बाजार की गिरावट के बीच ये 3 शेयर भरेंगे निवेशकों का पॉकेट, कहीं स्टॉक स्प्लिट तो कहीं बोनस का तोहफा
कमजोर बाजार के बावजूद कुछ कंपनियों के स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर के ऐलानों ने निवेशकों का ध्यान खींचा है. Titan Biotech, Riddhi Steel & Tube और Bazel International ने रिकॉर्ड डेट तय कर दी है. ऐसे कॉरपोरेट एक्शन अक्सर शेयर को ज्यादा किफायती बनाने और निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने का संकेत माने जाते हैं.
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच जब निवेशक दिशा तलाश रहे थे, उसी दौरान कुछ कंपनियों के बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट से जुड़े फैसलों ने ध्यान खींचा. आमतौर पर कंपनियां ऐसे कदम शेयर को ज्यादा किफायती बनाने, निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने और लिक्विडिटी सुधारने के लिए उठाती हैं. 13 फरवरी को बाजार भले ही लाल निशान पर बंद हुआ हो, लेकिन चुनिंदा स्टॉक्स में इन कॉरपोरेट ऐलानों की वजह से हलचल देखने को मिली.
13 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार एक अस्थिर सत्र के बाद लाल निशान में बंद हुआ. निफ्टी 50 करीब 1.3% गिरकर 25,471 के आसपास बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स में 1.25% की गिरावट आई और यह 82,626 अंक पर बंद हुआ. बाजार की इस कमजोरी के बीच निवेशकों की नजर उन कंपनियों पर रही, जहां कॉरपोरेट एक्शन की घोषणा हुई.
Titan Biotech
राजस्थान के भिवाड़ी में स्थित Titan Biotech Ltd जैविक उत्पादों की जानी-मानी निर्माता कंपनी है. फार्मा, फूड और न्यूट्रास्यूटिकल सेक्टर में इस्तेमाल होने वाले इसके उत्पाद 75 से ज्यादा देशों में निर्यात किए जाते हैं.
करीब ₹1000 करोड़ के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के शेयर 13 फरवरी को लगभग 6% चढ़कर ₹1212 पर बंद हुए. कंपनी ने शेयरों के 5:1 स्टॉक स्प्लिट का एलान किया है. इसके तहत ₹10 फेस वैल्यू वाला एक शेयर अब ₹2 फेस वैल्यू के पांच शेयरों में बदल जाएगा. इसके लिए 20 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. माना जा रहा है कि स्प्लिट के बाद शेयर ज्यादा निवेशकों के लिए सुलभ हो सकता है.
Riddhi Steel & Tube
अहमदाबाद की Riddhi Steel & Tube Ltd स्टील पाइप और ट्यूब निर्माण के कारोबार में सक्रिय है और कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर व सोलर सेक्टर को सप्लाई देती है.
करीब ₹327 करोड़ के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के शेयर करीब 4% बढ़कर ₹395 पर बंद हुए. कंपनी ने 1:2 बोनस शेयर देने का फैसला किया है, यानी हर दो शेयर पर एक बोनस शेयर मिलेगा. इस बोनस इश्यू के लिए 17 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. बोनस ऐलान के बाद निवेशकों की दिलचस्पी इस शेयर में बढ़ी है.
यह भी पढ़ें: डिफेंस स्टॉक में जंग! HAL, BEL, BDL या Mazagon Dock, कौन है स्टार परफॉर्मर, किसमें कमाई का सबसे बड़ा मौका?
Bazel International
दिल्ली स्थित Bazel International Ltd एक RBI-रजिस्टर्ड NBFC है, जो निवेश और फाइनेंस से जुड़ी सेवाएं देती है. करीब ₹25 करोड़ के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के शेयर 8% गिरकर ₹65 पर बंद हुए. हालांकि कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर का ऐलान किया है, यानी हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर मिलेगा. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 19 फरवरी 2026 रखी गई है. शेयर में गिरावट यह दिखाती है कि बाजार सिर्फ बोनस नहीं, बल्कि कंपनी के फंडामेंटल्स और साइज को भी तवज्जो दे रहा है.
| कंपनी का नाम | कॉरपोरेट एक्शन | रेशियो | रिकॉर्ड डेट | क्लोजिंग प्राइस |
|---|---|---|---|---|
| Titan Biotech Ltd | स्टॉक स्प्लिट | 5:1 | 20 फरवरी 2026 | ₹1,212 |
| Riddhi Steel & Tube Ltd | बोनस शेयर | 1:2 | 17 फरवरी 2026 | ₹395 |
| Bazel International Ltd | बोनस शेयर | 1:1 | 19 फरवरी 2026 | ₹65 |
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
IT Stocks में घबराहट या मौका? सोमवार को थम सकती है गिरावट, Morgan Stanley रिपोर्ट ने बदला नजरिया
16 फरवरी को इन 6 कंपनियों का लॉक-इन खत्म, बाजार में आएंगे ₹3653 करोड़ के 11.9 करोड़ शेयर; रखें नजर
डिफेंस स्टॉक में जंग! HAL, BEL, BDL या Mazagon Dock, कौन है स्टार परफॉर्मर, किसमें कमाई का सबसे बड़ा मौका?
