IPO बाजार में बढ़ी हलचल! AGS Health, PGP Glass समेत 4 कंपनियों को SEBI से मिली मंजूरी; जल्द दे सकती हैं दस्तक
भारतीय IPO बाजार में गतिविधियां तेज हो गई हैं. AGS Health, PGP Glass, Shreni Shares और SRIT India को IPO लाने के लिए SEBI से मंजूरी मिल गई है. Shreni Shares का IPO फ्रेश इश्यू और OFS का मिश्रण होगा, जबकि SRIT India पूरी तरह फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी.
IPO Market: भारतीय IPO मार्केट में गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं. निवेशकों के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है. मार्केट रेगुलेटर SEBI ने AGS Health, PGP Glass, Shreni Shares और SRIT India को IPO लाने की मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही आने वाले महीनों में प्राथमिक बाजार में कई नए पब्लिक इश्यू देखने को मिल सकते हैं. SEBI की ओर से जारी ताजा अपडेट के अनुसार, इन चारों कंपनियों को IPO के लिए आवश्यक मंजूरी मिल गई है.
AGS Health और PGP Glass ने अपनाया कॉन्फिडेंशियल रूट
इन चार कंपनियों में AGS Health और PGP Glass ने IPO के लिए कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग रूट का इस्तेमाल किया था. दोनों कंपनियों ने मार्च 2026 में SEBI के पास गोपनीय तरीके से ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट्स जमा किए थे. कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग रूट के तहत कंपनियां अपनी कारोबारी और वित्तीय जानकारी को सार्वजनिक किए बिना SEBI से प्रारंभिक समीक्षा करा सकती हैं.
यह तरीका हाल के वर्षों में कई बड़ी कंपनियों के बीच लोकप्रिय हुआ है, क्योंकि इससे संवेदनशील कारोबारी जानकारी प्रतिस्पर्धियों के सामने तुरंत नहीं आती. SEBI को इन सभी कंपनियों के ड्राफ्ट पेपर्स फरवरी और मार्च के दौरान प्राप्त हुए थे. बाद में 16 जून से 19 जून के बीच रेगुलेटर ने अपनी टिप्पणियां जारी कीं, जिसके बाद इन कंपनियों के IPO का रास्ता साफ हो गया.
Shreni Shares जुटाएगी पूंजी
स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी Shreni Shares का IPO फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों का मिश्रण होगा. ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, कंपनी 69 लाख नए शेयर जारी करेगी, जबकि मौजूदा शेयरधारक 82 लाख शेयर OFS के जरिए बेचेंगे.
कंपनी फ्रेश इश्यू से जुटाई गई राशि का उपयोग वर्किंग कैपिटल रिक्वायरमेंट्स को पूरा करने, कुछ बॉरोइंग्स के रीपेमेंट या प्रीपेमेंट तथा जनरल कॉरपोरेट पर्पज के लिए करेगी. वर्किंग कैपिटल को मजबूत करने और कर्ज कम करने से कंपनी की वित्तीय स्थिति बेहतर हो सकती है, जिससे भविष्य में कारोबार विस्तार को गति मिल सकती है.
SRIT India का पूरा IPO फ्रेश इश्यू आधारित
वहीं, SRIT India का IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू पर आधारित होगा. ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, कंपनी 1.68 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगी. कंपनी IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग अपने मौजूदा प्रोडक्टों के मॉडर्नाइजेशन और रीडेवलपमेंट, वर्किंग कैपिटल रिक्वायरमेंट्स को पूरा करने, संभावित एक्विजिशंस के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ हासिल करने तथा जनरल कॉरपोरेट पर्पज के लिए करेगी.
यह भी पढ़ें: NSE IPO vs Jio IPO: मुकेश अंबानी की Jio या NSE का मेगा दांव? जानें इश्यू साइज की रेस में कौन मारेगा बाजी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Jio IPO: मुनाफे से लेकर रेवेन्यू तक, मुकेश अंबानी की जियो के पास हैं कितने करोड़ ग्राहक?
NSE IPO vs Jio IPO: मुकेश अंबानी की Jio या NSE का मेगा दांव? जानें इश्यू साइज की रेस में कौन मारेगा बाजी
Jio IPO में बड़ा दांव! OFS नहीं, फ्रेश इश्यू पर फोकस, निवेशकों के लिए क्यों है अच्छी खबर?
