8.6% टूटे HDFC के शेयर, ADR में भी 7% की गिरावट; अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद बिकवाली, RBI का आया रिएक्शन

एचडीएफसी बैंक के शेयरों में अचानक आई भारी गिरावट ने बाजार में हलचल मचा दी है. बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे और कार्यप्रणाली पर उठे सवालों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी. घरेलू बाजार से लेकर अमेरिकी एडीआर तक तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे बैंकिंग सेक्टर पर भी दबाव देखने को मिला है.

HDFC Share Price Image Credit: Canva/ Money9

HDFC Share Price plunged 8 pct: देश की सबसे बड़ी प्राइवेट लेंडर बैंक HDFC के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) के इस्तीफे और बैंक की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों के बाद निवेशकों में चिंता बढ़ गई है. इस खबर के बाद एचडीएफसी बैंक के अमेरिकी बाजार में सूचीबद्ध शेयर (ADR) 7% से अधिक गिरकर 26.62 डॉलर पर आ गए. साथ ही, बाजार खुलते ही इसके शेयरों में 8% से अधिक की गिरावट देखी गई.

शेयर में भारी गिरावट

गुरुवार को HDFC Bank के शेयरों में तेज गिरावट देखी गई. बाजार खुलते ही इसके शेयर 8.6% से अधिक टूट गए. बुधवार को यह शेयर 843.05 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि गुरुवार को यह 770 रुपये पर खुला, जो दिन का निचला स्तर भी रहा. इस आधार पर शेयर में 8.6% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि बाद में शेयर रिकवर कर रहा है.

यह भी पढ़ें: इंडियन क्रूड ऑयल बास्केट में 146 डॉलर पहुंची कच्‍चे तेल की कीमत, कंपनियों के छूटे पसीने, पेट्रोल-डीजल महंगे होने का खतरा

गिरावट की प्रमुख वजह

बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने 15 मार्च को दिए गए अपने इस्तीफे में उल्लेख किया कि पिछले दो वर्षों में उन्होंने कुछ ऐसी बातें देखीं जो उनके सिद्धांतों के अनुरूप नहीं थीं. इसी कारण उन्होंने तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने का निर्णय लिया.

ADR में भी गिरावट

बैंक के काम काज पर उठे सवाल के बाद एचडीएफसी बैंक के अमेरिकी बाजार में सूचीबद्ध शेयर (ADR) 7% से अधिक गिरकर 26.62 डॉलर पर आ गए.

अतनु चक्रवर्ती मई 2021 में एचडीएफसी बैंक के बोर्ड में शामिल हुए थे. इससे पहले वे वित्त मंत्रालय में सचिव रह चुके हैं, विश्व बैंक के बोर्ड में वैकल्पिक गवर्नर के रूप में कार्य कर चुके हैं और नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. वे गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं.

क्या कह रहा है बैंक?

शेयरों में गिरावट और अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद नियुक्त अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन केकी मिस्त्री ने कहा कि कंपनी में किसी भी प्रकार का पावर स्ट्रगल नहीं है. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि बैंक के भीतर कई मुद्दों को लेकर आपसी असहमति थी. उन्होंने कहा, “अगर कुछ भी मेरे मूल्यों और सिद्धांतों के खिलाफ होता, तो मैं 71 वर्ष की उम्र में यह जिम्मेदारी नहीं लेता.”

RBI ने लिया संज्ञान

भारतीय रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक से जुड़ी हाल की घटनाओं पर संज्ञान लिया है. RBI का कहना है कि एचडीएफसी बैंक एक मजबूत और भरोसेमंद बैंक है, जिसकी वित्तीय स्थिति अच्छी है और इसके पास अनुभवी प्रबंधन टीम है. जांच के दौरान बैंक के कामकाज में कोई बड़ी समस्या नहीं पाई गई है. बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और नकदी लिक्विडिटी भी है, जिससे उसकी स्थिति सुरक्षित बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.