अभी भी ₹340 करोड़ का अटका है ITR रिफंड, तुरंत करें ये काम आ जाएगा अकाउंट में पैसा, सरकार ने बताया कहां हो रही गलती
देश में हजारों टैक्सपेयर्स का इनकम टैक्स रिफंड सिर्फ एक छोटी सी गलती की वजह से अटक गया है. सरकार ने संसद में बताया कि 1.3 लाख से ज्यादा लोगों के करीब 340 करोड़ रुपये रोके गए हैं. इसका मुख्य कारण PAN का इनऑपरेटिव होना है, जो आधार से लिंक न करने पर होता है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है.
ITR Refund Stuck on Inoperative PAN: देश में लाखों टैक्सपेयर्स का इनकम टैक्स रिफंड सिर्फ एक छोटी सी गलती की वजह से अटका हुआ है. सरकार ने संसद में बताया कि 1.3 लाख से ज्यादा लोगों के करीब 340 करोड़ रुपये के रिफंड रोक दिए गए हैं, क्योंकि उनका PAN इनऑपरेटिव हो गया है. इसका मुख्य कारण PAN को आधार से लिंक न करना है.
कितने लोगों का रिफंड रुका और कितनी रकम फंसी?
सरकार के अनुसार कुल 1,30,638 टैक्सपेयर्स का रिफंड रुका हुआ है. इसमें लगभग 340.30 करोड़ रुपये शामिल हैं. यानी टैक्स सही भरने के बावजूद लोगों को पैसा नहीं मिल पा रहा. सरकार ने बताया कि PAN को आधार से लिंक नहीं करने की वजह से ये रिटर्न अटका हुआ है.
9.25 करोड़ PAN हो चुके हैं इनऑपरेटिव
सरकार ने बताया कि 1 जनवरी 2026 तक 9.25 करोड़ से ज्यादा PAN निष्क्रिय यानी इनऑपरेटिव हो चुके हैं. इन सभी मामलों में PAN को आधार से लिंक नहीं किया गया था.
लेट लिंकिंग पर सरकार को मिला भारी जुर्माना
PAN-आधार लिंकिंग में देरी करने वालों से सरकार ने अच्छा-खासा जुर्माना भी वसूला है. अब तक करीब 2,338 करोड़ रुपये लेट फीस के रूप में जमा हो चुके हैं. बार-बार डेडलाइन बढ़ाने के बावजूद करोड़ों टैक्सपेयर्स ने पेन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया. इसी लापरवाही का नतीजा है कि उन्हें 2,338 करोड़ रुपये लेट फीस के रूप में देने पड़े हैं.
रिटर्न प्रोसेस होता है, रिफंड क्यों नहीं मिलता
सरकार ने साफ किया है कि आपका ITR प्रोसेस हो जाता है. TDS का फायदा भी मिल जाता है, रिफंड रोक दिया जाता है जब तक PAN फिर से एक्टिव न हो जाए. यानी पैसा तभी मिलेगा जब PAN दोबारा चालू होगा.
यह भी पढ़ें: नौकरी बदलने में छूट गया HRA क्लेम? ITR में ऐसे करें सुधार, मिल जाएगा रिफंड, ये है प्रोसेस
क्या करें ताकि आपका रिफंड न अटके
अगर आप चाहते हैं कि आपका रिफंड समय पर मिले, तो ये काम तुरंत करें:
- PAN को आधार से लिंक करें.
- अगर देरी हुई है तो जुर्माना भरें.
- इनकम टैक्स वेबसाइट पर PAN स्टेटस चेक करें.
- ITR फाइल करने से पहले PAN को operative बनाएं.
सरकार का साफ संदेश है कि टैक्स सही भरना ही काफी नहीं है. छोटी सी लापरवाही, जैसे PAN-आधार लिंक न करना, आपका पैसा रोक सकती है. इसलिए इस साल ITR भरने से पहले PAN स्टेटस जरूर जांच लें.
Latest Stories
नौकरी बदलने में छूट गया HRA क्लेम? ITR में ऐसे करें सुधार, मिल जाएगा रिफंड, ये है प्रोसेस
PAN अपडेट और प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान, CBDT के नए नियम से आम लोगों को बड़ी राहत, जानें आपके लिए क्या बदला
EPF पर संसद में छिड़ी बहस! क्या मिलेगा 10 फीसदी का ब्याज? जानें असली गणित
