8th Pay Commission में नौकरी का मौका, क्या आप कर सकते हैं अप्लाई, जानिए पूरी डिटेल
8th Pay Commission के तहत कंसल्टेंट पदों पर भर्ती के लिए Central Pay Commission ने आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी और कुल पद 20 तक सीमित हैं. उम्मीदवारों को वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़े डेटा का एनालिसिस करना होगा. सीनियर, कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल कैटेगरी में अलग अलग अनुभव और उम्र सीमा तय की गई है.
8th Pay Commission को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. Central Pay Commission ने कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कुल पदों की संख्या 20 से ज्यादा नहीं होगी. इसमें अलग-अलग कैटेगरी के पद शामिल हैं. अच्छी सैलरी और प्रोफेशनल अनुभव रखने वालों के लिए यह एक अच्छा मौका माना जा रहा है.
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार 8th Pay Commission की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए एक ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. इसमें पर्सनल और प्रोफेशनल जानकारी देनी होगी. इसके बाद डिक्लेरेशन साइन करके सबमिट करना होगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. इसलिए उम्मीदवारों को समय पर सही जानकारी भरनी जरूरी है.
क्या होगा काम और जिम्मेदारी
कंसल्टेंट का काम वेतन और भत्तों से जुड़े मामलों का एनालिसिस करना होगा. इसमें सैलरी स्ट्रक्चर और पेंशन से जुड़े डेटा का अध्ययन शामिल है. साथ ही रिपोर्ट तैयार करना और प्रेजेंटेशन बनाना भी काम का हिस्सा होगा. अलग-अलग मंत्रालयों से डेटा जुटाने और उसका एनालिसिस करना होगा. इसके अलावा कानूनी रिसर्च और विशेष स्टडी में भी सहयोग देना होगा.
कितने तरह के पद और अनुभव
इस भर्ती में तीन तरह के पद रखे गए हैं. सीनियर कंसल्टेंट के लिए 10 साल का अनुभव जरूरी है और उम्र सीमा 45 साल है. कंसल्टेंट के लिए 6 साल का अनुभव और उम्र 40 साल तक है. यंग प्रोफेशनल कंसल्टेंट के लिए 4 साल का अनुभव और उम्र सीमा 32 साल रखी गई है. हर पद के लिए अलग जिम्मेदारी और योग्यता तय की गई है.
सैलरी कितनी मिलेगी
इस भर्ती में सैलरी काफी आकर्षक रखी गई है. सीनियर कंसल्टेंट को फुल टाइम में 180000 रुपये प्रति माह मिलेंगे. कंसल्टेंट को 120000 रुपये और यंग प्रोफेशनल को 90000 रुपये प्रति माह मिलेंगे. पार्ट टाइम विकल्प में भी सैलरी दी जाएगी. हालांकि इसमें किसी तरह का DA या अन्य भत्ते नहीं मिलेंगे.
ये भी पढ़ें-अब पेंशनर्स के साथ नहीं होगा भेदभाव; DA और DR में अब नहीं होगा फर्क, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
कौन कर सकता है आवेदन
उम्मीदवार के पास फाइनेंस या HR में मास्टर्स या MBA होना चाहिए. इसके अलावा LLB डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. एक्सेल और प्रेजेंटेशन का ज्ञान जरूरी है. वेतन और पेंशन से जुड़े मामलों का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी. यह नौकरी अस्थायी होगी और जरूरत के अनुसार कभी भी समाप्त की जा सकती है.
Latest Stories
अब पेंशनर्स के साथ नहीं होगा भेदभाव; DA और DR में अब नहीं होगा फर्क, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
Flexicap Fund: बाजार के उतार-चढ़ाव में भी रिटर्न की नहीं रहेगी टेंशन! जानें क्यों बन रहा निवेशकों का फेवरेट
इनकम टैक्स विभाग दे रहा ₹10,000 तक जीतने का मौका, क्विज खेलकर कर सकते हैं कमाई, जानें कब और कैसे करें अप्लाई
