मिड-कैप कंपनियों में निवेश का नया मौका, TRUST Mid Cap Fund हुआ लॉन्च; जानें NFO की डिटेल्स
TRUST म्यूचुअल फंड ने TRUST Mid Cap Fund नाम से नई ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम लॉन्च की है. यह फंड मिड-कैप कंपनियों में 65-100 फीसदी निवेश करेगा और Nifty Midcap 150 TRI को बेंचमार्क मानेगा. NFO 13 मार्च तक खुला है और न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये से शुरू होता है.
TRUST Mid Cap Fund Launch: TRUST म्यूचुअल फंड ने अपने निवेशकों के लिए एक नई इक्विटी स्कीम लॉन्च की है, जिसका नाम है TRUST Mid Cap Fund. यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी योजना है, जो मुख्य रूप से मिड-कैप कंपनियों में निवेश करेगी. मिड-कैप कंपनियां वे होती हैं जो सेबी की परिभाषा के अनुसार फुल मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर 101वें से 250वें स्थान के बीच आती हैं. फंड का उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी में बढ़ोतरी हासिल करना है.
कब से कब तक खुला रहेगा NFO?
इस स्कीम का न्यू फंड ऑफर (NFO) निवेश के लिए खुल चुका है और यह 13 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा. यह फंड Nifty Midcap 150 TRI को अपना बेंचमार्क बनाएगा. फंड का प्रबंधन अनुभवी फंड मैनेजर मिहिर वोरा और आकाश मंगानी करेंगे.
कम से कम कितना कर सकते हैं निवेश?
निवेश की बात करें तो लम्पसम निवेश (स्विच-इन सहित) के लिए न्यूनतम राशि 1,000 रुपये तय की गई है. इसके बाद निवेशक किसी भी राशि में निवेश कर सकते हैं. कंपनी के सीईओ संदीप बागला के अनुसार, ग्रोथ इन्वेस्टिंग कंपनी की निवेश रणनीति का मुख्य आधार है. मिड-कैप सेगमेंट में कंपनियों का प्रदर्शन काफी अलग-अलग हो सकता है, इसलिए गहरी रिसर्च और वैल्यूएशन अनुशासन बेहद जरूरी हो जाता है. फंड की रणनीति फंडामेंटल एनालिसिस, रिलेटिव वैल्यूएशन और टर्मिनल वैल्यू इन्वेस्टिंग पर आधारित है, जिससे ऐसे बिजनेस चुने जाएं जो लंबे समय में स्थायी मूल्य बना सकें.
क्या है फंड के निवेश का तरीका?
यह फंड TRUST म्यूचुअल फंड की कोर फिलॉसफी GARV (Growth at Reasonable Valuations) और Terminal Value Investing के सिद्धांतों पर चलेगा. निवेश टीम कंपनियों का आकलन करने के लिए LIM फ्रेमवर्क (Leadership, Intangibles, Megatrends) का इस्तेमाल करती है. इसका मतलब है कि ऐसी कंपनियों को चुना जाएगा जिनकी मजबूत लीडरशिप हो, जिनके पास प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त हो, जिनका बिजनेस मॉडल स्केलेबल हो और जो लंबी अवधि के आर्थिक रुझानों से जुड़ी हों.
सीआईओ मिहिर वोरा का कहना है कि मिड-कैप कंपनियां टर्मिनल वैल्यू इन्वेस्टिंग के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं, क्योंकि इनके बिजनेस मॉडल स्थापित होते हैं और इनके पास विकास की लंबी संभावनाएं होती हैं. चूंकि मिड-कैप कंपनियों पर रिसर्च कवरेज लार्ज-कैप कंपनियों की तुलना में कम होता है, इसलिए सही स्टॉक चयन बेहद अहम हो जाता है.
क्या है एसेट एलोकेशन?
एसेट एलोकेशन के तहत यह स्कीम 65 फीसदी से 100 फीसदी तक निवेश मिड-कैप कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से जुड़े साधनों में करेगी. इसके अलावा 0 फीसदी से 35 फीसदी तक निवेश अन्य कंपनियों में, 0 फीसदी से 35 फीसदी तक डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स (कैश और कैश इक्विवेलेंट सहित) में और 0 फीसदी से 10 फीसदी तक InvITs की यूनिट्स में किया जा सकता है. फंड मैनेजर आकाश मंगानी के अनुसार, मिड-कैप निवेश में मजबूत बॉटम-अप रिसर्च और सटीक रणनीति की जरूरत होती है.
फंड उन कंपनियों की तलाश करेगा जो बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही हो, ऑपरेटिंग एफिशिएंसी सुधार रही हो और लगातार कमाई में स्थिरता दिखा रही हों. वैल्यूएशन अनुशासन और क्वालिटी ग्रोथ कंपनियों पर फोकस रखते हुए, फंड का लक्ष्य एक मजबूत और संतुलित पोर्टफोलियो बनाना है, जो भारत की अगली विकास लहर का फायदा उठा सके.
किसके लिए सही है फंड?
यह स्कीम उन निवेशकों के लिए सही मानी जा रही है जिनकी जोखिम उठाने की कैपेसिटी ज्यादा है और जो अल्पकालिक उतार-चढ़ाव को सहन कर सकते हैं. साथ ही, यह फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर है जो कम से कम पांच साल के निवेश ड्यूरेशन के साथ लंबी अवधि में निवेश करना चाहते हैं. SIP के जरिए मिड-कैप में अनुशासित निवेश करने वालों और अपने पोर्टफोलियो में अलग से मिड-कैप एक्सपोजर जोड़ने की सोच रखने वाले निवेशकों के लिए भी यह एक विकल्प हो सकता है.
ये भी पढ़ें- बड़े निवेशकों का बदला फोकस, SBI-Bandhan MF ने इन केमिकल कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी, निवेशकों के लिए संकेत
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बड़े निवेशकों का बदला फोकस, SBI-Bandhan MF ने इन केमिकल कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी, निवेशकों के लिए संकेत
20 की उम्र में हर महीने 6000 रुपये की बचत, 40 तक बन सकता है 55 लाख रुपये का फंड, यह है पूरा गणित
सेबी ने लाइफ साइकिल फंड को दी मंजूरी, किन इन्वेस्टर्स के लिए ये होगा फायदेमंद; जानें- हर जरूरी बात
