाई 1300 रुपये तक पहुंच गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,238.20 रुपये था. इसका मार्केट कैप 1,834 करोड़ रुपये पहुंच गया.
स्टॉक स्प्लिट डिटेल
Mobavenue AI टेक लिमिटेड ने बताया कि उसके बोर्ड ने 1:5 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है. यानी एक शेयर 5 टुकड़ों में बंटेगा. हालांकि यह फैसला अभी शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन रहेगा. इस प्रस्ताव के तहत 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले हर एक मौजूदा शेयर को बांटकर 2 रुपये फेस वैल्यू के 5 शेयर बनाए जाएंगे.
कंपनी का मानना है कि इस कदम से शेयर में लिक्विडिटी बढ़ेगी और यह ज्यादा निवेशकों की पहुंच में आएगा. आम तौर पर स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयर का दाम तुलनात्मक रूप से कम हो जाता है, जिससे छोटे निवेशकों की भागीदारी बढ़ सकती है.
विस्तार भी बना तेजी की वजह
स्टॉक स्प्लिट का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब उसके बिजनेस में मजबूत रफ्तार देखी जा रही है. मोबावेन्यू AI अपने AI-पावर्ड विज्ञापन और कंज्यूमर ग्रोथ प्लेटफॉर्म्स को वैश्विक बाजारों में तेजी से विस्तार दे रही है. कंपनी मोबाइल, प्रोग्रामेटिक और डेटा-ड्रिवन चैनलों में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है, जिससे उसकी कमाई के स्रोत भी व्यापक हो रहे हैं.
कंपनी ने इस कदम को कंपनी की लॉन्ग-टर्म ग्रोथ स्ट्रैटेजी में भरोसे का संकेत बताया है. कंपनी अगली पीढ़ी की एडटेक क्षमताओं जैसे प्रेडिक्टिव ऑडियंस इंटेलिजेंस, रियल-टाइम कैंपेन ऑप्टिमाइजेशन और प्राइवेसी-फर्स्ट डेटा सॉल्यूशंस में भी भारी निवेश कर रही है, ताकि वैश्विक स्तर पर अपनी पकड़ और मजबूत कर सके.
दमदार नतीजे
कंपनी के तिमाही नतीजे भी दमदार है. Q3FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 55.1 करोड़ रुपये रहा, जो Q3FY25 के 33.0 करोड़ रुपये के मुकाबले 67 फीसदी ज्यादा है. वहीं EBITDA में 112 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और यह 5.75 करोड़ रुपये से बढ़कर 12.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी 107 फीसदी उछलकर 3.67 करोड़ रुपये से 7.61 करोड़ रुपये हो गया. इसी तरह EPS भी 2.45 रुपये से बढ़कर 5.07 रुपये पर पहुंच गया. ये आंकड़े दिखाते हैं कि कंपनी सिर्फ रेवेन्यू नहीं बढ़ा रही, बल्कि ऑपरेशनल एफिशिएंसी और स्केलेबिलिटी में भी सुधार कर रही है.
यह भी पढ़ें: आशीष कचोलिया के इस फेवरेट स्टॉक में मोतीलाल ओसवाल MF ने घटाई हिस्सेदारी, फिर भी भाग रहा स्टॉक, एक हफ्ते में 25% चढ़ा
कंपनी क्या करती है?
मोबावेन्यू AI टेक लिमिटेड, जिसे पहले लुसेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, एक डिजिटल-फर्स्ट टेक्नोलॉजी कंपनी है. यह AI-पावर्ड विज्ञापन और कंज्यूमर ग्रोथ प्लेटफॉर्म्स उपलब्ध कराती है. कंपनी का फोकस विज्ञापन, मार्केटिंग टेक्नोलॉजी, डेटा इंटेलिजेंस और ऑनलाइन रणनीति को एक साथ जोड़कर ऐसा इकोसिस्टम तैयार करना है, जो नतीजे देने वाला और तेजी से स्केल होने वाला हो.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹1.72 से 500 पर पहुंचा शेयर, 5 साल में दिया 472% तक मल्टीबैगर रिटर्न, ‘Make In India’ से कंपनी को मिल रहा बूस्ट
कच्चे तेल की कीमतों में जारी उफान के बीच फीकी पड़ी चांदी की चमक, MCX पर एक दिन में करीब ₹15,000 गिरी कीमत
Nifty-Sensex 2 फीसदी से ज्यादा टूटे, तेल शेयर डूबे… फिर क्यों 12% उछला अडानी का ये स्टॉक?
