फार्मा सेक्टर को बड़ी राहत! API कीमतों में 5-10% गिरावट, इन शेयरों में दिख सकती है हलचल !

API कीमतों में गिरावट फार्मा कंपनियों के लिए पॉजिटिव संकेत मानी जा रही है. यदि कच्चे माल की लागत में नरमी का यह रुझान जारी रहता है, तो कंपनियों के मार्जिन में सुधार देखने को मिल सकता है. बाजार की नजर अब पश्चिम एशिया की स्थिति और API कीमतों के अगले रुझान पर बनी रहेगी, क्योंकि यही फार्मा सेक्टर की लागत और मुनाफे की दिशा तय करेगा.

फार्मा कंपनी के शेयर Image Credit: AI Generated

भारत के फार्मा सेक्टर के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. पश्चिम एशिया में जियो-पॉलिटिकल कम होने के संकेतों के बीच Active Pharmaceutical Ingredients (API) की कीमतों में 5 से 10 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है. इससे घरेलू दवा कंपनियों को बढ़ती लागत के दबाव से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. पिछले कुछ महीनों में पश्चिम एशिया में तनाव के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई थी, जिससे दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई अहम कच्चे माल की उपलब्धता और कीमतों पर असर पड़ा था. इससे आने वाले दिनों में फार्मा सेक्टर के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

प्रमुख APIs की कीमतों में आई नरमी

जानकारों के मुताबिक, एजीथ्रोमाइसिन और कई प्रमुख विटामिन्स की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. इससे दवा कंपनियों की उत्पादन लागत में कमी आने की संभावना है, जो उनके मार्जिन के लिए पॉजिटिव साबित हो सकती है.

किन फार्मा शेयरों में दिख सकती है हलचल?

शेयरकरंट भाव ( ₹ में ) मार्केट कैपPE Ratio52W- हाई52W- लो
Sun Pharmaceutical1,815.50₹4,35,599.2637.541,916.601,548.00
Divis Laboratories6,679.00₹1,77,306.4669.407,071.505,636.50
Torrent Pharmaceuticals4,450.00₹1,50,608.2270.664,712.903,140.10
Cipla1,363.60₹1,10,148.9728.721,673.001,165.70
Zydus Life Science1,073.40₹1,08,009.1621.181,119.80835.50
Dr Reddys Laboratories1,269.90₹1,05,991.3225.641,375.901,148.40
Lupin2,268.30₹1,03,671.1119.442,494.001,836.80

NPPA के लिए भी राहत की खबर

API की कीमतों में आई नरमी National Pharmaceutical Pricing Authority (NPPA) के लिए भी राहत लेकर आई है. हाल के महीनों में कई दवा कंपनियों ने बढ़ती API लागत, उत्पादन खर्च और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव का हवाला देते हुए 82 दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी की मांग की थी.

Pharma कंपनियों के लिए पॉजिटिव

API कीमतों में गिरावट फार्मा कंपनियों के लिए पॉजिटिव संकेत मानी जा रही है. यदि कच्चे माल की लागत में नरमी का यह रुझान जारी रहता है, तो कंपनियों के मार्जिन में सुधार देखने को मिल सकता है. बाजार की नजर अब पश्चिम एशिया की स्थिति और API कीमतों के अगले रुझान पर बनी रहेगी, क्योंकि यही फार्मा सेक्टर की लागत और मुनाफे की दिशा तय करेगा.

इसे भी पढ़ें- इस डिफेंस शेयर में 14 फीसदी की छलांग, BHEL से मिला ₹18.05 करोड़ ऑर्डर, रडार पर रखें स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.