लोन लेने वाले के लिए बड़ी खबर, Canara Bank ने बढ़ाईं लेंडिंग दरें, जानें EMI पर क्या पड़ेगा असर
Canara Bank ने कुछ लंबी अवधि की MCLR दरों में बढ़ोतरी की है जिससे लोन लेने वालों की ईएमआई बढ़ सकती है. नई दरें 12 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं. वहीं Bank of Baroda ने अपनी दरें स्थिर रखी हैं, जबकि IDBI Bank ने विभिन्न अवधियों के लिए नई MCLR दरें जारी की हैं.
लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए ईएमआई बढ़ने की संभावना है. सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने कुछ लंबी अवधि (टेनोर) की लेंडिंग दरों में बढ़ोतरी की है. यह बढ़ोतरी Marginal Cost of Funds-based Lending Rate (MCLR) के तहत की गई है जिससे इस दर से जुड़े होम लोन और अन्य लोन की ईएमआई पर असर पड़ सकता है. आइये जानते हैं कि नई दरें कब से लागू होंगी.
केनरा बैंक MCLR
बैंक की नई दरें 12 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं. हालांकि छोटी अवधि की कई MCLR दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. Canara Bank की ओवरनाइट MCLR 7.85% पर बनी हुई है. एक महीने की MCLR 7.90%, तीन महीने की 8.15% और छह महीने की 8.50% है. एक साल की MCLR भी 8.70% पर स्थिर रखी गई है. वहीं, बैंक ने लंबी अवधि की दरों में बढ़ोतरी की है. दो साल की MCLR 8.85% से बढ़ाकर 8.95% कर दी गई है जबकि तीन साल की MCLR 8.90% से बढ़कर 9.00% हो गई है.
| क्रम संख्या | MCLR अवधि | मौजूदा दर (%) | नई दर (12.03.2026 से) (%) |
|---|---|---|---|
| 1 | ओवरनाइट MCLR | 7.85 | 7.85 |
| 2 | एक माह MCLR | 7.90 | 7.90 |
| 3 | तीन माह MCLR | 8.15 | 8.15 |
| 4 | छह माह MCLR | 8.50 | 8.50 |
| 5 | एक वर्ष MCLR | 8.70 | 8.70 |
| 6 | दो वर्ष MCLR | 8.85 | 8.95 |
| 7 | तीन वर्ष MCLR | 8.90 | 9.00 |
Bank of Baroda
Bank of Baroda ने अपनी MCLR दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. बैंक की ओवरनाइट MCLR 7.80%, एक महीने की 7.90%, तीन महीने की 8.15% और छह महीने की 8.45% है. वहीं एक साल की MCLR 8.70% पर बनी हुई है, जो कई रिटेल लोन के लिए बेंचमार्क मानी जाती है.
IDBI Bank
IDBI Bank ने भी अपनी MCLR दरें जारी की हैं. बैंक की ओवरनाइट MCLR 7.90%, एक महीने की 8.05% और तीन महीने की 8.40% है. इसके अलावा छह महीने की MCLR 8.60%, एक साल की 8.65%, दो साल की 9.25% और तीन साल की 9.65% है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लंबी अवधि की MCLR बढ़ने से कुछ लोन ग्राहकों की ईएमआई बढ़ सकती है.
| अवधि (Tenor) | MCLR (%) |
|---|---|
| ओवरनाइट MCLR | 7.90% |
| एक माह MCLR (1M) | 8.05% |
| तीन माह MCLR (Q) | 8.40% |
| छह माह MCLR (HY) | 8.60% |
| एक वर्ष MCLR (Y) | 8.65% |
| दो वर्ष MCLR (2Y) | 9.25% |
| तीन वर्ष MCLR (3Y) | 9.65% |
इसे भी पढ़ें: 31 मार्च से पहले निपटा लें ये 8 जरूरी काम, नहीं तो लगेगा ज्यादा टैक्स, पेनल्टी की भी पड़ेगी मार
