Ajio और Myntra को कपड़े बचने वाली कंपनी का खुल रहा IPO, GMP दे रहा ₹3600 मुनाफे का संकेत, जानें पूरी डिटेल्स
16 फरवरी से शुरू होने वाला सप्ताह आईपीओ बाजार के लिहाज से शांत रहने वाला है. इस दौरान सिर्फ दो कंपनियां निवेश के लिए अपने पब्लिक इश्यू खोलेंगी. गॉडियम आईवीएफ एंड वूमेन हेल्थ मेनबोर्ड पर और फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज एसएमई प्लेटफॉर्म पर दस्तक देंगी. निवेशकों की नजर इन दोनों इश्यू और आने वाली लिस्टिंग्स पर टिकी रहेगी.
IPO Next Week: अगले हफ्ते यानी 16 फरवरी से शुरू होने वाला सप्ताह आईपीओ बाजार के लिए शांत रहने वाला है. इस दौरान केवल दो कंपनियां निवेशकों के लिए अपने इश्यू खोलेंगी. इनमें मेनबोर्ड सेगमेंट की गॉडियम आईवीएफ एंड वूमेन हेल्थ और एसएमई सेगमेंट की फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज शामिल हैं. आइए जानते हैं इन आईपीओ से जुड़ी जरूरी बातें.
Gaudium IVF and Women Health IPO
गॉडियम आईवीएफ एंड वूमेन हेल्थ का आईपीओ 20 फरवरी से 24 फरवरी तक निवेश के लिए खुला रहेगा. कंपनी के इश्यू से जुड़ी अन्य अहम जानकारियां जल्द सामने आने की उम्मीद है. कंपनी के शेयर एनएसई और बीएसई पर लिस्ट होंगे. साल 2015 में शुरू हुई गॉडियम आईवीएफ भारत में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) उपचार सेवाएं प्रदान करती है. कंपनी ने हब-एंड-स्पोक मॉडल के जरिए कई राज्यों में अपने सेंटर का विस्तार किया है.
Fractal Industries IPO
₹49 करोड़ का फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज आईपीओ 16 फरवरी से 18 फरवरी तक खुला रहेगा. यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें 22,68,600 नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है. इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹205 से ₹216 प्रति शेयर तय किया गया है. 14 जनवरी की सुबह 7:30 बजे तक इसका जीएमपी 6 रुपये है. इस स्तर पर निवेशकों को 3600 रुपये का लिस्टिंग गेन मिल सकता है.
पैसों की क्या करेगी जानकारी?
फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज के आईपीओ में एक लॉट में 600 शेयर होंगे. रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश दो लॉट यानी 1,200 शेयर का होगा. कंपनी इस इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों, सामान्य कॉर्पोरेट काम और इश्यू से जुड़े खर्चों के लिए करेगी. फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज रेडीमेड गारमेंट्स की डिजाइनिंग, सोर्सिंग और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है. साथ ही यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के लिए वेयरहाउसिंग और सप्लाई चेन सेवाएं भी देती है. कंपनी अजियो और मिंत्रा जैसे ऑनलाइन मार्केटप्लेस के लिए तेज और उच्च गुणवत्ता वाले कपड़े की सप्लाई करती है.
लीड मैनेजर और लिस्टिंग
फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर फिनाएक्स कैपिटल एडवाइजर्स हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज रजिस्ट्रार की भूमिका निभा रही है. कंपनी के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे. इसके अलावा अगले हफ्ते फ्रैक्टल एनालिटिक्स, आय फाइनेंस और मरुशिका टेक्नोलॉजी की लिस्टिंग भी प्रस्तावित है. निवेशकों के लिए यह सप्ताह भले ही शांत हो, लेकिन जो लोग नए इश्यू में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मौका साबित हो सकता है.
डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
