52 वीक लो पर फिसला मजबूत इंफ्रा शेयर, ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंग; मिल सकता है जोरदार रिटर्न

JSW इंफ्रास्ट्रक्चर भारत की बड़ी पोर्ट कंपनियों में से एक है. यह पोर्ट बनाने, चलाने और लॉजिस्टिक्स से जुड़ा काम करती है. कंपनी के देश में कई पोर्ट और टर्मिनल हैं और विदेश में भी इसका विस्तार हो रहा है. कंपनी का शेयर हाल ही में करीब 4 प्रतिशत गिरकर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर के पास पहुंच गया.

52 week low Image Credit: canva/AI image

Fundamentally strong stock: शेयर बाजार में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि मजबूत कंपनियों के शेयर भी कुछ समय के लिए गिर जाते हैं. कई बार यह गिरावट कंपनी के खराब प्रदर्शन की वजह से नहीं, बल्कि बाजार की कमजोरी या निवेशकों की सेंटीमेंट के कारण होती है. ऐसे समय में समझदार निवेशक इन गिरते हुए अच्छे शेयरों को मौके के तौर पर देखते हैं.

क्योंकि लंबे समय में मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियां फिर से ऊपर जाती हैं और अच्छा रिटर्न देती हैं. अभी भी बाजार में ऐसे ही कुछ मौके बने हुए हैं, जहां अच्छे बिजनेस वाली कंपनियां अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर के आसपास ट्रेड कर रही हैं. ऐसी ही एक कंपनी है JSW इंफ्रास्ट्रक्चर, जिसमें आगे अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है.

कंपनी क्या करती है

JSW इंफ्रास्ट्रक्चर भारत की बड़ी पोर्ट कंपनियों में से एक है. यह पोर्ट बनाने, चलाने और लॉजिस्टिक्स से जुड़ा काम करती है. कंपनी के देश में कई पोर्ट और टर्मिनल हैं और विदेश में भी इसका विस्तार हो रहा है. कंपनी का शेयर हाल ही में करीब 4 प्रतिशत गिरकर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर के पास पहुंच गया. पहले यह शेयर करीब 349 रुपये तक गया था, लेकिन अब यह उससे काफी नीचे ट्रेड कर रहा है.

सोर्स: Groww

कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा

कंपनी की इनकम और मुनाफे में साल दर साल बढ़ोतरी हुई है. हालांकि तिमाही आधार पर मुनाफे में हल्की गिरावट देखी गई है. फिर भी कंपनी की कुल स्थिति मजबूत मानी जा रही है.

सोर्स: Groww

जानकारीविवरण
52 हफ्ते का हाई₹348.95
52 हफ्ते का लो₹237.7

ब्रोकरेज ने क्या दी रेटिंग

12 मार्च 2026 की ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal Finnancial सर्विसेज एक रिपोर्ट का मानना है कि इस शेयर में आगे करीब 50 प्रतिशत तक की तेजी आ सकती है. कंपनी लगातार अपनी क्षमता बढ़ा रही है और नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है.

जानकारीविवरण
CMP (मौजूदा कीमत)₹241
टारगेट प्राइस (TP)₹360
संभावित रिटर्न+39%
रेटिंगBuy (खरीदें)

आगे क्या है उम्मीद

कंपनी लॉजिस्टिक्स और पोर्ट बिजनेस में तेजी से विस्तार कर रही है. आने वाले वर्षों में इसके रेवेन्यू और मुनाफे में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है. ऐसे में लंबे समय के निवेशकों के लिए यह शेयर एक अच्छा मौका माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: फार्मा कंपनियों पर Trump की सख्ती! ब्रांडेड दवाओं पर 100% टैरिफ का ऐलान, कंपनियों के सामने रखीं ये खास शर्तें

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

यह भी पढ़ें: फार्मा कंपनियों पर Trump की सख्ती! ब्रांडेड दवाओं पर 100% टैरिफ का ऐलान, कंपनियों के सामने रखीं ये खास शर्तें