IPO खुलने से पहले 8% तक चढ़ा GMP, लिस्टिंग के साथ हो सकता है इतना मुनाफा; जानें कब होगी एंट्री
इस ज्वेलरी कंपनी का IPO 24 से 26 फरवरी तक खुला रहेगा. 380 करोड़ रुपये के इस फ्रेश इश्यू का ग्रे मार्केट प्रीमियम करीब 8 फीसदी तक पहुंच गया है, जिससे लिस्टिंग पर निवेशकों को प्रति लॉट लगभग 960 रुपये तक के संभावित मुनाफे का अनुमान लगाया जा रहा है. जानें कौन-कितना कर सकता है निवेश.
PNGS Reva Diamond Jewellery IPO GMP: प्राइमरी बाजार का माहौल पिछले कुछ समय से काफी सुस्त दिखाई पड़ रहा है. मौजूदा समय में केवल SME सेगमेंट के 2 आईपीओ ही खुले हुए हैं बाकी मेनबोर्ड सेगमेंट में फिलहाल कोई कंपनी भी नहीं है. हालांकि, मेनबोर्ड सेगमेंट में 4 कंपनियां एंट्री करने की तैयारी में हैं. इससे इतर, सेबी ने हाल में कई कंपनियों को आईपीओ लाने के लिए हरी झंडी दिखाई है जो आने वाले कुछ महीनों में लिस्ट भी होने वाले हैं. लेकिन आज हम मेनबोर्ड सेगमेंट के एक IPO की बात करने वाले हैं जिसका नाम PNGS Reva Diamond Jewellery है. खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट पर इश्यू का प्रीमियम दहाड़ रहा है. आइए विस्तार से इसके बारे में बताते हैं.
कब खुलेगा IPO?
PNGS Reva Diamond Jewellery का IPO 24 फरवरी को खुलकर 26 फरवरी को बंद हो जाएगा. इश्यू के जरिये कंपनी 380 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है. यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होने वाला है. कंपनी ने आईपीओ के एक लॉट में 32 शेयर शामिल किए हैं. इससे इतर, इश्यू का प्राइस बैंड 367 रुपये से 386 रुपये तय किया है.
क्या है ग्रे मार्केट का हाल?
आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट पर इश्यू का जीएमपी दमदार लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहा है. मौजूदा समय में PNGS Reva Diamond Jewellery का GMP 7.77 फीसदी पर ट्रेड कर रहा है यानी लिस्टिंग के साथ निवेशकों को प्रति शेयर 30 रुपये और प्रति लॉट 960 रुपये का मुनाफा हो सकता है. इससे पहले, इश्यू का जीएमपी 20 रुपये पर ट्रेड रहा था. यानी एक दिन में इसमें अच्छी बढ़त आई है.
कौन-कितना लगा सकता है दांव?
IPO में निवेश करने के लिए अलग-अलग निवेशकों के अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है. रिटेल निवेशक कम से कम 1 लॉट की खरीदारी कर सकते हैं जिसके लिए उन्हें 12,352 रुपये खर्च करना पड़ेगा. इससे इतर, वह अधिकतम 16 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं जिसकी कीमत 1,97,632 रुपये है. S-HNI कैटेगरी कम से कम 17 और ज्यादा से ज्यादा 80 लॉट के लिए बोली लगा सकता है जिसके लिए उसे क्रमश: 2,09,984 रुपये और 9,88,160 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें- NHAI का बड़ा प्लान! मार्च में आ सकता है Raajmarg InvIT IPO, ₹5700 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें डिटेल्स
डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
