Upcoming IPO: अगले हफ्ते ₹953 करोड़ के खुलेंगे IPO, ज्वेलरी से लेकर IT सेक्टर की कंपनियों में निवेश का मौका; जानें डिटेल्स
पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद IPO बाजार में फिर से तेजी लौटती दिख रही है. अगले सप्ताह निवेशकों के लिए करीब 953 करोड़ रुपये के तीन मेनबोर्ड IPO और तीन SME IPO खुलने जा रहे हैं. ज्वेलरी, क्रूज टूरिज्म और आईटी सेक्टर की कंपनियां बाजार में उतरेंगी, जिससे निवेशकों को विभिन्न क्षेत्रों में निवेश का अवसर मिलेगा.
Upcoming IPOs : पश्चिम एशिया में हालात सुधरने के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्राईमरी मार्केट (IPO मार्केट) में फिर से रौनक लौटती दिखाई दे रही है. अगले सप्ताह निवेशकों के लिए कई नए IPO खुलने जा रहे हैं. इनमें मेनबोर्ड से Advit Jewels, Waterways Leisure Tourism और CSM Technologies के IPO शामिल हैं, जबकि SME सेगमेंट में Shreedhar Spinners, Jivial Industries और Dhanwel Hybrid Seeds अपने इश्यू लेकर आएंगे. ये कंपनियां 953.35 करोड़ रुपये से अधिक की रकम बाजार से जुटाने जा रही है. इसके अलावा छह कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट होने की भी तैयारी है.
Advit Jewels IPO: 23 जून से खुलेगा इश्यू
- IPO खुलने की तारीख: 23 जून
- बंद होने की तारीख: 25 जून
- प्राइस बैंड: ₹130 से ₹138 प्रति शेयर
- कुल इश्यू साइज: ₹165.16 करोड़
- पूरी तरह फ्रेश इश्यू, OFS नहीं
Waterways Leisure Tourism IPO: 23 जून से निवेश का मौका
- IPO खुलने की तारीख: 23 जून
- बंद होने की तारीख: 25 जून
- प्राइस बैंड: ₹769 से ₹808 प्रति शेयर
- इश्यू साइज: ₹585 करोड़
- पूरी तरह फ्रेश इश्यू
कंपनी के बारे में
Waterways Leisure Tourism, Cordelia Cruises का संचालन करती है. इसका क्रूज जहाज MV Empress मुंबई, गोवा, कोच्चि, चेन्नई, लक्षद्वीप, विशाखापत्तनम और पुडुचेरी जैसे घरेलू डेस्टिनेशन के अलावा अंतरराष्ट्रीय यात्राएं भी कराता है.
CSM Technologies IPO: 24 जून से खुलेगा सब्सक्रिप्शन
- IPO खुलने की तारीख: 24 जून
- बंद होने की तारीख: 27 जून
- प्राइस बैंड: ₹107 से ₹113 प्रति शेयर
- इश्यू साइज: ₹145.78 करोड़
- पूरी तरह फ्रेश इश्यू
- न्यूनतम आवेदन: 132 शेयर
Shreedhar Spinners IPO: SME निवेशकों के लिए अवसर
- इश्यू साइज: ₹30.68 करोड़
- प्राइस बैंड: ₹51 से ₹53 प्रति शेयर
- IPO अवधि: 23 जून से 25 जून
- संभावित लिस्टिंग: 1 जुलाई (NSE SME)
- लॉट साइज: 4,000 शेयर
Jivial Industries IPO: 23 जून से खुलेगा इश्यू
- IPO अवधि: 23 जून से 25 जून
- फ्रेश इश्यू: 13.59 लाख शेयर
- संभावित लिस्टिंग: 1 जुलाई (NSE SME)
Dhanwel Hybrid Seeds IPO: 24 जून से निवेश शुरू
- इश्यू साइज: ₹26.73 करोड़
- प्राइस बैंड: ₹95 से ₹99 प्रति शेयर
- IPO अवधि: 24 जून से 29 जून
- संभावित लिस्टिंग: 2 जुलाई (NSE SME)
- लॉट साइज: 2,400 शेयर
अगले सप्ताह 6 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
अगले सप्ताह जिन कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्टिंग होने की संभावना है, उनमें शामिल हैं:
- Clay Craft
- Diksha Polymers
- Leapfrog Engineering
- Liotech Industries
- Avience Biomedicals
- Riyaasat Lifestyle
निवेशकों के लिए क्या है खास?
अगले सप्ताह मेनबोर्ड और SME दोनों सेगमेंट में निवेश के कई विकल्प उपलब्ध होंगे. ज्वेलरी, क्रूज टूरिज्म, आईटी जैसी अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां बाजार में उतर रही हैं. जिन निवेशकों को IPO में निवेश की योजना है, उनके लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है.
यह भी पढ़ें: एक दिन में इस शेयर ने कराई ₹387 करोड़ की कमाई, 6 महीने में पैसा डबल, FII बढ़ा रहे हैं हिस्सेदारी, रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Jio IPO का दूसरा पहलू भी जान लीजिए! स्पेक्ट्रम से लेकर डेटा लीक तक, कंपनी ने खुद बताई कमजोरियां
IPO बाजार में बढ़ी हलचल! AGS Health, PGP Glass समेत 4 कंपनियों को SEBI से मिली मंजूरी; जल्द दे सकती हैं दस्तक
Jio IPO: मुनाफे से लेकर रेवेन्यू तक, मुकेश अंबानी की जियो के पास हैं कितने करोड़ ग्राहक?
