आज से कोल इंडिया की सब्‍सिडियरी CMPDI के IPO में दांव का मौका, 1842 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, GMP ₹22 से ₹4 पर पहुंचा

CMPDI का 1,842 करोड़ रुपये का IPO आज 20 मार्च 2026 से खुल रहा है, जिसमें निवेशक 24 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. यह पूरी तरह OFS इश्यू है और इसका प्राइस बैंड 163 से 172 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. अगर आप भी इसमें दांव की सोच रहे हैं तो इसके जीएमपी से लेकर लॉट साइज आदि के बारे में जान लें.

CMPDI IPO Image Credit: canva/AI image

CMPDI IPO: शेयर बाजार के प्राइमरी मार्केट में आज एक और बड़ा इश्यू खुलने जा रहा है. ये कोल इंडिया की सहायक यानी सब्सिडियरी कंपनी है, जिसका नाम Central Mine Planning and design institute यानी CMPDI है. इस का IPO आज, 20 मार्च 2026 से निवेशकों के लिए खुलने को तैयार है. इस इश्यू के जरिए कंपनी 1,842 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल यानी OFS आधारित है. इस आईपीओ में निवेशक 20 से 24 मार्च तक दांव लगा सकेंगे.

यह IPO OFS है यानी बिक्री से मिलने वाली रकम प्रमोटर कोल इंडिया के पास जाएगी. इसमें प्रमोटर समूह कोल इंडिया 10.71 करोड़ इक्विटी शेयर बेच रहा है. आईपीओ का प्राइस बैंड 163 रुपये से 172 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. बाजार में इस इश्यू को लेकर दिलचस्पी बनी हुई है. हालांकि ग्रे मार्केट में इसका प्रदर्शन निराश कर रहा है. क्‍योंकि ओपनिंग से पहले ही इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP में गिरावट देखने को मिली है.

लॉट साइज और निवेश राशि

CMPDI IPO में आवेदन के लिए रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 1 लॉट लेना होगा, जिसमें 80 शेयर शामिल हैं. ऊपरी प्राइस बैंड 172 रुपये के हिसाब से इसके लिए 13,760 रुपये लगाने होंगे. स्मॉल NII निवेशकों के लिए 15 लॉट यानी 1,200 शेयर का आवेदन आकार 2,06,400 रुपये बैठता है. वहीं बिग NII कैटेगरी के लिए 73 लॉट यानी 5,840 शेयरों के लिए 10,04,480 रुपये का निवेश करना होगा.

एंकर निवेशकों से जुटाई रकम

CMPDI ने अपने IPO खुलने से पहले एंकर राउंड के जरिए 470 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. कंपनी में LIC, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, ICICI प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड, एडेलवाइस म्यूचुअल फंड, बेरिंग प्राइवेट इक्विटी इंडिया फंड, एडेलवाइस लाइफ इंश्योरेंस, जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, सिटीग्रुप, गोल्डमैन सैक्स, सोसाइटी जनरल और BNP परिबा फाइनेंशियल जैसे बड़े निवेशकों ने निवेश किया है.

GMP आया नीचे

इंवेस्‍टरगेन के मुताबिक 20 मार्च की सुबह 06:36 बजे CMPDI IPO का GMP 4 रुपये दर्ज किया गया है. ये अपने प्राइस बैंड 172 रुपये के मुकाबले ₹176 पर लिस्‍ट हो सकता है. इसमें महज 2.33% का मामूली लिस्‍टंग गेन मिल रहा है. पहले इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम बेहतर था. 16 मार्च को ये 22 रुपये दर्ज किया गया था. वहीं 17 मार्च को ये 11 रुपये दर्ज किया गया था. जबकि अब ये घटकर महज 4 रुपये पर आ गया है.

यह भी पढ़ें: प्रमोटर की खरीदारी से चमका ये केमिकल स्‍टॉक, एक दिन में करीब 18% उछला, 15.22 लाख रुपये में हुई डील

अहम तारीखें

निवेशकों के लिए बिडिंग विंडो 20 मार्च से 24 मार्च तक खुली रहेगी. चूंकि 21 मार्च और 22 मार्च को वीकेंड की वजह से शेयर बाजार बंद रहेगा, इसलिए इन दो दिनों में आवेदन नहीं किया जा सकेगा. शेयर अलॉटमेंट 25 मार्च तक फाइनल होने की उम्मीद है. इसके बाद रिफंड और डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट 27 मार्च तक हो सकता है, जबकि शेयरों की लिस्टिंग 30 मार्च 2026 को BSE और NSE पर संभावित है.

डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Latest Stories