आशीष कचोलिया के इस फेवरेट स्टॉक में मोतीलाल ओसवाल MF ने घटाई हिस्सेदारी, फिर भी भाग रहा स्टॉक, एक हफ्ते में 25% चढ़ा
मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने Shaily Engineering Plastics में हिस्सेदारी घटाई, लेकिन इसके बावजूद शेयर में तेजी बनी रही. इस कंपनी में आशीष कचोलिया की भी हिस्सेदारी है. उनका भरोसा अभी भी इस पर कायम है. स्टॉक ने एक हफ्ते में करीब 25 फीसदी और तीन साल में 1129 फीसदी का जोरदार रिटर्न देकर बाजार का ध्यान खींचा है.
Ashish Kacholia Favourite stock: शेयर मार्केट के दिग्गज आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में मौजूद शेयरों पर हमेशा ही आम निवेशकों की नजर रहती है. ऐसे में अगर इसमें थोड़ी-सी भी हलचल होती है तो निवेशक सर्तक हो जाते हैं. कचोलिया के ऐसे ही एक फेवरेट स्टॉक Shaily Engineering Plastics में हाल ही में दिग्गज फंड हाउस ने अपनी हिस्सेदारी कम की है. हालांकि इसके बावजूद शेयर में तेजी का रुख बरकरार है.
मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने घटाई हिस्सेदारी
कंपनी से जुड़ी ताजा रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने बाजार में सौदों के जरिए अपनी हिस्सेदारी कम की है. फंड ने 12 मार्च 2026 को कंपनी के करीब 14,09,072 शेयर बेचे, जो कुल हिस्सेदारी का 3.0662 फीसदी है. इस बिक्री से पहले मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड के पास कंपनी के 38,51,478 शेयर थे, जो 8.3810 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर थे. हिस्सेदारी घटाने के बाद अब उसके पास 24,42,406 शेयर बचे हैं, जो कंपनी की 5.3148 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर हैं. यानी फंड ने पूरी तरह बाहर निकलने के बजाय अपनी हिस्सेदारी आंशिक रूप से कम की है और अब भी वह कंपनी का एक महत्वपूर्ण निवेशक बना हुआ है.
कचोलिया की कितनी है हिस्सेदारी?
इस कंपनी में मोतीलाल ने भले ही अपनी हिस्सेदारी कम की है, लेकिन आशीष कचोलिया का अभी भी भरोा कायम है. उनकी इसमें मजबूत हिस्सेदारी है. उनके पास कंपनी के 23,93,680 शेयर हैं, जो कुल हिस्सेदारी का 5.2 फीसदी है. इस हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 553 करोड़ रुपये बताई गई है.
कंपनी का शेयरहोल्डिंग पैटर्न
दिसंबर 2025 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 43.39 फीसदी थी. वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 12.01 फीसदी, घरेलू संस्थागत निवेशकों की 13.64 फीसदी और पब्लिक शेयरहोल्डिंग 30.97 फीसदी रही.
शेयर में उछाल
दिग्गज फंड हाउस के कंपनी से हिस्सेदारी घटाने के बावजूद Shaily Engineering के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है. 19 मार्च को जहां ये 0.40 फीसदी ज्यादा की तेजी के साथ 2374 रुपये पर ट्रेड करता दिखा, तो वहीं 18 मार्च को भी इसमे 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई थी. हफ्ते भर में ये शेयर करीब 25.02 फीसदी चढ़ा है. लॉन्ग टर्म में देखें तो 3 साल में इसने 1129 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है.
यह भी पढ़ें: ईरानी मिसाइलों से दहला कतर का सबसे बड़ा गैस हब, रास लफान में भीषण आग, बड़े नुकसान का दावा
मैन्युफैक्चरिंग में मजबूत मौजूदगी
1987 में स्थापित शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स लिमिटेड, गुजरात स्थित एक भारतीय कंपनी है, जो हाई-प्रिसीजन इंजीनियरिंग प्लास्टिक कंपोनेंट्स और हेल्थकेयर डिवाइसेज बनाती है. शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स के पास फिलहाल 7 एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं, जहां 200 से ज्यादा मोल्डिंग मशीनें लगी हुई हैं. इनकी क्षमता 35 टन से लेकर 1000 टन तक है. गुजरात के रणिया और हलोल स्थित प्लांट्स से कंपनी फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोटिव और इंजीनियरिंग जैसे सेक्टर्स को सप्लाई करती है. कंपनी की क्लीनरूम मैन्युफैक्चरिंग क्षमता इसे प्रिसीजन प्लास्टिक कंपोनेंट्स और एक्सपोर्ट मार्केट में मजबूत खिलाड़ी बनाती है.
कंपनी अपने विस्तार पर भी जोर दे रही है. शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स अबू धाबी में एक नया मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित कर रही है. इस प्रोजेक्ट में AED 130 से 150 मिलियन का निवेश किया जाएगा. इस प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता करीब 7.5 करोड़ पेन इंजेक्टर्स की होगी और इसके FY28 की चौथी तिमाही तक चालू होने की उम्मीद है. इस विस्तार से कंपनी की ग्लोबल मौजूदगी और ड्रग डिलीवरी सेगमेंट में पकड़ और मजबूत हो सकती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
8.6% तक टूटे HDFC के शेयर, ADR में भी 7% की गिरावट; अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद बिकवाली, RBI का आया रिएक्शन
शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1953 और निफ्टी 580 अंक टूटकर खुला, 5 मिनट में निवेशकों के करीब 8 लाख करोड़ स्वाहा
HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा, बैंक के कामकाज पर उठाए सवाल, शेयरों पर हो सकता है असर
