ITR 2026 में बड़ा कन्फ्यूजन! क्या Credit Card Cashback पर भी देना होगा टैक्स? जानिए पूरा सच
क्या क्रेडिट कार्ड से मिलने वाला कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट्स और एयर माइल्स पर टैक्स लगता है. आजकल ज्यादातर लोग ऑनलाइन पेमेंट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उन्हें कई तरह के फायदे मिलते हैं. लेकिन इन फायदों को लेकर टैक्स नियम पूरी तरह साफ नहीं हैं. कई लोग सोचते हैं कि यह भी आय यानी इनकम है और इस पर टैक्स देना पड़ेगा.

ITR Return Filing: ITR फाइलिंग सीजन 2026 नजदीक है और इस बार एक बड़ा सवाल लोगों के मन में है. क्या क्रेडिट कार्ड से मिलने वाला कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट्स और एयर माइल्स पर टैक्स लगता है. आजकल ज्यादातर लोग ऑनलाइन पेमेंट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उन्हें कई तरह के फायदे मिलते हैं. लेकिन इन फायदों को लेकर टैक्स नियम पूरी तरह साफ नहीं हैं.
कई लोग सोचते हैं कि यह भी आय यानी इनकम है और इस पर टैक्स देना पड़ेगा. वहीं कुछ लोग इसे सिर्फ छूट या डिस्काउंट मानते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि हर केस अलग होता है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको मिला फायदा किस तरह का है. ऐसे में ITR भरते समय सही जानकारी होना बहुत जरूरी है, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो.
क्या होता है क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड
क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर आपको कैशबैक, पॉइंट्स या एयर माइल्स मिलते हैं. इनका इस्तेमाल आप शॉपिंग, टिकट बुकिंग या डिस्काउंट के लिए कर सकते हैं. ज्यादातर मामलों में इन रिवॉर्ड्स पर टैक्स नहीं लगता. मिंट के हवाले से एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह आपकी कमाई नहीं बल्कि खर्च पर मिलने वाली छूट होती है. इसलिए इसे इनकम नहीं माना जाता.
कब बन सकता है टैक्स का मामला
अगर आप इन रिवॉर्ड्स को कैश में बदल लेते हैं, तो यह टैक्स के दायरे में आ सकता है. क्योंकि उस समय यह असली कमाई जैसा बन जाता है. अगर रिवॉर्ड्स बिजनेस खर्च से मिले हैं और उनका इस्तेमाल निजी काम में हो रहा है, तो जांच हो सकती है.
टैक्स विभाग ऐसे मामलों को ध्यान से देखता है.
क्या ITR में दिखाना जरूरी है
आम तौर पर कैशबैक या पॉइंट्स को ITR में दिखाने की जरूरत नहीं होती. लेकिन अगर फायदा बहुत ज्यादा है या कैश में बदला गया है, तो जानकारी देना बेहतर रहता है. अगर कोई फायदा गिफ्ट की तरह मिलता है और उसकी कीमत 50,000 रुपये से ज्यादा है, तो वह टैक्स के दायरे में आ सकता है.
क्या Credit Card Cashback पर भी देना होगा टैक्स?
| ज्यादातर मामलों में टैक्स नहीं लगता कैशबैक को खर्च पर मिलने वाली छूट (discount/rebate) माना जाता है, इनकम नहीं |
| रिवॉर्ड पॉइंट्स और एयर माइल्स भी टैक्स फ्री होते हैं जब तक ये सिर्फ उपयोग (redeem) के लिए हैं, इन पर टैक्स नहीं लगता |
| टैक्स कब लग सकता है? अगर कैशबैक या रिवॉर्ड को सीधे पैसे (cash) में बदल लिया जाए या यह किसी कमाई जैसा फायदा (income) बन जाए |
| बिजनेस यूज में सावधानी जरूरी अगर बिजनेस खर्च से रिवॉर्ड मिला और उसे पर्सनल काम में इस्तेमाल किया, तो जांच हो सकती है |
| ₹50,000 से ज्यादा गिफ्ट जैसी वैल्यू होने पर इसे “Income from Other Sources” मानकर टैक्स लगाया जा सकता है |
| क्या ITR में दिखाना जरूरी है? आम कैशबैक/रिवॉर्ड दिखाने की जरूरत नहीं, लेकिन अगर रकम बड़ी है या कैश में बदली गई है, तो दिखाना बेहतर |
एक्सपर्ट्स की सलाह
अगर रिवॉर्ड्स सामान्य खर्च से मिले हैं, तो चिंता की जरूरत नहीं है. लेकिन अगर मामला बड़ा या जटिल है, तो सही सलाह लेकर ही ITR फाइल करें. क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स पर टैक्स का नियम सीधा नहीं है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि फायदा डिस्काउंट है या असली कमाई. इसलिए ITR भरते समय सावधानी रखना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: 1 के बदले मिलेंगे 6 फ्री शेयर, बोनस के साथ डिविडेंड दे रही यह कंपनी, 5 साल में 6038% रिटर्न; भाव ₹21 से भी कम