SEBI ने 5 कंपनियों के IPO को दी मंजूरी, Premier Industrial से लेकर Duroflex तक का खुलेगा इश्यू; जानें डिटेल्स
SEBI ने Premier Industrial Corporation, Duroflex, Virupaksha Organics, Hexagon Nutrition और Om Power Transmission को IPO लॉन्च करने की हरी झंडी दे दी है. कुछ इश्यू फ्रेश शेयर जारी करेंगे, जबकि कई में OFS भी शामिल है. जुटाई गई रकम का इस्तेमाल विस्तार, कैपेक्स और वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा.
SEBI Approves 5 IPO: सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI ने पांच कंपनियों- Premier Industrial Corporation, Duroflex Limited, Virupaksha Organics, Hexagon Nutrition और Om Power Transmission को अपने-अपने IPO लॉन्च करने की मंजूरी दे दी है. इन सभी कंपनियों को हाल ही में सेबी की ओर से ‘ऑब्जर्वेशन लेटर’ मिला है. IPO की भाषा में ‘ऑब्जर्वेशन’ का मतलब होता है कि नियामक ने कंपनी के ड्राफ्ट दस्तावेजों की समीक्षा कर ली है और अब वह पब्लिक इश्यू आगे बढ़ा सकती है.
इन कंपनियों के इश्यू में फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करने के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) का हिस्सा भी शामिल है. जुटाई गई रकम का इस्तेमाल विस्तार, पूंजीगत खर्च (कैपेक्स), वर्किंग कैपिटल और कुछ मामलों में प्रमोटर्स की आंशिक हिस्सेदारी बिक्री के लिए किया जाएगा.
Premier Industrial Corporation IPO
Premier Industrial Corporation का IPO फ्रेश इश्यू और OFS का मिक्सचर होगा. कंपनी को 10 फरवरी को सेबी की मंजूरी मिली. कुल 2.79 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जिनमें से 2.25 करोड़ शेयर फ्रेश इश्यू के तहत होंगे, जबकि 54 लाख शेयर OFS के जरिए बेचे जाएंगे. OFS में अरविंद छोटालाल मोरजारिया, दिलीप छोटालाल मोरजारिया, सुभाष छोटालाल मोरजारिया, ललित नवीनचंद्र मोरजारिया और निर्मला नवीनचंद्र मोरजारिया अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.
कंपनी IPO से मिली रकम का इस्तेमाल महाराष्ट्र के रायगढ़ में नई वायर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने और पालघर के वाडा स्थित मौजूदा प्लांट के विस्तार में करेगी. साथ ही वर्किंग कैपिटल और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए भी फंड का इस्तेमाल होगा. इस इश्यू के लिए Unistone Capital Private Limited एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर है.
Duroflex IPO
Duroflex का IPO भी फ्रेश इश्यू और OFS का मिक्सचर होगा. कंपनी को 12 फरवरी को सेबी से मंजूरी मिली. फ्रेश इश्यू के जरिए 184 करोड़ रुपये तक के शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रमोटर और मौजूदा निवेशक 2.25 करोड़ इक्विटी शेयर OFS के तहत बेचेंगे. Duroflex देश की प्रमुख स्लीप और कम्फर्ट सॉल्यूशन कंपनियों में शामिल है और गद्दा यानी मैट्रेस बाजार में शीर्ष तीन कंपनियों में गिनी जाती है. कंपनी Duroflex, Sleepyhead और Perfect Rest जैसे ब्रांड्स के तहत मैट्रेस, फोम, फर्नीचर, तकिए और अन्य बेडिंग प्रोडक्ट्स बेचती है. 30 जून 2025 तक कंपनी के पास 73 कंपनी-ओन्ड स्टोर्स, 5,576 से अधिक रिटेल आउटलेट्स और मजबूत डिजिटल नेटवर्क मौजूद था, जिससे यह पूरे देश में ग्राहकों तक पहुंच रखती है.
Virupaksha Organics IPO
Virupaksha Organics का IPO पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा. कंपनी 740 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इसे 12 फरवरी को सेबी की मंजूरी मिली. यह रिसर्च-बेस्ड भारतीय फार्मा कंपनी है, जिसे कई प्रमोटर्स मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं. इश्यू के लिए Axis Capital और SBI Capital Markets बुक रनिंग लीड मैनेजर होंगे, जबकि Kfin Technologies रजिस्ट्रार की भूमिका निभाएगा.
Hexagon Nutrition IPO
Hexagon Nutrition का पब्लिक इश्यू पूरी तरह से OFS होगा. कंपनी को 10 फरवरी को सेबी की मंजूरी मिली. प्रमोटर्स- अरुण पुरुषोत्तम केलकर, सुभाष पुरुषोत्तम केलकर, नूतन सुभाष केलकर और आदित्य केलकर करीब 3.08 करोड़ (30,859,704) इक्विटी शेयर बेचेंगे. यह कंपनी माइक्रोन्यूट्रिएंट प्रीमिक्स, क्लिनिकल न्यूट्रिशन, वेलनेस प्रोडक्ट्स और रेडी-टू-यूज फूड जैसे सेगमेंट में रिसर्च आधारित प्रोडक्ट विकसित और निर्माण करती है. इश्यू के लिए Cumulative Capital और Catalyst Capital Partners लीड मैनेजर हैं, जबकि Kfin Technologies रजिस्ट्रार है.
Om Power Transmission IPO
Om Power Transmission का IPO भी फ्रेश इश्यू और OFS का मिक्चर होगा. कंपनी को हाल ही में सेबी की मंजूरी मिली है. 2011 में स्थापित यह कंपनी पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सेवाएं देती है. इसे हाई वोल्टेज (HV) और एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (EHV) ट्रांसमिशन लाइन, सबस्टेशन और अंडरग्राउंड केबलिंग प्रोजेक्ट्स को टर्नकी आधार पर पूरा करने का 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है.
ये भी पढ़ें- IPO के जरिये ₹2250 करोड़ जुटाने की तैयारी में InsuranceDekho, जानें कब तक हो सकती है लिस्टिंग
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
दूसरे दिन तक 71% सब्सक्राइब हुआ Marushika Technology IPO, 16 फरवरी है दांव लगाने का आखिरी मौका; जानें GMP का हाल
IPO के जरिये ₹2250 करोड़ जुटाने की तैयारी में InsuranceDekho, जानें कब तक हो सकती है लिस्टिंग
Razorpay ने 700 मिलियन डॉलर से अधिक के IPO के लिए चुने 4 इन्वेस्टमेंट बैंक, प्राइमरी और सेकेंडरी इश्यू का हो सकता है कॉम्बिनेशन
