Silverton Industries IPO: UP की ये कंपनी लाने जा रही IPO, 300 करोड़ रुपये जुटाने का है प्लान
सिल्वरटन इंडस्ट्रीज IPO लाने की तैयारी में है. इसके लिए कंपनी ने SEBI के पास DRHP फाइल कर दिया हैं. कंपनी इसके अलावा 25.25 करोड़ रुपये का उपयोग कारखाने में रिवाइंडर और शीटर की क्षमता बढ़ाने और गोदाम बनाने के लिए करेगी. 72 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी अपने कर्ज को चुकाने के लिए करेगी. सिल्वरटन इंडस्ट्रीज पर्यावरण के अनुकूल खास तरह के कागज बनाती और बेचती है.
Silverton Industries IPO: सिल्वरटन इंडस्ट्रीज IPO लाने की तैयारी में है. इसके लिए कंपनी ने SEBI के पास DRHP फाइल कर दिया हैं. कंपनी इस IPO के तहत कंपनी 300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी और इसके प्रमोटर 3.22 करोड़ शेयर बेचेंगे. इस IPO से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी कई कामों के लिए करेगी. इसमें से 129.4 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी अपने कारखाना बनाने में करेगी.
IPO से जुटाई रकम से कर्ज भी चुकाएगी Silverton Industries
कंपनी इसके अलावा 25.25 करोड़ रुपये का उपयोग कारखाने में रिवाइंडर और शीटर की क्षमता बढ़ाने और गोदाम बनाने के लिए करेगी. 72 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी अपने कर्ज को चुकाने के लिए करेगी. सिल्वरटन इंडस्ट्रीज पर्यावरण के अनुकूल खास तरह के कागज बनाती और बेचती है. यह कागज कई उद्योगों में इस्तेमाल होता है, जैसे कि लिखने और छपाई के लिए कागज, क्राफ्ट पेपर, कप स्टॉक पेपर और अन्य विशेष प्रकार के कागज.
ये भी पढ़े: कर्नाटक बैंक में उथल-पुथल, CEO और ED का इस्तीफा, तलाश के लिए नई टीम भी गठित; रेस में ये नाम आगे
क्रिसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल कागज उद्योग साल 2019 में 394 मिलियन टन से बढ़कर 2024 में 420 मिलियन टन हो गया. इसमें हर साल 1-2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण पेपरबोर्ड सेगमेंट है. इसका हिस्सा 73 प्रतिशत से बढ़कर 77 प्रतिशत हो गया है.
कागज आधारित पैकेजिंग की बढ़ी है मांग
ई-कॉमर्स और खाद्य उद्योगों में पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग की मांग बढ़ने से पेपरबोर्ड की मांग में बढ़ोतरी हुई है. साथ ही, प्लास्टिक कचरे को कम करने और सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने की दिशा में ध्यान देने से कागज आधारित पैकेजिंग की मांग बढ़ी है. इस IPO का मैनेजमेंट पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स कर रही है. यह कंपनी के लिए एक बड़ा कदम है. इससे वह अपने कारोबार को और बढ़ा सकती है.
ये भी पढ़े: कर्नाटक बैंक में किसका लगा है पैसा, जान लें पाई-पाई का हिसाब; CEO-MD के इस्तीफे के बाद मचा हड़कंप
Latest Stories
अगले हफ्ते IPO की भरमार, खुलेंगे 11000 करोड़ रुपये से ज्यादा के इश्यू; ऐसे कमा सकते हैं मुनाफा
अगले महीने आएगी IPO की आंधी, Zepto समेत 12 से ज्यादा कंपनियां जुटाएंगी 25000 करोड़ रुपये; देखें डिटेल
72% पहुंचा इस IPO का GMP, ₹86800 के लिस्टिंग गेन का मिल रहा संकेत; 28 जुलाई से मिलेगा दांव लगाने का मौका
