Amir Chand Jagdish Kumar IPO ने सब्सक्रिप्शन में मारी बाजी, Powerica और Sai Parenteral रह गए पीछे; जानें GMP का हाल

भारतीय आईपीओ मार्केट में Amir Chand Jagdish Kumar IPO, Powerica IPO और Sai Parenteral’s IPO का सब्सक्रिप्शन 27 मार्च को बंद हो गया है. तीनों आईपीओ में निवेशकों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली, जहां Amir Chand Jagdish Kumar IPO सबसे आगे रहा. वहीं Powerica IPO और Sai Parenteral’s IPO में अपेक्षाकृत कम रुचि दिखी. GMP के संकेत भी इन तीनों आईपीओ की संभावित लिस्टिंग पर अलग-अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं.

आईपीओ Image Credit: canva/AI image

Amir Chand Jagdish Kumar IPO vs Powerica IPO vs Sai Parenteral’s IPO: भारतीय आईपीओ मार्केट में आज तीन आईपीओ का सब्सक्रिप्शन बंद हुआ है. इसमें Amir Chand Jagdish Kumar IPO, Powerica IPO और Sai Parenteral’s IPO शामिल हैं. ये तीनों आईपीओ 24 मार्च को खुले थे और आज यानी 27 मार्च को बंद हुए हैं. निवेशकों का रुझान इन आईपीओ में अलग-अलग देखने को मिला है. आइए जानते हैं कि किस आईपीओ में सबसे ज्यादा रुझान देखने को मिला और किसका GMP क्या संकेत दे रहा है.

Amir Chand Jagdish Kumar IPO को मिला सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन

आज बंद हुए तीनों आईपीओ में Amir Chand Jagdish Kumar IPO को सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला है. तीसरे और आखिरी दिन तक यह कुल 3.23 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इसमें सबसे ज्यादा NII कैटेगरी में 12.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. इसके अलावा QIB कैटेगरी में 1.11 गुना और रिटेल कैटेगरी में 1.36 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया है. इसका अलॉटमेंट 30 मार्च को होगा, जबकि इसकी लिस्टिंग 2 अप्रैल को होगी.

अगर GMP की बात करें तो इसमें आज गिरावट देखने को मिली है. investorgain के मुताबिक इसका GMP 4 रुपये पर पहुंच गया है. GMP के आधार पर यह अपने इश्यू प्राइस 212 रुपये के मुकाबले 216 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. ऐसे में करीब 1.89 फीसदी की लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद है.

Powerica IPO

Powerica IPO को कुल 1.45 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. यह आईपीओ सबसे ज्यादा QIB कैटेगरी में 4.50 गुना सब्सक्राइब हुआ है. वहीं NII कैटेगरी में 0.44 गुना और रिटेल कैटेगरी में 0.15 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. Powerica IPO का अलॉटमेंट 30 मार्च को होगा, जबकि इसकी लिस्टिंग 2 अप्रैल को होगी. अगर GMP की बात करें तो यह 2 रुपये पर पहुंच गया है. GMP के आधार पर यह अपने इश्यू प्राइस 395 रुपये के मुकाबले 397 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. निवेशकों को करीब 0.51 फीसदी की लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद है.

Sai Parenteral’s IPO

Sai Parenteral’s IPO की बात करें तो तीसरे और आखिरी दिन तक यह कुल 1.05 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इसमें सबसे ज्यादा हलचल NII कैटेगरी में देखने को मिली है, जहां यह कुल 2.36 गुना सब्सक्राइब हुआ है. वहीं QIB कैटेगरी में 1.71 गुना और रिटेल कैटेगरी में 0.12 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. इसका अलॉटमेंट 30 मार्च को होगा, जबकि इसकी लिस्टिंग 2 अप्रैल को होगी. अगर GMP की बात करें तो यह शून्य पर है, जो फ्लैट लिस्टिंग का संकेत देता है.

यह भी पढ़ें: Nifty 500 में लगी आग! 1 महीने में कई दिग्गज शेयर 43% तक टूटे; बैंकिंग-एनर्जी सेक्टर बने टॉप लूजर्स

डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Latest Stories

क्या GMP देख IPO में लगा रहे हैं पैसा? FY26 में कंपनियां मालामाल, पर निवेशक घाटे में, 65% शेयर इश्यू प्राइस से नीचे

3 IPO खुले, लेकिन निवेशकों की पसंद सिर्फ एक! जानें किसमें है सबसे ज्यादा दम और किसकी GMP है दमदार

Bharat PET ला रही ₹760 का IPO, ₹120 करोड़ के फ्रेश इश्‍यू होंगे जारी, OFS भी शामिल, टाटा कंज्‍यूमर समेत ये दिग्‍गज हैं क्‍लाइंट्स

Amir Chand Jagdish Kumar IPO: दूसरे दिन तक 1.47 गुना सब्सक्राइब, 27 मार्च तक मिलेगा दांव लगाने का मौका; जानें GMP का हाल

Powerica IPO को अबतक इतना मिला सब्‍सक्रिप्‍शन, ब्रोकरेज फर्म Geojit ने दी ‘Subscribe’ रेटिंग; जानें GMP का हाल

Reliance Jio के मौजूदा शेयरहोल्डर्स बेच सकते हैं अपनी 8 फीसदी हिस्सेदारी, जानें- क्या है IPO का OFS प्लान