इन स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड्स का कंसिस्टेंसी स्कोर कमजोर, लेकिन 5 साल का परफॉर्मेंस है दमदार; देखें लिस्ट

दिसंबर 2025 तिमाही के CRISP Mutual Fund Scorecard के अनुसार 8 स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड्स का 5 साल का कंसिस्टेंसी स्कोर अपेक्षाकृत कम रहा है, हालांकि इनका सीएजीआर रिटर्न 16 फीसदी से 21 फीसदी के बीच रहा है. रिपोर्ट में Sundaram, ICICI Prudential, UTI, Canara Robeco, Union, Kotak, SBI और Aditya Birla Sun Life Small Cap Fund शामिल हैं.

म्यूचुअल फंड्स. Image Credit: Getty image

Small Cap Mutual Funds India: आम तौर पर स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड्स ज्यादा रिटर्न की संभावना के लिए जाने जाते हैं. हालांकि इनमें उतार-चढ़ाव और परफॉर्मेंस में अस्थिरता भी ज्यादा रहती है. दिसंबर 2025 तिमाही के लिए शेयर डॉट मार्केट के CRISP Mutual Fund Scorecard के अनुसार, 8 स्मॉलकैप फंड्स ऐसे रहे हैं जिनका 5 साल का परफॉर्मेंस कंसिस्टेंसी स्कोर अपेक्षाकृत कम रहा है. कंसिस्टेंसी स्कोर यह बताता है कि कोई म्यूचुअल फंड अपने कैटेगरी के दूसरे फंड्स की तुलना में कितनी बार और कितनी लगातार बेहतर प्रदर्शन करता रहा है. सिर्फ ज्यादा रिटर्न ही काफी नहीं होता. अगर कोई फंड एक साल बहुत अच्छा रिटर्न दे और अगले साल बहुत कमजोर, तो उसे स्थिर नहीं माना जाता. आइए जानते हैं इन फंड्स का 5 साल का प्रदर्शन कैसा रहा है.

Sundaram Small Cap Fund

Sundaram Small Cap Fund का परफॉर्मेंस कंसिस्टेंसी स्कोर 46 फीसदी रहा. पोर्टफोलियो में मोमेंटम और वैल्यू अप्रोच मीडियम, जबकि क्वालिटी अप्रोच लो रही. 5 साल में 21.27 फीसदी सीएजीआर रिटर्न रहा है और 3285 करोड़ रुपये का एयूएम है.

ICICI Prudential Smallcap Fund

ICICI Prudential Smallcap Fund का कंसिस्टेंसी स्कोर 43 फीसदी रहा. मोमेंटम लो, वैल्यू मीडियम और क्वालिटी मीडियम रही. 5 साल का सीएजीआर 19.22 फीसदी और 8122 करोड़ रुपये का एयूएम है.

UTI Small Cap Fund

UTI Small Cap Fund का कंसिस्टेंसी स्कोर 42 फीसदी रहा. मोमेंटम और वैल्यू मीडियम, क्वालिटी हाई रही. 5 साल में 19.37 फीसदी सीएजीआर और 4544 करोड़ रुपये का एयूएम है.

Canara Robeco Small Cap Fund

Canara Robeco Small Cap Fund का कंसिस्टेंसी स्कोर 39 फीसदी रहा. मोमेंटम और वैल्यू मीडियम, क्वालिटी हाई रही. 5 साल का सीएजीआर 21.57 फीसदी और 12670 करोड़ रुपये का एयूएम है.

Union Small Cap Fund

Union Small Cap Fund का कंसिस्टेंसी स्कोर 34 फीसदी रहा. मोमेंटम हाई, वैल्यू लो और क्वालिटी हाई रही. 5 साल में 20.33 फीसदी सीएजीआर और 1697 करोड़ रुपये का एयूएम है.

Kotak Small Cap Fund

Kotak Small Cap Fund का कंसिस्टेंसी स्कोर 29 फीसदी रहा. मोमेंटम और वैल्यू लो, क्वालिटी हाई रही. 5 साल का सीएजीआर 17.65 फीसदी और 16367 करोड़ रुपये का एयूएम है.

SBI Small Cap Fund

SBI Small Cap Fund का कंसिस्टेंसी स्कोर 29 फीसदी रहा. मोमेंटम और वैल्यू लो, क्वालिटी मीडियम रही. 5 साल का सीएजीआर 16.58 फीसदी और 34449 करोड़ रुपये का एयूएम है.

Aditya Birla Sun Life Small Cap Fund

Aditya Birla Sun Life Small Cap Fund का सबसे कम 19 फीसदी कंसिस्टेंसी स्कोर रहा. मोमेंटम लो, वैल्यू मीडियम और क्वालिटी लो रही. 5 साल का सीएजीआर 16.16 फीसदी और 4778 करोड़ रुपये का एयूएम है.

यह भी पढ़ें: कहां होगी NSE IPO की लिस्टिंग? इश्यू की तैयारी के बीच CEO-MD ने खोला नियमों का पेंच, वैल्यूएशन पर भी दिया अपडेट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.