खुलने से 10 दिन पहले ही 5% चढ़ा इस IPO का GMP, 22 साल पुरानी ज्वेलरी कंपनी से इतना हो सकता है मुनाफा

इस ज्वेलरी कंपनी का 380 करोड़ रुपये का IPO 24 फरवरी को खुलेगा, लेकिन उससे पहले ही ग्रे मार्केट में इश्यू 5 फीसदी से ज्यादा प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. 2004 में शुरू हुई यह डायमंड ज्वेलरी कंपनी महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में 34 स्टोर संचालित करती है. मजबूत GMP संकेत दे रहा है कि लिस्टिंग पर निवेशकों को शुरुआती मुनाफा मिल सकता है. जानें डिटेल्स.

जीएमपी चढ़ा Image Credit: @Money9live

PNGS Reva Diamond Jewellery IPO GMP: हालिया दिनों में सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी ने कई कंनपियों के आईपीओ को बाजार में उतरने के लिए हरी झंडी दिखाई. हालांकि, मौजूदा समय पर प्राइमरी बाजार में एंट्री करने के लिए कुछ कंपनियां हैं. उन्हीं में से एक का नाम PNGS Reva Diamond Jewellery IPO है. कंपनी के आईपीओ को खुलने में अभी समय है लेकिन ग्रे मार्केट में इश्यू अभी से ही धमाल मचा रहा है. इश्यू का GMP 5 फीसदी से ज्यादा भाव पर ट्रेड कर रहा है. आइए विस्तार से इसकी जानकारी देते हैं.

क्या है IPO की जानकारी?

PNGS Reva Diamond Jewellery का IPO मंगलवार, 24 फरवरी को खुलकर गुरुवार, 26 फरवरी को बंद हो जाएगा. आईपीओ के जरिये कंपनी 380 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होने वाला है. आईपीओ के एक लॉट में कुल 32 शेयर शामिल हैं. इश्यू के लिए कंपनी ने 367 रुपये से 386 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. इश्यू बंद होने के बाद शेयरों का आवंटन 27 फरवरी को होगा. इससे इतर, इश्यू की लिस्टिंग NSE-BSE पर बुधवार, 4 मार्च को होने की संभावना है.

क्या है ग्रे मार्केट के इशारे?

मौजूदा समय में इश्यू ग्रे मार्केट पर अच्छी लिस्टिंग का इशारा कर रहा है. सब्सक्रिप्शन के लिए आईपीओ को खुलने में अभी 10 दिन का समय है. लेकिन इश्यू का GMP अभी ही 5.18 फीसदी पर ट्रेड कर रहा है. यानी लिस्टिंग के साथ निवेशकों को प्रति शेयर 20 रुपये और प्रति लॉट 640 रुपये का मुनाफा हो सकता है. मालूम हो कि जीएमपी का यह सिलसिला पिछले कुछ दिनों से जारी है.

क्या करती है कंपनी?

PNGS Reva Diamond Jewellery Ltd की शुरुआत साल 2004 में हुई थी. कंपनी हीरे, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थरों से बने गहने बेचती है, जिन्हें सोने और प्लेटिनम जैसी कीमती धातुओं में जड़ा जाता है. कंपनी अपने सभी प्रोडक्ट्स “Reva” ब्रांड नाम से बेचती है. कंपनी के पास गहनों की बड़ी रेंज है, जैसे अंगूठी, ईयररिंग, नेकलेस, पेंडेंट, सॉलिटेयर, चूड़ी, ब्रेसलेट, मंगलसूत्र, नथ और चेन. 30 सितंबर 2025 तक कंपनी के पास 13 अलग-अलग ज्वेलरी कलेक्शन थे. इनके पास इन-हाउस डिजाइन टीम भी है और कुछ प्रोडक्ट्स थर्ड पार्टी मैन्युफैक्चरर्स और कारीगरों से भी लिए जाते हैं. RHP के अनुसार, कंपनी के महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक के 25 शहरों में कुल 34 स्टोर हैं. ये स्टोर कुल 647.15 रनिंग फीट क्षेत्र में फैले हुए हैं.

ये भी पढ़ें- SEBI ने 5 कंपनियों के IPO को दी मंजूरी, Premier Industrial से लेकर Duroflex तक का खुलेगा इश्यू; जानें डिटेल्स

डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.