IPO की लगेगी झड़ी! ₹10000 करोड़ जुटाने की तैयारी में 6 कंपनियां, SEBI से मिली मंजूरी

SEBI ने 6 कंपनियों को IPO की मंजूरी दी है, जो मिलकर करीब ₹10,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. SAEL और Symbiotec जैसे बड़े इश्यू बाजार में निवेश के नए मौके लाएंगे. एक साथ कई IPO आने से बाजार में हलचल बढ़ेगी और निवेशकों को अलग-अलग सेक्टर में निवेश के विकल्प मिलेंगे.

upcoming IPOs in march Image Credit: canva/AI image

Upcoming IPOs: शेयर बाजार में निवेशकों के लिए जल्द ही बड़े मौके आने वाले हैं. मार्केट रेगुलेटर सिक्‍योरिटी एक्‍सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI ने 6 कंपनियों को IPO लाने की मंजूरी दे दी है. ये कंपनियां आईपीओ के जरिए बाजार से करीब ₹10,000 करोड़ जुटाए जाने की उम्मीद कर रही हैं. इन कंपनियों ने सितंबर से दिसंबर के बीच अपने ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे और अब मार्च में इन्‍हें हरी झंडी मिल गई है.

किन कंपनियों को मिली मंजूरी?

SAEL इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड
विश्‍वराज एनवायरमेंट लिमिटेड
सिमबायोटेक फार्म लिमिटेड
पारसोल केमिकल्‍स
नोपेपरफॉर्मस सॉल्‍यूशनस लिमिटेड
शाह इंवेस्‍टर्स होम लिमिटेड

SAEL Industries

जिन 6 कंपनियों को सेबी से पब्लिक इश्‍यू के लिए रही झंडी मिली है, इनमें सबसे बड़ा IPO SAEL Industries Ltd का होगा, जो करीब ₹4,575 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है. इसमें ₹3,750 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹825 करोड़ का OFS शामिल है. कंपनी इस रकम का इस्तेमाल अपने सोलर प्रोजेक्ट्स और कर्ज चुकाने में करेगी.

Vishvaraj Environment

विश्‍वराज अपने आईपीओ से करीब ₹2,250 करोड़ जुटाएगी. ये इंफ्रा कंपनी आईपीओ से मिलने वाली रकमका इस्‍तेमाल पानी से जुड़े प्रोजेक्ट जैसे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवेज सिस्टम और सोलर प्रोजेक्ट्स में निवेश किया जाएगा.

Symbiotec Pharmalab का प्लान

सिमबायोटिक का IPO करीब ₹2,180 करोड़ का होगा. इसमें बड़ा हिस्सा OFS का है, जबकि फ्रेश इश्यू से जुटी रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और कॉरपोरेट जरूरतों में किया जाएगा.

Prasol Chemicals

Prasol Chemicals करीब ₹500 करोड़ जुटाने की तैयारी में है.

  • वहीं NoPaperForms Solutions Ltd को भी मंजूरी मिल गई है, हालांकि इसके इश्यू साइज का खुलासा अभी नहीं हुआ है.
  • Shah Investor’s Home Ltd का IPO फ्रेश इश्यू के जरिए आएगा, जिससे जुटाई गई रकम वर्किंग कैपिटल में लगाई जाएगी.
  • इस बीच Jindal Supreme India Ltd ने अपना IPO प्लान वापस ले लिया है.

इन सभी कंपनियों के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे. एक साथ इतने IPO आने से बाजार में हलचल बढ़ेगी और निवेशकों को अलग-अलग सेक्टर में पैसा लगाने का मौका मिलेगा.

Latest Stories