Gold vs Silver ETF में तेजी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच निवेशकों का रुख बदला; कुछ फंड 8% तक चढ़े

जब दुनिया में किसी तरह का युद्ध या राजनीतिक तनाव बढ़ता है, तो शेयर बाजार में अक्सर उतार चढ़ाव बढ़ जाता है. ऐसे समय में निवेशक जोखिम कम करने के लिए सुरक्षित विकल्प तलाशते हैं. सोना और चांदी को लंबे समय से सुरक्षित निवेश माना जाता है. इसलिए संकट के समय इनकी मांग बढ़ जाती है और कीमतों में तेजी आ जाती है.

गोल्ड और सिल्वर Image Credit: @Money9live

Gold vs Silver ETF: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर सिर्फ राजनीति और सुरक्षा पर ही नहीं बल्कि वित्तीय बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है. जब भी दुनिया में युद्ध या अनिश्चितता का माहौल बनता है, निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख करते हैं. ऐसे समय में सोना और चांदी जैसे कीमती धातु हमेशा से सुरक्षित निवेश माने जाते हैं. हाल के दिनों में मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के कारण गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में तेजी देखने को मिली है.

इसका सीधा फायदा इन धातुओं से जुड़े ETF यानी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड को भी मिला है. कई गोल्ड और सिल्वर ETF की वैल्यू में कुछ ही दिनों में 5 से 8 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इससे निवेशकों के बीच इन फंड्स को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है. हालांकि सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या अभी इन ETF में निवेश करना सही रहेगा या थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा.

तनाव में क्यों बढ़ती है गोल्ड और सिल्वर की कीमत

जब दुनिया में किसी तरह का युद्ध या राजनीतिक तनाव बढ़ता है, तो शेयर बाजार में अक्सर उतार चढ़ाव बढ़ जाता है. ऐसे समय में निवेशक जोखिम कम करने के लिए सुरक्षित विकल्प तलाशते हैं. सोना और चांदी को लंबे समय से सुरक्षित निवेश माना जाता है. इसलिए संकट के समय इनकी मांग बढ़ जाती है और कीमतों में तेजी आ जाती है.

ETF में दिखा असर

गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में तेजी का असर सीधे इनके ETF पर भी देखने को मिला है. ETF ऐसे फंड होते हैं जो सीधे सोना या चांदी की कीमतों को ट्रैक करते हैं. जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातुओं की कीमत बढ़ती है तो इन ETF की नेट एसेट वैल्यू यानी NAV भी बढ़ जाती है.

सिल्वर ETF ने दिखाई ज्यादा तेजी

हाल के आंकड़ों के अनुसार सिल्वर ETF ने गोल्ड ETF के मुकाबले ज्यादा तेजी दिखाई है. UTI Silver ETF की NAV में करीब 10.87 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. Tata Silver ETF में 10.80 प्रतिशत और DSP Silver ETF में करीब 8.81 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. सिल्वर की कीमतें अक्सर सोने के मुकाबले ज्यादा तेजी से ऊपर और नीचे जाती हैं.

गोल्ड ETF में स्थिर बढ़त

वहीं गोल्ड ETF में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली है लेकिन यह सिल्वर के मुकाबले थोड़ी कम रही. Quantum Gold Fund ETF करीब 5.31 प्रतिशत बढ़ा. HDFC Gold ETF और Kotak Gold ETF में भी लगभग 5.29 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई.
सोना आमतौर पर ज्यादा स्थिर निवेश माना जाता है.

स्कीम का नामडेटहाई Navडेटलो Nav% ग्रोथ
UTI Silver ETF02-Mar-26280.0304-Mar-26252.5810.87
Tata Silver ETF02-Mar-2627.8604-Mar-2625.1410.8
DSP Silver ETF02-Mar-26277.0727-Feb-26254.648.81
Quantum Gold Fund ETF02-Mar-26138.0227-Feb-26131.065.31
HDFC Gold ETF02-Mar-26142.2627-Feb-26135.125.29
Kotak Gold ETF02-Mar-26138.9527-Feb-26131.975.29

यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते निवेशकों के लिए खुशखबरी: बोनस शेयर से लेकर डिविडेंड तक कई कॉरपोरेट एक्शन, जानें रिकॉर्ड डेट\

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.