परफ्यूम इंडस्ट्री की बढ़ती मांग से चमका अरोमा केमिकल मार्केट, इन 3 कंपनियों पर रख सकते हैं नजर

भारत का अरोमा केमिकल मार्केट परफ्यूम इंडस्ट्री की बढ़ती मांग से तेजी में है. पर्सनल केयर, होम केयर और एफएमसीजी प्रोडक्ट में खपत लगातार बढ़ रही है. सिंथेटिक फ्रेग्रेंस मॉलिक्यूल्स, एसेंशियल ऑयल्स और अपस्ट्रीम इंटरमीडिएट्स की बढ़ती डिमांड निवेशकों का ध्यान खींच रही है.

शेयर मार्केट Image Credit: Canva/Money9live

Aroma chemical market: भारत का अरोमा केमिकल मार्केट तेजी से वैश्विक निवेशकों का ध्यान खींच रहा है. परफ्यूम, पर्सनल केयर, होम केयर और एफएमसीजी प्रोडक्ट में खुशबू की बढ़ती मांग ने इस सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. सिंथेटिक फ्रेग्रेंस मॉलिक्यूल्स, एसेंशियल ऑयल्स और उनके अपस्ट्रीम इंटरमीडिएट्स की मांग अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यूरोप, अमेरिका और एशिया के बड़े ब्रांड्स भी भारतीय कंपनियों पर निर्भर होते जा रहे हैं. ऐसे में हम आपको उन 3 भारतीय केमिकल कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर आप नजर रख सकते हैं.

Privi Speciality Chemicals Ltd

प्रिवी स्पेशलिटी केमिकल्स लिमिटेड भारत की प्रमुख अरोमा केमिकल निर्माता कंपनियों में से एक है. यह कंपनी साबुन, डिटर्जेंट, शैम्पू और फाइन फ्रेग्रेंस में इस्तेमाल होने वाले सिंथेटिक अरोमा केमिकल्स का निर्माण और निर्यात करती है. कंपनी का मार्केट कैप लगभग 10,693 करोड़ रुपये है और इसका शेयर भाव 2,738 रुपये पर बंद हुआ है. यह प्रिवी मस्क, सैंडलवुड सब्स्टीट्यूट और हाई वैल्यू फ्रेग्रेंस मॉलिक्यूल्स बनाने में एक्सपर्ट है. इसकी मजबूत बीटूबी ग्राहक लिस्ट में कई अंतरराष्ट्रीय परफ्यूम और एफएमसीजी कंपनियां शामिल हैं, जिससे यह ग्लोबल परफ्यूम सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बन चुकी है.

Atul Ltd

अतुल लिमिटेड एक डायवर्सिफाइड और इंटीग्रेटेड केमिकल कंपनी है, जो लाइफ साइंस केमिकल्स और परफॉर्मेंस केमिकल्स जैसे कई सेगमेंट्स में काम करती है. हालांकि यह पूरी तरह फ्रेग्रेंस कंपनी नहीं है, लेकिन अरोमा केमिकल वैल्यू चेन के अपस्ट्रीम हिस्से में इसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. कंपनी फ्लेवर और फ्रेग्रेंस निर्माताओं को जरूरी केमिकल इंटरमीडिएट्स सप्लाई करती है. कंपनी का मार्केट कैप 19,482 करोड़ रुपये है और इसका शेयर भाव 6,634 रुपये पर पहुंच गया है.

Oriental Aromatics Ltd

ओरिएंटल अरोमैटिक्स लिमिटेड स्पेशलिटी अरोमा केमिकल्स, कपूर और फ्रेग्रेंस प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है. कंपनी की खासियत इसका बैकवर्ड और फॉरवर्ड इंटीग्रेशन है, जहां कच्चे माल से लेकर तैयार फ्रेग्रेंस ब्लेंड तक सभी प्रक्रियाएं एक ही छत के नीचे होती हैं. लगभग 1,006 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली यह कंपनी परफ्यूम, अगरबत्ती, पर्सनल केयर और घरेलू उत्पादों के लिए अरोमा इंग्रेडिएंट्स सप्लाई करती है. कंपनी का शेयर शुक्रवार को 298 रुपये पर पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: खुलने से 10 दिन पहले ही 5% चढ़ा इस IPO का GMP, 22 साल पुरानी ज्वेलरी कंपनी से इतना हो सकता है मुनाफा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.