इमरजेंसी में है पैसों की जरूरत तो न लें टेंशन, FD और म्यूचुअल फंड समेत इन चीजों पर ले सकते हैं लोन
पैसों की अचाानक जरूरत पड़ने पर किसी से उधार लेने के बजाय आप अपने एसेट्स के बदले लोन पा सकते हैं, इसके लिए ज्यादा कागजी कार्रवाई की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. इनमें एफडी समेत अन्य कई बेहतर विकल्प मौजूद हैं.

अगर आपको इमरजेंसी में पैसों की जरूरत हो और आप लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए कई विकल्प मौजूद हैं. आप चाहे तो पर्सनल और गोल्ड लोन ले सकते हैं. साथ ही अगर आपकी कोई FD है तो इस पर भी आसानी से कर्ज लिया जा सकता है. इसके अलावा म्यूचुअल फंड पर मिलने वाला लोन भी काफी प्रचलन में हैं. ये आपकी जरूरतों को तुरंत पूरा करने में मदद कर करेगा. शॉर्ट टर्म के लोन के लिए इनमें से कौन-सा विकल्प बेहतर रहेगा आइए समझते हैं.
FD पर कैसे लें लोन?
अगर आपने किसी बैंक में कोई FD कर रखी हैं तो आप उस पर लोन ले सकते हैं. इसके लिए आपको इसे तोड़ने की भी जरूरत नहीं है. FD लोन लोन लेना पर्सनल लोन की तुलना में कम हैं. चूंकि बैंक में आपके सभी दस्तावेज मौजूद हैं ऐसे में आपको लोन मिलने में आसानी होती है. इसके लिए आपको अलग से कोई डॉक्यूमेंट नहीं जमा करना होता है.
म्यूचुअल फंड पर लोन लेने के तरीके
बाजार से जुड़े जोखिम का ध्यान रखते हुए म्यूचुअल फंड पर लोन ले सकते हैं. इस पर 12-14% की दर पर लोन मिल जाता है, साथ ही लंबी अवधि का निवेश भी बना रहता है. हालांकि, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, ऐसे में अगर लोन चुकाने से पहले म्यूचुअल फंड की कीमत गिर जाती है, तो आपको लोन का रेशियो बनाए रखने के लिए एक्स्ट्रा यूनिट्स बेचने पड़ सकते हैं.
पर्सनल लोन भी है सही विकल्प
जो लोग कम कागजी कार्रवाई कर जल्दी लोन लेना चाहते हैं उनके लिए पर्सनल लोन एक अच्छा विकल है. हालांकि इसमें ब्याज दरें ऊंची रहती हैं. इसमें आपको कर्ज के बदले 17-18% तक ब्याज चुकाना पड़ सकता है. इसके अलावा आप अगर क्रेडिट कार्ड पर लोन लेने की सोच रहे हैं तो इससे बचना चाहिए, क्योंकि इस पर 30% या इससे भी ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है.
गोल्ड लोन भी आ सकता है काम
इन दिनों सोने की कीमतें बढ़ने की वजह से गोल्ड लोन काफी ट्रेंड में हैं. इसमें गहने गिरवी रखने पर अब आप पहले से ज्यादा कर्ज ले सकते हैं. पर्सनल लोन की तुलना में इस पर कम ब्याज लगता है, जो 10-12% तक है. मगर जो लोन इसकी किस्त नहीं चुका पाते हैं और डिफॉल्ट घोषित हो जाते हैं तो बैंक आपका सोना जब्त कर सकती है.