Fractal Analytics IPO पर ब्रोकरेज फर्म SBI सिक्योरिटीज ने दी राय, जानें क्या मिली रेटिंग? खुलने से पहले GMP में तेज गिरावट
Fractal Analytics IPO पर निवेशकों की नजर बनी हुई है, जहां SBI सिक्योरिटीज ने इसे Neutral रेटिंग दी है. आईपीओ खुलने से पहले जीएमपी में गिरावट ने बाजार में सतर्कता बढ़ाई है. कंपनी AI आधारित डेटा और एनालिटिक्स सॉल्यूशंस में काम करती है और इसके प्रमुख बिजनेस सेगमेंट Fractal.ai और Fractal Alpha हैं.
Fractal Analytics IPO: IT और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर की प्रमुख कंपनी Fractal Analytics Ltd. का Fractal Analytics IPO बाजार में आने से पहले ही चर्चा के केंद्र में है. जहां एक ओर ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी जीएमपी में तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर ब्रोकरेज फर्म SBI सिक्योरिटीज ने इस आईपीओ को लेकर सतर्क रुख अपनाया है. SBI सिक्योरिटीज ने Fractal Analytics IPO पर न्यूट्रल रेटिंग दी है, यानी न तो आक्रामक खरीद की सलाह दी गई है और न ही पूरी तरह दूरी बनाने का सुझाव दिया गया है.
SBI सिक्योरिटीज की क्या है राय
SBI सिक्योरिटीज की आईपीओ नोट के अनुसार, फ्रैक्टल एनालिटिक्स दुनिया की प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी है, जो बड़े एंटरप्राइज क्लाइंट्स को डेटा, एनालिटिक्स और AI आधारित सॉल्यूशंस मुहैया कराती है. कंपनी का बिजनेस दो प्रमुख सेगमेंट्स Fractal.ai और Fractal Alpha में बंटा हुआ है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के पास मजबूत क्लाइंट बेस, लंबी अवधि के कारोबारी रिश्ते और गहरी डोमेन एक्सपर्टीज जरूर है, लेकिन मौजूदा वैल्यूएशन के स्तर पर जोखिम भी कम नहीं हैं. इसी वजह से Fractal Analytics IPO को न्यूट्रल रेटिंग दी गई है.
ऊंचा वैल्यूएशन बना चिंता की वजह
रिपोर्ट के मुताबिक, अपर प्राइस बैंड 900 रुपये पर फ्रैक्टल एनालिटिक्स का फॉरवर्ड पीई रेशियो करीब 78.9 गुना बैठता है, जो तुलनात्मक रूप से काफी ऊंचा माना जा रहा है. ब्रोकरेज ने साफ तौर पर कहा है कि कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ मजबूत जरूर है, लेकिन इतनी ऊंची वैल्यूएशन को जस्टिफाई करना आसान नहीं है.
कब मिलेगा दांव लगाने का मौका
Fractal Analytics IPO 2,833.90 करोड़ रुपये का है. इस आईपीओ में दांव लगाने का मौका 9 फरवरी से मिलेगा और यह 11 फरवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. इसका अलॉटमेंट 12 फरवरी को होने की संभावना है, जबकि इसकी लिस्टिंग 16 फरवरी को तय मानी जा रही है. आईपीओ का प्राइस बैंड 857 से 900 रुपये प्रति शेयर रखा गया है.
कैसा है GMP का हाल
Fractal Analytics IPO के जीएमपी में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है. इन्वेस्टरगेन के मुताबिक, आज इसका जीएमपी 105 रुपये से गिरकर 65 रुपये पर आ गया है. मौजूदा जीएमपी के आधार पर निवेशकों को करीब 7.22 फीसदी के लिस्टिंग गेन की उम्मीद है. इस हिसाब से शेयर की संभावित लिस्टिंग गेन करीब 1,005 रुपये के आसपास रह सकती है.
यह भी पढ़ें: Nifty Outlook Feb 6: 50 DEMA के पास कंसोलिडेट हो रहा निफ्टी, बुलिश बना हुआ है ट्रेंड; जानें- रेजिस्टेंस लेवल
डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Latest Stories
लगातार लुढ़क रहा इस AI कंपनी के IPO का GMP, Google-Apple जैसी कंपनी है क्लाइंट, जानें पूरी डिटेल्स
भारत की पहली AI कंपनी का आ गया IPO, Fractal Analytics में 9 तारीख से दांव का मौका, GMP भी दमदार
पैसा रखें तैयार…इस महीने खुल रहे ये 7 IPO, ₹14000 करोड़ जुटाने का प्लान, GMP दे रहा 19% तक मुनाफे का संकेत
पैसा रखें तैयार! ये NBFC ला रही ₹1,010 करोड़ का IPO, प्राइस बैंड तय, अगले हफ्ते से दांव लगाने का मौका
