हर महीने चाहिए ₹5000 का पेंशन? जानें APY में उम्र के हिसाब से कितना देना होगा पैसा; कौन ले सकता है लाभ

अगर आपका लक्ष्य रिटायरमेंट के बाद 5000 रुपये हर महीने की पेंशन पाना है, तो अटल पेंशन योजना एक आसान और सुरक्षित विकल्प है. लेकिन इसमें असली फायदा तभी है जब आप जल्दी शुरुआत करें, क्योंकि समय के साथ आपका मासिक निवेश तेजी से बढ़ता जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं उम्र के हिसाब से कितना इन्वेस्टमेंट करना होगा ताकि पांच हजार का पेंशन हर महीने मिले.

पेंशन Image Credit: @Money9live

Atal Pension Yojana ₹5000 calculation: रिटायरमेंट के बाद हर महीने एक तय आमदनी हो, यह हर व्यक्ति की जरूरत है. इसी जरूरत को पूरा करने के लिए सरकार की अटल पेंशन योजना (APY) एक आसान और भरोसेमंद विकल्प देती है. इस योजना में आप पहले से तय कर सकते हैं कि आपको रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन चाहिए. ऐसे में अगर आपका लक्ष्य 5000 रुपये प्रति माह पेंशन का है, तो सबसे जरूरी बात यह समझना है कि इसके लिए हर महीने कितना निवेश करना होगा. आइए जानते हैं.

उम्र के हिसाब से बदलता है निवेश का गणित

APY में 5000 रुपये पेंशन पाने के लिए आपको कितना प्रीमियम देना होगा, यह आपकी उम्र पर निर्भर करता है. जितनी जल्दी आप शुरुआत करेंगे, उतना कम पैसा हर महीने देना पड़ेगा. जैसे- अगर आप 18 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ते हैं, तो 5000 रुपये की पेंशन के लिए आपको सिर्फ 210 रुपये प्रति माह जमा करने होंगे. अगर आप 30 साल की उम्र में शुरुआत करते हैं, तो 5000 रुपये पेंशन के लिए आपको 577 रुपये प्रति माह जमा करने होंगे.

वहीं अगर आप 40 साल की उम्र में जुड़ते हैं, तो 5000 रुपये पेंशन के लिए हर महीने 1454 रुपये जमा करने होंगे.

टेबल से जानें ?

प्रवेश आयु (वर्ष)निवेश अवधि (वर्ष)मासिक योगदान (₹)तिमाही योगदान (₹)छमाही योगदान (₹)
18422106261239
19412286791346
20402487391464
21392698021588
22382928701723
23373189481877
243634610312042
253537611212219
263440912192414
273344613292632
283248514452862
293152915773122
303057717203405
312963018783718
322868920534066
332775222414438
342682424564863
352590226885323
362499029505843
3723108732396415
3822119635647058
3921131839287778
4020145443338581
सोर्स- जन धन से जन सुरक्षा

याद रहे यह टेबल 5000 रुपये पेंशन पाने के लिए उम्र के हिसाब से हर महीने कितना निवेश करना होगा. इस बारे में है.

योजना का कौन ले सकता है फायदा?

इस योजना का लाभ 18 से 40 साल की उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना में निवेश कर सकता है. इसके लिए बैंक खाता होना जरूरी है, जिससे हर महीने किस्त अपने आप कट जाती है.

इसे भी पढ़ें- ITR भरते समय हो रहे हैं कंफ्यूज? Exemption, Deduction और Rebate का फर्क जानकर बचा सकते हैं टैक्स