आपदा में अवसर तलाश रहे म्यूचुअल फंड्स! 16 महीने के निचले स्तर पर कैश होल्डिंग, रिकॉर्ड खरीदारी का संकेत

मार्च में म्यूचुअल फंड्स ने बाजार की गिरावट को मौके में बदल दिया. कैश होल्डिंग घटकर 16 महीने के निचले स्तर ₹1.86 लाख करोड़ पर पहुंच गई. ज्यादातर फंड हाउस ने इस दौरान शेयर खरीदे, जबकि कुछ ने बढ़ती अनिश्चितता के चलते कैश बढ़ाकर सतर्क रुख अपनाया.

बाजार गिरावट में खरीदारी Image Credit: FreePik

भारतीय शेयर बाजार में हालिया गिरावट ने जहां आम निवेशकों की चिंता बढ़ाई, वहीं म्यूचुअल फंड्स ने इसे मौके में बदल दिया. मार्च में म्यूचुअल फंड्स की कैश होल्डिंग 16 महीने के निचले स्तर पर आ गई, जो साफ संकेत है कि फंड हाउस बाजार में गिरावट के दौरान आक्रामक तरीके से शेयर खरीद रहे थे. बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और महंगे कच्चे तेल के बीच यह रणनीति बाजार के लिए एक अहम संकेत मानी जा रही है.

कैश होल्डिंग में बड़ी गिरावट!

मनीकंट्रोल ने ACE MF के रिपोर्ट के हवाले से जानकारी दी है कि मार्च में म्यूचुअल फंड्स की कुल कैश होल्डिंग घटकर 1.86 लाख करोड़ रुपये रह गई, जो फरवरी के 2.1 लाख करोड़ रुपये से करीब 24,319 करोड़ रुपये (12%) कम है. यह स्तर दिसंबर 2024 के बाद सबसे निचला है.

कैश का अनुपात भी घटकर 4.73% पर आ गया, जो फरवरी में 4.86% और एक साल पहले 5.76% था. इसका मतलब है कि फंड हाउस ज्यादा पैसा बाजार में लगा रहे हैं.

बाजार गिरा तो बढ़ी खरीदारी

मार्च के दौरान बाजार पर दबाव साफ दिखा. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों करीब 11.5% गिरे, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी करीब 10% की गिरावट आई.

50% से ज्यादा शेयर अपने 52-हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गए. ऐसे में करीब 60% म्यूचुअल फंड्स ने कैश का इस्तेमाल शेयर खरीदने में किया, जबकि बाकी ने या तो कैश बढ़ाया या उसे स्थिर रखा.

किन फंड हाउस ने सबसे ज्यादा घटाया कैश

नीचे दिए गए आंकड़े बताते हैं कि बड़े फंड हाउस ने किस तरह कैश कम कर बाजार में निवेश बढ़ाया:

फंड हाउसमार्च (₹ करोड़)फरवरी (₹ करोड़)बदलाव
SBI MF27,463.334,704.3-7,241.0
ICICI Prudential MF17,289.623,876.8-6,587.2
Motilal Oswal MF3,123.56,721.9-3,598.4
Quant MF10,004.813,005.8-3,000.9
HDFC MF21,352.723,578.5-2,225.8
Aditya Birla MF2,484.63,776.4-1,291.8
Tata MF3,698.94,868.8-1,169.9
Invesco MF1,379.42,486.5-1,107.2
Bank of India MF513.01,502.9-989.9
PPFAS MF29,327.529,740.9-413.5
DSP MF5,304.25,691.9-387.8
सोर्स: ACE MF

यह भी पढ़ें: विजय केडिया ने खरीदे 10 लाख शेयर, ये Maruti-Tata सप्लायर स्टॉक 1 हफ्ते में 19% उछला, क्या आपसे मौका छूट रहा?

किसने बढ़ाया कैश?

हालांकि सभी फंड हाउस एक ही रणनीति पर नहीं चले। कुछ ने अनिश्चितता को देखते हुए कैश बढ़ाया:

फंड हाउसमार्च (₹ करोड़)फरवरी (₹ करोड़)बदलाव
Nippon India MF7,811.06,158.1+1,653.0
Axis MF16,469.015,296.6+1,172.5
Edelweiss MF1,504.61,146.8+357.7
Baroda BNP Paribas1,419.11,103.8+315.3
Canara Robeco MF3,063.42,775.8+287.6
Abakkus MF486.0208.7+277.3
LIC MF869.5616.6+252.9
WhiteOak Capital MF3,165.42,957.2+208.2
Trust MF328.4173.3+155.1
Samco MF410.2292.4+117.8
Old Bridge MF458.0341.9+116.2
Kotak MF5,710.55,652.1+58.4
सोर्स: ACE MF

बाजार के लिए क्या संकेत?

बढ़ते तेल दाम, महंगाई और करंट अकाउंट डेफिसिट की चिंताओं के बीच यह ट्रेंड अहम है. म्यूचुअल फंड्स का गिरावट में निवेश करना आमतौर पर इस बात का संकेत होता है कि वे बाजार के लॉन्ग टर्म आउटलुक को लेकर भरोसे में हैं. हालांकि, कुछ फंड हाउस का कैश बढ़ाना यह भी दिखाता है कि अनिश्चितता अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. ऐसे में निवेशकों के लिए यह समय सावधानी और समझदारी से फैसले लेने का है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप की धमकी के बाद थर्राया तेल बाजार, $104 प्रति बैरल के पार पहुंचा क्रूड ऑयल, Gift Nifty भी 259 अंक टूटा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.