पोल्ट्री सेक्टर की कंपनी ला रही है IPO, मिले रकम से फीड मिल और हैचरी बिजनेस का करेगी विस्तार, जानें डिटेल्स

पोल्ट्री सेक्टर की इंटीग्रेटेड कंपनी Simran Agrovet Limited IPO के जरिए बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है. करीब 86 करोड़ रुपये के प्रस्तावित इश्यू से कंपनी अपनी हैचरी, फीड मिल और वर्किंग कैपिटल को मजबूत करना चाहती है, जिससे इसके विस्तार और ग्रोथ को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

Simran Agrovet IPO Image Credit: AI Generated

Upcoming IPO: पोल्ट्री सेक्टर में काम करने वाली Simran Agrovet Limited अब पूंजी बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रही है. इंदौर स्थित यह कंपनी अपना Initial Public Offering (IPO) लाने जा रही है, जिसे उसके ग्रोथ सफर का एक अहम पड़ाव माना जा रहा है. कंपनी पोल्ट्री फीड से लेकर ब्रॉयलर चिकन तक पूरे वैल्यू चेन में काम करती है और अब IPO के जरिए अपने कारोबार को और विस्तार देना चाहती है. कंपनी ने सेबी को DRHP फाइल दिया है.

कैसे काम करती है कंपनी?

Simran Agrovet की स्थापना साल 2017 में हुई थी और इसका मुख्यालय इंदौर में है. कंपनी एक इंटीग्रेटेड पोल्ट्री एंटरप्राइज है, जो पोल्ट्री फीड मैन्युफैक्चरिंग, पोल्ट्री इंटीग्रेशन और कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के बिजनेस में सक्रिय है.

कंपनी डे-ओल्ड चूजों, ब्रॉयलर चिकन और पोल्ट्री फीड के हैचिंग, रीयरिंग और मार्केटिंग तक का काम करती है. Simran Agrovet का इन-हाउस पोल्ट्री फीड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट मध्य प्रदेश के महू, इंदौर में स्थित है, जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता 66,000 मीट्रिक टन है. इसके अलावा, कंपनी बायो-सिक्योर कंडीशंस में काम करने वाले थर्ड पार्टी किसानों के नेटवर्क के जरिए पोल्ट्री इंटीग्रेशन और कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग भी करती है.

IPO की डिटेल

Simran Agrovet का प्रस्तावित IPO करीब 86 करोड़ रुपये का हो सकता है. इश्यू के बाद कंपनी में करीब 35 फीसदी इक्विटी डायल्यूशन होने का अनुमान है. मौजूदा वित्तीय आंकड़ों के आधार पर कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 246 करोड़ रुपये आंका गया है.

कंपनी IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपने कारोबार को और मजबूत करने के लिए करेगी. इसमें ब्रिडिंग और हैचरी फैसिलिटी की स्थापना, फीड मिल की क्षमता बढ़ाना, वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरी करना और सामान्य कॉरपोरेट काम शामिल हैं.

मजबूत वित्तीय प्रदर्शन

कंपनी ने बीते कुछ सालों में अपने मुनाफे में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की है. बढ़ती कमाई यह संकेत देती है कि Simran Agrovet ने ऑपरेशनल एफिशिएंसी बेहतर की है, स्केल बढ़ाया है और पोल्ट्री प्रोडक्ट्स की मजबूत मांग का फायदा उठाया है.

यह भी पढ़ें: जीरो कर्ज, कैश का ढेर और दमदार ग्रोथ का ताज लगाए हैं ये 4 सेमीकंडक्टर स्टॉक, 3 साल में 29% तक प्रॉफिट ग्रोथ रेट

Simran Agrovet को अवनीत सिंह भाटिया, दिलराज सिंह भाटिया, सुमीत सिंह भाटिया और कवलजीत सिंह भाटिया प्रमोट कर रहे हैं. प्रमोटर्स के पास इंडस्ट्री का अच्छा अनुभव है, जो कंपनी के अगले ग्रोथ फेज में मददगार माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories