इस टेक्सटाइल स्टॉक पर रखें नजर, FY27 में 50 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद, शेयरों में लौटी बंपर तेजी!
ये कंपनी भारत की प्रमुख यार्न मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक है. कंपनी पॉलिएस्टर फिलामेंट यार्न, कॉटन यार्न और टेक्निकल टेक्सटाइल्स में काम करती है. कंपनी की कुल क्षमता 4,79,250 MTPA है. शुक्रवार को इसके शेयर 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए थे.
भारत का टेक्सटाइल सेक्टर तेजी से बढ़ता हुआ सेक्टर बना हुआ है, जो मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट में करीब 9 प्रतिशत योगदान देता है और लगभग 4.5 करोड़ लोगों को रोजगार देता है. आने वाले समय में यह सेक्टर और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है, जिससे कुछ टेक्सटाइल कंपनियां निवेशकों के रडार पर हैं. इसी क्रम में Sanathan Textiles Ltd का नाम भी शामिल है, जो मजबूत ग्रोथ गाइडेंस के चलते चर्चा में है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 3,568 करोड़ रुपये है. शुक्रवार को इसके शेयरों में 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली थी. अंत में शेयर 415.55 रुपये पर बंद हुए थे.
गाइडेंस
Sanathan Textiles Ltd ने FY26 में करीब 4,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करने का लक्ष्य रखा है और FY27 के लिए इसे बढ़ाकर 6,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का गाइडेंस दिया है. इसका मतलब है कि कंपनी अगले साल करीब 50 प्रतिशत की ग्रोथ की उम्मीद कर रही है. साथ ही FY27 में EBITDA मार्जिन 10 से 11 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो ऑपरेशनल एफिशिएंसी और स्केल बढ़ने से संभव हो सकता है.
लागत दबाव के बीच रणनीति
कंपनी पर कच्चे माल की लागत का दबाव बना हुआ है. पॉलिएस्टर की कीमतें 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ी हैं, जबकि अन्य इनपुट्स 8 से 10 प्रतिशत महंगे हुए हैं. इसके बावजूद कंपनी ने प्राइस बढ़ाकर इस दबाव को बैलेंस करने की कोशिश की है. पंजाब प्लांट से FY26 में 700 से 800 करोड़ रुपये का योगदान मिलने की उम्मीद है. साथ ही कंपनी का एक्सपोर्ट एक्सपोजर सिर्फ 5 प्रतिशत है, जिससे ग्लोबल जोखिम कम रहता है.
फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
FY25 में कंपनी ने 2,999 करोड़ रुपये की सेल्स दर्ज की, जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट 270 करोड़ रुपये और OPM करीब 9 प्रतिशत रहा. हालांकि ज्यादा ब्याज और डिप्रिसिएशन के कारण नेट प्रॉफिट पर दबाव दिखा और यह करीब 160 करोड़ रुपये रहा.
हालिया तिमाही के आंकड़े
कंपनी ने रेवेन्यू में मजबूत ग्रोथ दिखाई है, जो 743.13 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,078.67 करोड़ रुपये हो गया, यानी करीब 45 प्रतिशत की बढ़त. लेकिन इसके बावजूद कंपनी का मुनाफा 34.17 करोड़ रुपये से घटकर 4 करोड़ रुपये के नुकसान में चला गया, जो मार्जिन पर दबाव को दिखाता है. दिसंबर 2024 से दिसंबर 2025 के दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट 58.47 करोड़ रुपये से घटकर 57.21 करोड़ रुपये रहा. OPM भी 7.87 प्रतिशत से घटकर 5.30 प्रतिशत हो गया.
कंपनी का बिजनेस
Sanathan Textiles Ltd भारत की प्रमुख यार्न मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक है. कंपनी पॉलिएस्टर फिलामेंट यार्न, कॉटन यार्न और टेक्निकल टेक्सटाइल्स में काम करती है. कंपनी की कुल क्षमता 4,79,250 MTPA है और यह 27 देशों में 7,000 से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएं देती है. साथ ही इसका कस्टमर रिटेंशन रेट 92 प्रतिशत है, जो इसकी मजबूत मार्केट पोजीशन को दिखाता है.
इसे भी पढ़ें- बाजार में तेजी का संकेत! निफ्टी की गिरावट खत्म? इतिहास दे रहा जोरदार रैली का इशारा, जानें पूरी खबर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
65% तक उछल सकता है यह मेटल स्टॉक! ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस के साथ बताई अवधि, ये हैं रिस्क फैक्टर
₹19.3 लाख करोड़ का इंश्योरेंस मार्केट, डिजिटल प्लेयर बना रहे हैं खेल; इन 3 शेयर पर रखें नजर
इस सेमीकंडक्टर स्टॉक का कमाल! 51 से ₹678 तक पहुंचा शेयर, 5 साल में ₹1 लाख को बनाया 13 लाख
