TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

वेल्डर से इंजीनियर तक के पास दौलत बनाने का मौका, SpaceX का IPO लिख रहा अनोखी कहानी; कर्मचारी बनेंगे करोड़पति

वर्षों तक, SpaceX ने कई कर्मचारियों को सिर्फ सैलरी ही नहीं, बल्कि कंपनी के शेयर भी दिए. जब ​​ये शेयर दिए गए थे, तो कुछ की कीमत 2 डॉलर प्रति शेयर से भी कम थी. आज, कंपनी के प्रस्तावित IPO की कीमत 135 डॉलर प्रति शेयर है, जिससे इसकी वैल्यूएशन लगभग 1.75 ट्रिलियन डॉलर हो गई है.

स्पेसएक्स की जोरदार लिस्टिंग. Image Credit: Getty image

एलन मस्क की रॉकेट कंपनी SpaceX के हजारों कर्मचारियों की किस्मत रातों-रात बदलने वाली है. जैसे-जैसे SpaceX ऐतिहासिक पब्लिक लिस्टिंग के करीब पहुंच रही है, स्टॉक ग्रांट्स – जो कभी लंबे समय का दांव लगते थे – अब इतनी बड़ी कीमत के हो गए हैं कि वे इंजीनियरों, वेल्डर्स, मरीनर्स और दूसरे कर्मचारियों को रातों-रात करोड़पति बना सकते हैं. ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की रिपोर्ट के अनुसार, वर्षों तक, SpaceX ने कई कर्मचारियों को सिर्फ सैलरी ही नहीं, बल्कि कंपनी के शेयर भी दिए. जब ​​ये शेयर दिए गए थे, तो कुछ की कीमत 2 डॉलर प्रति शेयर से भी कम थी.

दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी

आज, कंपनी के प्रस्तावित IPO की कीमत 135 डॉलर प्रति शेयर है, जिससे इसकी वैल्यूएशन लगभग 1.75 ट्रिलियन डॉलर हो गई है. इस तरह SpaceX दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से एक बन गई है. इसका नतीजा यह हुआ है कि उन कर्मचारियों को बहुत अधिक दौलत मिली है, जिन्होंने लॉन्च और सैटेलाइट इंटरनेट बिजनेस में तेजी से हुई ग्रोथ के दौरान भी अपने स्टॉक को बनाए रखा. SpaceX के प्रस्तावित IPO की कीमत 135 डॉलर प्रति शेयर होगी, जो इसकी वैल्यू में लगभग 68 गुना बढ़ोतरी को दिखाती है.

27 साल की इंजीनियर बन सकती है करोड़पति

रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक चर्चा में रहने वाली कहानियों में से एक कहानी 27 साल की मैरीएलिन मसेलमन की है, जो पहले एक इंजीनियरिंग ऑफिसर थीं और SpaceX के रिकवरी शिप पर काम करती थीं. मुसेलमन को न सिर्फ अपनी सैलरी पैकेज के हिस्से के तौर पर SpaceX के शेयर मिले, बल्कि समुद्र में काम करने के दौरान उन्होंने अपनी हर सैलरी का 10 फीसदी हिस्सा कंपनी के और शेयर खरीदने में भी लगाया. यह फैसला अब बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है और कंपनी की वैल्यूएशन तेजी से बढ़ने के कारण उन्हें करोड़पति बना सकता है.

उनकी कहानी बताती है कि कैसे एम्प्लॉई स्टॉक ओनरशिप (कर्मचारियों की कंपनी में हिस्सेदारी) से रेगुलर सैलरी के मुकाबले कहीं अधिक दौलत बनाई जा सकती है, खासकर तब जब कर्मचारी कंपनी से मिलने वाले ग्रांट के साथ-साथ खुद भी शेयर खरीदते रहते हैं.

वेल्डर से लेकर इंजीनियर तक के पास दौलत बनाने का मौका

इस भारी मुनाफे का फायदा सिर्फ सीनियर अधिकारियों तक ही सीमित नहीं है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अलग-अलग भूमिकाओं में काम करने वाले कर्मचारियों ने पिछले कुछ साल में काफी शेयर जमा किए हैं. खबरों के मुताबिक, पूर्व इंजीनियर जे. आंद्रे लावोई को करोड़ों डॉलर का फायदा होने की उम्मीद है, जबकि पूर्व वेल्डर जुआन हर्नांडेज ने शेयरों में अच्छी-खासी हिस्सेदारी बनाई, जिससे उन्हें रियल-एस्टेट का कारोबार शुरू करने में मदद मिली.

स्टॉक ग्रांट्स के बड़े पैमाने पर बंटवारे का मतलब है कि इससे होने वाले संभावित फायदे का असर सिर्फ टॉप लेवल पर ही नहीं, बल्कि पूरी कंपनी में महसूस किया जा रहा है.

यह IPO अलग क्यों है?

SpaceX का प्लान किया गया पब्लिक ऑफरिंग अपने साइज और स्ट्रक्चर, दोनों ही मामलों में अनोखा है. कंपनी 135 डॉलर प्रति शेयर की फिक्स्ड-प्राइस वाली IPO के जरिए लगभग 75 अरब डॉलर जुटाने का लक्ष्य बना रही है. यह कदम अब तक के सबसे बड़े स्टॉक मार्केट डेब्यू में से एक होगा.

कंपनी ने IPO शेयरों का एक हिस्सा चुनिंदा कर्मचारियों के लिए भी अलग रखा है और कुछ पारंपरिक पाबंदियों में ढील दी है. इससे कुछ कर्मचारियों को कई पब्लिक ऑफरिंग की तुलना में जल्दी लिक्विडिटी (कैश में बदलने की सुविधा) मिल सकेगी.

हर कोई तुरंत शेयर नहीं बेच पाएगा

हालांकि, ये आंकड़े आकर्षक हैं, लेकिन ज्यादातर कर्मचारी पहले ही दिन अपने सभी शेयर नहीं बेच पाएंगे. उम्मीद है कि लिस्टिंग के बाद स्टॉक कब बेचा जा सकता है, इसे लेकर कई तरह की ‘लॉक-अप’ और ‘फेज़्ड सेलिंग’ (चरण-दर-चरण बिक्री) की शर्तें लागू होंगी. फिर भी, इन पाबंदियों के बावजूद IPO पूरा होते ही कई कर्मचारियों की नेट वर्थ कागजों पर तेजी से बढ़ती हुई दिखेगी.

कॉरपोरेट अमेरिका में दौलत बनाने की एक अनोखी कहानी

SpaceX की कहानी आधुनिक कॉरपोरेट इतिहास में कर्मचारियों के लिए दौलत बनाने के सबसे शानदार उदाहरणों में से एक बनती जा रही है. जो कर्मचारी कंपनी के तेजी से आगे बढ़ने से कई साल पहले ही इसमें शामिल हो गए थे, वे अब प्राइवेट टेक्नोलॉजी सेक्टर में अब तक की सबसे बड़ी वैल्यूएशन बढ़ोतरी का फायदा उठाने के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें: बाजार क्रैश लेकिन चमका अडानी का ये शेयर, अर्जेंटीना के मेगा LNG प्रोजेक्ट से मिली 10 साल की बड़ी डील