6 राज्यों में 8 अस्पताल, 2211 बेड… अब ₹1800 करोड़ जुटाने के लिए IPO लाने की तैयारी, SEBI के पास पहुंचा DRHP
Paras Healthcare ने शेयर बाजार में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है. कंपनी ने अपने प्रस्तावित IPO के लिए बाजार नियामक SEBI के पास जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए हैं. कंपनी इस IPO के जरिए कुल 1,800 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.
Paras Healthcare IPO: भारत में हेल्थकेयर सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और इसी के साथ अस्पताल कंपनियां भी अपने कारोबार को विस्तार देने में जुटी हैं. इसी कड़ी में अस्पताल चेन चलाने वाली Paras Healthcare ने शेयर बाजार में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है. कंपनी ने अपने प्रस्तावित IPO के लिए बाजार नियामक SEBI के पास जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए हैं. कंपनी इस IPO के जरिए कुल 1,800 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.
इस रकम का एक हिस्सा कर्ज चुकाने और बाकी कारोबार के विस्तार में इस्तेमाल किया जाएगा. Paras Healthcare पहले से कई राज्यों में अस्पताल संचालित करती है और आने वाले वर्षों में अपने अस्पताल नेटवर्क को और बड़ा बनाने की तैयारी कर रही है. ऐसे में निवेशकों की नजर अब इस IPO पर टिक गई है, क्योंकि हेल्थकेयर सेक्टर को लंबे समय की ग्रोथ वाला क्षेत्र माना जाता है.
₹1800 करोड़ का होगा IPO
- Paras Healthcare का प्रस्तावित IPO 1,800 करोड़ रुपये का होगा.
- इसमें 500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे.
- वहीं 1,300 करोड़ रुपये का हिस्सा ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए आएगा.
- OFS के तहत कंपनी के प्रमोटर डॉ. धर्मिंदर कुमार नागर और कुछ मौजूदा निवेशक अपने शेयर बेचेंगे.
कहां होगा पैसों का इस्तेमाल
- कंपनी ने बताया है कि नए शेयरों से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज कम करने में किया जाएगा.
- इसके अलावा कंपनी और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के कर्ज का भुगतान भी किया जाएगा.
- बाकी राशि का उपयोग सामान्य कारोबारी जरूरतों और विस्तार योजनाओं के लिए किया जाएगा.
देश के कई राज्यों में मौजूदगी
Paras Healthcare देश के कई राज्यों में अस्पताल चलाती है. कंपनी के पास फिलहाल 8 अस्पताल हैं, जो हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में स्थित हैं. इन सभी अस्पतालों को मिलाकर कंपनी के पास कुल 2,211 बेड की क्षमता है.
कंपनी आने वाले वर्षों में अपने अस्पताल नेटवर्क का विस्तार करना चाहती है. Paras Healthcare ने गुरुग्राम में 300 बेड वाला नया अस्पताल शुरू करने की योजना बनाई है. इसके अलावा लुधियाना में 500 बेड का नया अस्पताल भी खोला जाएगा. कंपनी का लक्ष्य मार्च 2028 तक अपनी कुल बेड क्षमता बढ़ाकर 3,011 तक पहुंचाना है.
तेजी से बढ़ रहा है कारोबार
पिछले तीन वित्त वर्षों में कंपनी के कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है. अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने से कंपनी की आय लगातार बढ़ी है.
वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की परिचालन आय 1,129 करोड़ रुपये थी, जो बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 1,606 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इस दौरान कंपनी की आय में औसतन 19.26 प्रतिशत सालाना की दर से वृद्धि दर्ज की गई.
निवेशकों की नजर IPO पर
कंपनी का कहना है कि शेयर बाजार में लिस्टेड होने से उसकी पहचान और ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी. साथ ही निवेशकों को कंपनी में निवेश करने का अवसर मिलेगा. अब SEBI की मंजूरी और बाजार की स्थिति पर नजर रहेगी. मंजूरी मिलने के बाद Paras Healthcare का IPO हेल्थकेयर सेक्टर के चर्चित पब्लिक इश्यू में शामिल हो सकता है.
यह भी पढ़ें: राजेश Exports का गोल्ड साम्राज्य! गैराज से निकला सबसे बड़ा रिफाइनर, 35 साल की मेहनत पर एक चूक पड़ेगी भारी?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
रिकॉर्डतोड़ सब्सक्रिप्शन बाद लुढ़का GMP, फिर भी मिल रहा ₹69000 का लिस्टिंग गेन
CMR Green Technologies IPO दूसरे दिन तक 9.59 गुना हुआ सब्सक्राइब, GMP ने भी लगाई छलांग; जानें डिटेल
क्या भारतीय निवेशक दुनिया के सबसे महंगे IPO में लगा सकते हैं पैसा, जानिए SpaceX में निवेश का पूरा नियम
